साप्ताहिक टैरो राशिफल: मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए 13 से 19 जुलाई तक का समय कैसा रहेगा?
13 से 19 जुलाई 2026 का साप्ताहिक टैरो राशिफल। मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए इस सप्ताह क्या होगा? करियर, प्रेम, धन और स्वास्थ्य पर टैरो कार्ड्स का पूरा संदेश। जानिए कौन-सी राशियों को मिलेगा बड़ा मौका और किन्हें रहना होगा सतर्क।

13 से 19 जुलाई 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए छोटे-छोटे बदलावों का है, जो आगे चलकर बड़े परिणाम दे सकते हैं। इस दौरान कुछ राशियों को करियर में नई दिशा मिल सकती है, कुछ को रिश्तों में भरोसा लौट सकता है, तो कुछ को एक फैसला आने वाले समय की राह तय कर सकता है। टैरो कार्ड्स इस सप्ताह संतुलन, धैर्य और सही समय पर सही कदम उठाने की बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए इस सप्ताह का टैरो राशिफल।
मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह नई शुरुआत और जिम्मेदारियों का है। अगर लंबे समय से किसी योजना को आगे बढ़ाने का इंतजार था, तो अब परिस्थितियां आपके पक्ष में बनती नजर आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी राय को महत्व मिलेगा और किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी आपके हाथ आ सकती है। आत्मविश्वास के साथ उठाया गया कदम आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकता है। नए लोगों से जुड़ने और विचार साझा करने के लिए समय अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा और किसी पुराने प्रयास का लाभ मिल सकता है। सप्ताह के अंत में कोई वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए नई राह खोल सकती है।
वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह धीरे-धीरे बेहतर बनने वाला है। जिस काम को लेकर चिंता थी, उसमें सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत नजर आएगी और किसी अधूरे काम को पूरा करने का अवसर मिल सकता है। जल्द परिणाम पाने की बेचैनी छोड़कर काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। टैरो कार्ड्स कहते हैं कि सप्ताह के मध्य में कोई पुराना लक्ष्य दोबारा सक्रिय हो सकता है। किसी करीबी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सप्ताह के अंत तक कोई अच्छी खबर आपकी मेहनत का फल देगी।
मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा धीमा लेकिन जरूरी तैयारी का है। जिस काम से बहुत उम्मीदें थीं, उसकी रफ्तार आपकी सोच से कम हो सकती है। जल्दबाजी या निराशा से बचें। कई बार सही परिणाम मिलने में समय लगता है। टैरो कार्ड्स संकेत दे रहे हैं कि सप्ताह के मध्य के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में मुड़ सकती हैं। किसी जरूरी फैसले में निष्पक्ष सोच आपको सही दिशा दिखाएगी। अगर कोई मामला लंबे समय से अटका है, तो धैर्य रखें। सही योजना बनाकर आगे बढ़ना इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी।
कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह परिवार, रिश्तों और मन की उलझनों को सुलझाने का है। पिछले कुछ समय से जो असमंजस था, उसकी सच्चाई अब सामने आने लगेगी। घर या करीबी व्यक्ति के साथ खुलकर बातचीत गलतफहमियां दूर कर सकती है। अगर कोई फैसला बार-बार मन बदल रहा है, तो जल्दबाजी ना करें। टैरो कार्ड्स कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में निरंतरता बनाए रखने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। सप्ताह के अंत तक कोई संकेत मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास लौटेगा।
सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास थोड़ा डगमगा सकता है। किसी की बात या हाल की घटना ने आपको अपनी क्षमता पर सवाल उठाने के लिए मजबूर किया हो। लेकिन यह समय पीछे हटने का नहीं है। अपने अनुभव और मेहनत पर भरोसा रखें। टैरो कार्ड्स संकेत दे रहे हैं कि कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों जगह सम्मान मिलने के योग हैं। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सप्ताह के अंत तक आपको महसूस होगा कि जो चुनौती मुश्किल लग रही थी, वही आपकी ताकत बन गई है।
कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह अपनी योजनाओं की समीक्षा और आगे की रणनीति बनाने का है। अगर कोई काम उम्मीद से धीमा चल रहा है, तो उसे असफलता ना समझें। टैरो कार्ड्स कहते हैं कि सप्ताह के मध्य में कोई नई जानकारी या महत्वपूर्ण बातचीत नई दिशा खोल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी की सराहना होगी। धैर्य और स्पष्ट सोच इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी।
तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह रिश्तों और साझेदारी में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। अगर किसी करीबी के साथ दूरी थी, तो बातचीत से उसे दूर करने का अच्छा अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी सहयोग बढ़ने से रुके काम गति पकड़ सकते हैं। टैरो कार्ड्स कहते हैं कि आर्थिक मामलों में सुधार के योग हैं। सप्ताह के अंत तक कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। संतुलित सोच इस सप्ताह आपकी ताकत रहेगी।
वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह पुराने ढर्रे से बाहर निकलने का है। कार्यक्षेत्र या निजी जीवन में कोई बदलाव शुरुआत में चुनौती जैसा लग सकता है, लेकिन आगे चलकर नई संभावनाएं खोलेगा। टैरो कार्ड्स संकेत दे रहे हैं कि सप्ताह के मध्य में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन यही आपकी क्षमता सामने लाएगा। सप्ताह के अंत तक सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह अधूरे कामों को नई रफ्तार देने वाला है। अगर किसी जवाब या अवसर का इंतजार था, तो अब सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। टैरो कार्ड्स कहते हैं कि सप्ताह के दौरान कोई नई जानकारी या बातचीत भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगी। अपनी योजनाओं को अच्छी तरह तैयार करें। सप्ताह के अंत तक कोई अच्छी खबर आपके लक्ष्य की ओर बढ़ने का विश्वास मजबूत करेगी।
मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह स्थिरता और प्रगति का है। जिन कामों को आपने धैर्य से आगे बढ़ाया है, उनमें अब सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन यही आपको नई पहचान दिलाएंगी। टैरो कार्ड्स कहते हैं कि आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया कदम मजबूत आधार तैयार करेगा। सप्ताह के अंत तक कोई अवसर आपकी मेहनत का सही मूल्य देगा।
कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह उन अवसरों पर दोबारा नजर डालने का है, जिन्हें आपने पहले महत्व नहीं दिया था। किसी नए प्रस्ताव या रिश्ते को लेकर झिझक हो सकती है। टैरो कार्ड्स संकेत दे रहे हैं कि सप्ताह के मध्य के बाद कोई मुलाकात या प्रस्ताव आपका नजरिया बदल सकता है। भावनाओं में बहने के बजाय हर बात को समझकर फैसला लें। सप्ताह के अंत तक सकारात्मक बदलाव महसूस होगा।
मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह भावनाओं को समझने और मन की उलझनों से बाहर निकलने का है। किसी रिश्ते या मामले को लेकर दबी बातों को सही समय पर व्यक्त करना जरूरी होगा। टैरो कार्ड्स कहते हैं कि सप्ताह के दूसरे हिस्से में मानसिक बोझ कम होगा और स्पष्टता मिलेगी। यात्रा या निजी जीवन से जुड़ा कोई बदलाव सकारात्मक साबित हो सकता है। शांत मन से लिया गया निर्णय लंबे समय तक आपके पक्ष में रहेगा।
लेखक के बारे में
Navaneet Rathaurसंक्षिप्त विवरण
नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो परिचय और अनुभव
डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष


