
Weekly Numerology : 10 से 16 नवंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक अंकराशि
संक्षेप: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। आइए जानते हैं, 10 से 16 नवंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा…
Weekly Numerology Horoscope (साप्ताहिक अंकराशि ) : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह ( 10- 16 नवंबर, 2025) तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा-

मूलांक 1- यह हफ्ता मेहनत और उपलब्धियों से भरा रहेगा। आप जो भी काम करेंगे, उसमें नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे। ऑफिस या बिजनेस में आपकी राय को महत्व मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। परिवार में किसी सदस्य की मदद करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में थोड़ी भावुकता रहेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा, बस जि्द से बचें। सेहत अच्छी रहेगी पर ओवरवर्क से थकान हो सकती है।
मूलांक 2- आपके लिए यह हफ्ता भावनात्मक और संवेदनशील रहेगा। मन कुछ पुरानी बातों में अटका रह सकता है। कामकाज में सुधार के मौके हैं, लेकिन जल्दबाजी में फैसले न लें। पारिवारिक जीवन में प्यार रहेगा, हालांकि किसी छोटी बात पर गलतफहमी से बचें। धन की स्थिति स्थिर रहेगी। प्रेम जीवन में पुराने रिश्तों की वापसी के संकेत हैं। ध्यान या संगीत से मन को शांति मिलेगी।
मूलांक 3- यह हफ्ता आपके लिए तरक्की और पहचान लेकर आएगा। नौकरी या व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रभावित रहेंगे। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय शानदार रहेगा। प्रेम जीवन में नयापन आएगा और रिश्ते मज़बूत होंगे। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी रखें।
मूलांक 4- इस हफ्ते मेहनत थोड़ी ज़्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन नतीजे अच्छे मिलेंगे। किसी पुराने विवाद या झगड़े का समाधान संभव है। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए बोलचाल में सावधानी रखें। प्रेम जीवन में थोड़ी उलझन या गलतफहमी हो सकती है। सप्ताह के आख़िर में राहत और सुकून मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी पर नींद पूरी लें।
मूलांक 5- यह हफ्ता आपके लिए तेजी और परिवर्तन का रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय सही है। जो लोग मीडिया, मार्केटिंग या ट्रैवल से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा। धन की स्थिति बेहतर रहेगी। रिश्तों में उत्साह रहेगा, लेकिन वादों को निभाना ज़रूरी होगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए शुभ संकेत दे सकती है। सेहत अच्छी रहेगी बस खानपान में ध्यान रखें।
मूलांक 6- प्रेम और रचनात्मकता का हफ्ता रहेगा। जो लोग कला, सौंदर्य या डिजाइन के क्षेत्र में हैं, उनके लिए समय शानदार है। आर्थिक रूप से हफ्ता स्थिर रहेगा, लेकिन फिजूलखर्च से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और घर में साज-सज्जा का मन बनेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। सेहत में सुधार होगा, लेकिन नींद का ध्यान रखें।
मूलांक 7- यह हफ्ता आत्मचिंतन और बदलाव का रहेगा। कुछ पुरानी बातें मन को परेशान कर सकती हैं, लेकिन अब चीजें स्पष्ट होती नजर आएंगी। करियर में धीरे-धीरे सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। रिश्तों में ईमानदारी और धैर्य बनाए रखें। सप्ताह के अंत में कोई यात्रा या आध्यात्मिक अनुभव संभव है। सेहत को लेकर सचेत रहें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।
मूलांक 8- आपके लिए यह हफ्ता कर्म और परिणाम का रहेगा। जितनी मेहनत करेंगे, उतने अच्छे नतीजे मिलेंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपकी क्षमता को पहचानेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन पुराने कर्ज या जिम्मेदारियां सताएंगी। परिवार में किसी बड़े के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम जीवन में गंभीरता बढ़ेगी। सेहत में सुधार होगा, लेकिन तनाव से बचें।
मूलांक 9- यह हफ्ता जोश और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कामकाज में तेजी आएगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर में तरक्की के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कोई पुराना पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सम्मान और प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा। सप्ताह के आखिर में किसी शुभ कार्य या यात्रा के संकेत हैं। सेहत अच्छी रहेगी और ऊर्जा बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





