13 से 19 जुलाई तक इन 4 राशियों के दिन राजा के समान, सूर्य, गुरु, बुध देंगे फायदा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Weekly Horoscope : ग्रहों की चाल से 13 से 19 जुलाई का सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं, 13 से 19 जुलाई का सप्ताह क्या आपके लिए लकी साबित होगा या नहीं और वो भी कैसे-

Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 13-19 July 2026 Future Predictions

Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 13-19 July 2026: ग्रहों की चाल के अनुसार, साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज 13 जुलाई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में भद्र राजयोग, हंस राजयोग और गुरु आदित्य राजयोग का संयोग रहेगा। 16 जुलाई के दिन ग्रहों के राजा सूर्य का प्रवेश कर्क राशि में होगा, जिससे गुरु आदित्य नामक लाभकारी योग बन रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरु पहले से ही कर्क राशि में विराजमान हैं। यह राजयोग पूरे सप्ताह रहने वाला है। इसके साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। 13 जुलाई से 19 जुलाई के दौरान, मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, सूर्य, गुरु कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि में रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं 13 जुलाई से 19 जुलाई का सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा-

13 से 19 जुलाई तक इन 4 राशियों के दिन राजा के समान, सूर्य, गुरु, बुध देंगे फायदा

एस्ट्रोलॉजर नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, इस सप्ताह वृषभ राशि, कन्या राशि, तुला राशि और आंशिक रूप से मकर राशि को लाभ होगा।

वृषभ राशि के जातकों के लिए 13 जुलाई से 19 जुलाई का सप्ताह कैसा रहेगा ?

आप अपने अपने सभी पेंडिंग काम पूरा करने के लिए मोटिवेटेड महसूस करेंगे। विद्यालय में स्टूडेंट्स की सफलता का राज रहेगा कि वे रट्टा मारने के बजाय डीप लर्निंग पर फोकस करें। आपको पैसों के मामले में लाभ हो सकता है।

कन्या राशि के जातकों के लिए 13 जुलाई से 19 जुलाई का सप्ताह कैसा रहेगा ?

नेटवर्किंग या पुराने दोस्तों की मदद से नए अवसर मिल सकते हैं। अपने गोल्स की तरफ आगे बढ़ने और बदलाव लाने का एक दुर्लभ अवसर मिल सकता है। अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला राशि के जातकों के लिए 13 जुलाई से 19 जुलाई का सप्ताह कैसा रहेगा ?

आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। आपकी क्रिएटिविटी और बुद्धि ही आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। ऑफिस में लोग आपकी मेहनत और प्रयासों की तारीफ करेंगे। आपका भाग्य आपका साथ देगा।

मकर राशि के जातकों के लिए 13 जुलाई से 19 जुलाई का सप्ताह कैसा रहेगा ?

लव लाइफ में रोमांस रहेगा। स्टूडेंट्स, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें खास ध्यान देना होगा। धन की हालत में सुधार होगा। आप किसी धार्मिक काम में शामिल हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan