18 से 24 मई तक के समय में इन राशियों की चांदी जैसी चमकेगी किस्मत, सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र देंगे लाभ
Weekly Horoscope : ग्रहों की चाल से 18 से 24 मई का सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं, 18 से 24 मई का सप्ताह क्या आपके लिए लकी साबित होगा या नहीं और वो भी कैसे-

Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 18-24 May 2026: ग्रहों की चाल के अनुसार, साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। 18 मई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में बुधादित्य राजयोग, गजलक्ष्मी योग और रूचक राजयोग का संयोग रहेगा। वृषभ राशि में इस समय बुध और सूर्य ग्रह युति कर बुधादित्य राजयोग बना रहे हैं। वहीं, मेष राशि में मंगल रूचक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी योग बन रहा है। यह संयोग पूरे सप्ताह रहने वाला है। इसके साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। 18 से 24 मई के दौरान सूर्य, बुध, वृषभ राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं 18 से 24 मई का सप्ताह किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा-
18 से 24 मई तक के समय में इन राशियों की चांदी जैसी चमकेगी किस्मत, सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र देंगे लाभ
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन रहेगा।
- आपकी ही राशि में मंगल देव विराजमान हैं, जो आपको गजब की ऊर्जा और साहस देंगे।
- नौकरीपेशा लोगों को इस हफ्ते ऑफिस में बड़ी सफलता या कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
- बेरोजगार लोगों को नई नौकरी के अच्छे ऑफर आ सकते हैं।
- अगर आप नया वाहन, मकान या जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस हफ्ते फैसला लेना आपके हक में रहेगा। पुराना अटका हुआ कोई काम इस हफ्ते गति पकड़ेगा।
वृषभ राशि
आपकी राशि में सूर्य और बुध का बुधादित्य योग बन रहा है, जो आपकी निर्णय लेने की क्षमता को बहुत मजबूत बनाएगा।
- समाज और वर्कप्लेस पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
- सीनियर अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।
- आपकी आर्थिक योजनाएं सफल होंगी।
- किसी नई जगह निवेश करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है, भविष्य में इससे बड़ा फायदा हो सकता है।
मिथुन राशि
आपकी राशि में गुरु और शुक्र मिलकर गजलक्ष्मी राजयोग बना रहे हैं, जो इस हफ्ते आपको सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगा।
- सुख-सुविधाओं और ऐशो-आराम की चीजों पर खर्च होगा।
- आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।
- जो लोग बिजनेस में हैं, उन्हें कोई बड़ी डील या नया पार्टनर मिल सकता है।
- अचानक कहीं से फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के पूरे योग हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह किस्मत के बंद दरवाजे खोलने वाला साबित हो सकता है।
- काफी समय से जो काम अटके हुए थे या जिन समस्याओं से आप परेशान थे, वे इस हफ्ते खत्म होंगी।
- परिवार के साथ अच्छा और सुकून भरा समय बीतेगा।
- बिजनेस करने वालों को भारी मुनाफा हो सकता है।
- नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर या व्यापार को बढ़ाने में मदद करेंगे।
वृश्चिक राशि
- इस राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति नौकरी और बिजनेस में नई रणनीतियों को सफल बनाने वाली है।
- अगर आप आईटी, सॉफ्टवेयर, टीचिंग, कंसल्टेंसी या किसी क्रिएटिव फील्ड (जैसे फैशन, डिजाइनिंग) से जुड़े हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए शानदार रहेगा।
- प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है।
- नया स्टार्टअप शुरू करने या नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए समय पूरी तरह अनुकूल है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


