साप्ताहिक राशिफल (9-15) दिसंबर, 2024 : आने वाले 7 दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसे रहेंगे, पढ़ें विस्तृत राशिफल
- Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Weekly Horoscope Saptahik Rashifal : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (9 -15 दिसंबर) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना भी पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। यात्रा अधिक रहेगी।
वृषभ राशि- आत्मविश्वास रहेगा। मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। वाहन के रख-रखाव व वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, परंतु आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुधार हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा। पर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बढ़ सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी और वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए परिवार से दूर जा सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। मन अशांत रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्म संयत रहें। मित्र के सहयोग से कारोबार की शुरुआत हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन: स्थिति रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में परेशानियां आ सकती हैं। पिता से कारोबार के लिए धन की प्राप्ति हो सकती है। वाहन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
सिंह राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। बहस से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। तरक्की के अवसरों का योग। कला व संगीत में रुचि रहेगी। पिता का सानिध्य प्राप्त होगा। परंतु बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में सावधानी से कार्य करें। कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
कन्या राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धार्मिक संगीत में मन रमेगा। आय में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा की मन: स्थिति हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सरकारी कार्यों में व्यवधान आएंगे। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। उपहार में वस्त्र मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। लाभ में वृद्धि होगी। भागदौड़ बढ़ेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। चिकित्सा खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी पुराने मित्र का आगमन भी हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। मन में बुरे विचारों से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। बेकार के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। भागदौड़ अधिक रहेगी, पर उस अनुरूप लाभ में कमी होगी। आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा परंतु मन परेशान भी हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का साथ मिलेगा, परंतु माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यस्थित रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों पर भी ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, पर धैर्य बनाए रखें। बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार में कुछ सुस्ती देखने को मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परंतु संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
मकर राशि- मन परेशान रहेगा। आत्म संयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। विदेश यात्रा से कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ बढ़ेगा। मन अशांत रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भवन सुख में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में भी सुधार होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। सप्ताह के शुरू में आत्मविश्वास कम रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। मन अशांत रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भवन सुख में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में भी सुधार होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पर, संयत भी रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। संतान सुख बढ़ेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु अति उत्साही होने से बचें। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफल रहेंगे। किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


