Hindi Newsधर्म न्यूज़Weekly Horoscope Tarot Rashifal 11-17 January 2026 Tarot Card Readings
Weekly Horoscope, टैरो राशिफल: 11-17 जनवरी तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope, टैरो राशिफल: 11-17 जनवरी तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

संक्षेप:

Weekly Horoscope Tarot Card Readings: राशिफल की तरह ही टैरोकार्ड के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 11-17 जनवरी का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है। 

Jan 10, 2026 03:24 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Weekly Horoscope Tarot Rashifal 11-17 January 2026, टैरो राशिफल: राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व व अर्थ है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 11-17 जनवरी 2026 का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा या सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

11-17 जनवरी तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि- इस सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक के समय में करियर के नए अवसर आपके सामने आएंगे। कुछ नुकसान होने की भी आशंका है। आज आपको पॉजिटिव एटीट्यूड मेन्टेन करना चाहिए। वहीं, खुद और स्किन को हेल्दी रखने के लिए आपको डाइट में हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। फिटनेस पर ध्यान दें और तनाव से दूर रहें।

वृषभ राशि- इस सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक का समय धन और वित्त के मामले में अच्छा रहेगा। अपनी एक्सपर्टीज बढ़ाने और कुछ नई स्किल्स सीखने में निवेश करने के लिए यह अच्छा समय होगा।

मिथुन राशि- इस सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक का समय संतोषजनक रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत आपको प्रमोशन दिला सकती है। नया कार्यभार मिलने की भी बड़ी संभावना है। आपको सीनियर्स के साथ सावधानी बरतने की जरूरत है, हो सकता है आप पॉलिटिक्स का शिकार हो जाएं।

कर्क राशि- इस सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक के समय में घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है। अहंकारी न होने का प्रयास करें। सुझावों के प्रति खुले रहें, भले ही वे आपके जूनियर्स से ही क्यों न आए हों। कारोबार फलेगा-फूलेगा, इसलिए अच्छे प्रॉफिट की उम्मीद कर सकते हैं।

सिंह राशि- इस सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक का समय आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। आपके काम की सराहना होगी और तारीफ भी मिलेगी। यह एक सपने के सच होने जैसा दिन होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कन्या राशि- इस सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक के समय में आपके सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन अंत मध्यम रहेगा। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं आपके काम करने की स्पीड को धीमा कर सकती हैं और आप मनमुताबिक परिणाम प्राप्त नहीं कर सकेंगे।

तुला राशि- इस सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक के समय में व्यवसायी अपने काम का विस्तार करेंगे और अच्छा मुनाफा हासिल करेंगे। आपको खासतौर पर अपने स्वास्थ्य की देखभाल करनी चाहिए। ऑयली फूड्स से दूरी बनाएं और मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि- इस सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक के समय में आर्थिक स्थिति उम्मीद के मुताबिक रहेगी लेकिन कुछ अप्रत्याशित खर्चे चीजें बिगाड़ सकते हैं और तनाव का कारण बन सकते हैं। इसलिए तनाव से बचने के लिए सेल्फ केयर पर फोकस करें।

धनु राशि- इस सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक के समय में नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और लाभ देखने को मिल सकता है। व्यवसायियों को अपने खर्चों के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें क्योंकि मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

मकर राशि- इस सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक के समय में परिवार के किसी सदस्य से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। करियर में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। हाइड्रेटेड रहें और सेल्फ-केयर पर फोकस करें। आपको अपनी फाइनेंशियल कंडीशन के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।

कुंभ राशि- इस सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक के समय में पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वालों में मतभेद हो सकता है, जिससे दरार पड़ सकती है। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको कुछ राहत मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक रहेगी।

मीन राशि- इस सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक के समय में करियर और फाइनेंशियल लाइफ नॉर्मल रहेगी। आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास करने पड़ सकते हैं। व्यवसायों में आर्थिक कमजोरी का अनुभव हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:12 महीने बाद शनि की मकर राशि में बुध का गोचर, इन 3 राशियों को खूब मिलेगी सफलता
ये भी पढ़ें:18 साल बाद कुंभ राशि से मकर राशि में करेंगे राहु गोचर, इन राशियों का बदलेगा समय
Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!