20 से 26 जुलाई का सप्ताह इन 4 राशियों को देगा जबरदस्त लाभ, गुरु, बुध, सूर्य, शुक्र की चाल देगी अच्छी खबर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 20-26 July 2026 : ग्रहों की चाल से शुभ युति और राजयोग का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में उभयचरी योग, भद्र राजयोग, हंस राजयोग का संयोग रहेगा।

Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 20-26 July 2026
Weekly Lucky zodiacs

Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 20-26 July 2026: ग्रहों की चाल के अनुसार, साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। 20 जुलाई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में उभयचरी योग, भद्र राजयोग, हंस राजयोग का संयोग रहेगा। कर्क राशि में गुरु का गोचर हंस राजयोग बनाएगा। मिथुन राशि में बुध के विराजमान रहने से भद्र राजयोग बना हुआ है। इस सप्ताह सूर्य के दूसरे भाव में शुक्र और द्वादश भाव में बुध का गोचर होने से उभयचरी योग का निर्माण हो रहा है। यह राजयोग का सप्ताह पूरे सप्ताह रहने वाला है। इसके साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। 20 से 26 जुलाई सप्ताह के दौरान सूर्य और गुरु कर्क राशि में, मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, शुक्र सिंह राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं 20 से 26 जुलाई का सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा-

20 से 26 जुलाई का सप्ताह इन 4 राशियों को देगा जबरदस्त लाभ, गुरु, बुध, सूर्य, शुक्र की चाल देगी अच्छी खबर

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 20 से 26 जुलाई का सप्ताह धनु, कर्क, मकर और कन्या राशि के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

धनु राशि के लिए 20 से 26 जुलाई का सप्ताह कैसा रहेगा?

20 से 26 जुलाई का सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने लवर के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।

कर्क राशि के लिए 20 से 26 जुलाई का सप्ताह कैसा रहेगा?

कर्क राशि वालों के लिए 20 से 26 जुलाई का सप्ताह लाभकारी साबित हो सकती है। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा।

कन्या राशि के लिए 20 से 26 जुलाई का सप्ताह कैसा रहेगा?

कन्या राशि वालों के लिए 20 से 26 जुलाई का सप्ताह शुभ माना जा रहा है। लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बना रहेगा। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशियली आप स्टेबल रहने वाले हैं।

मकर राशि के लिए 20 से 26 जुलाई का सप्ताह कैसा रहेगा?

मकर राशि वालों के लिए 20 से 26 जुलाई का सप्ताह पॉजिटिव माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan