साप्ताहिक राशिफल (13-19 सितंबर): इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिलेंगे बड़े मौके

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Weekly Horoscope Saptahik Rashifal: 13 से 19 सितंबर 2026 तक साप्ताहिक राशिफल में कई राशियों के लिए करियर, कारोबार, धन और रिश्तों के लिहाज से अच्छे संकेत हैं। वृषभ, तुला, धनु और मकर राशि वालों के लिए सप्ताह खास तौर पर लाभकारी रह सकता है।

Weekly Horoscope 6–12 July 2026 Saptahik Rashifal
Weekly Horoscope 6–12 July 2026 Saptahik Rashifal

Saptahik Rashifal 14-20 September 2026: सितंबर का यह सप्ताह कई राशियों के लिए सिर्फ रोजमर्रा के काम निपटाने तक सीमित नहीं रहेगा। कुछ लोगों को कामकाज में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा तो कुछ को पैसे और रिश्तों से जुड़े फैसलों में थोड़ा ठहरकर चलना होगा। 17 सितंबर को सूर्य सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद आत्मविश्वास, पद-प्रतिष्ठा और नेतृत्व से जुड़े मामलों में हलचल बढ़ सकती है। वहीं सप्ताह के बीच में मंगल के राशि परिवर्तन का असर भी देखने को मिलेगा। इस दौरान जल्दबाजी में लिया गया फैसला कुछ राशियों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। वहीं जिन लोगों ने पिछले दिनों किसी काम की नींव रखी है, उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है।

आइए जानते हैं, ये सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि: मेष राशि की ओवरऑल स्थिति थोड़ी स्वास्थ्य के माध्यम स्वास्थ्य के मामले में मध्यम चल रही है। प्रेम संतान की स्थिति काफी सुधार की तरफ है, व्यापार भी अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां आपको परेशान करेगी। शत्रु एक्टिव रहेंगे लेकिन इतनी बुद्धिमत्ता से आप काम लेंगे कि शत्रु भी नतमस्तक हो जाएंगे। मध्य में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, शादी-ब्याह तय हो सकती है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी, अंत खराब होने का अंदेशा है। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानियां पड़ सकते हैं। बजरंगबली को प्रणाम करना और सफेद वस्तु दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि: स्वास्थ्य की स्थिति काफी अच्छी है, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार आपका बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं में बह के कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। खासकर जो सीए के स्टूडेंट हैं, वाणिज्य की पढ़ाई करते हैं, अर्थशास्त्र की पढ़ाई करते हैं, उनके लिए बड़ा अच्छा समय है। मध्य जो होगा वो स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानी परेशान कर सकती है। विपरीत लिंगी संबंधों में थोड़ा सा ध्यान रखिएगा और अंत आपका बहुत आनंददायक होगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और एक अच्छी स्थिति, बड़े रंगीन जीवन आप गुजारेंगे। थोड़ा टोटल सप्ताह में कठोर भाषा के प्रयोग से बचिएगा। लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। थोड़ा रक्तचाप बढ़ा रहेगा, बुखार इत्यादि के संकेत हैं। प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन वाहन के खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे, थोड़ा गृह कलह भी संभव है। मध्य में विद्यार्थियों के लिए बड़ा अच्छा समय रहेगा। जो लोग सिनेमा, चलचित्र और कवि खासकर हास्य रस के कवि हैं, वात्सल्य रस के कवि हैं, श्रृंगार रस के कवि हैं, इनके लिए बड़ा अच्छा समय रहेगा। लिखने से काम करने वालों के लिए बड़ा अच्छा रहेगा, फिल्मकारों के लिए अच्छा रहेगा। अंत आपका थोड़ा डिस्टर्बिंग होगा लेकिन जीत हो जाएगी। शत्रु एक्टिव रहेंगे लेकिन जीत होगी। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि: शुभता के प्रतीक बने हुए हैं, इन दिनों स्वास्थ्य चल रहा है अच्छा। प्रेम संतान में थोड़ी दूरी चल रही है, व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी, घर में कुछ उत्सव संभव है। और अंत में भावनाओं में बह के कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचिएगा, बाकी स्थिति ठीक रहेगी। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि: स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम से थोड़ी दूरी चल रही है, संतान को लेकर मन चिंतित चल रहा है। व्यापार आपका अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में धनार्जन होगा, कुटुम्बों में वृद्धि होगी। वाणी दिलजीत की तरह बिल्कुल निभाएंगे आप और वाणी से जग जीत लेंगे। मध्य पराक्रमी बने रहेंगे, व्यावसायिक सफलता मिलेगी, कुछ नया शुरू कर सकते हैं। और अंत में भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि: सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। पिता से थोड़ी दूरी रहेगी। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी सॉल्व हो चुकी है। व्यापार भी अच्छा है, प्रेम भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे, नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। मध्य में वाक्पटुता काम आएगी, अर्थ में बढ़ोतरी होगा, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगा। धनार्जन के लिए अच्छा समय, निवेश के लिए अच्छा समय और अंत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, अपनों का साथ होगा। नए व्यापार के लिए भी सही समय रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि: इन दिनों आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। स्वास्थ्य बड़ा ही अच्छा है। प्रेम संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। थोड़ा सा खर्च की अधिकता चल रही है। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है थोड़ा। मध्य आकर्षण के केंद्र बनेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। विपरीत लिंगी संबंधों में थोड़ी मानसिक चंचलता पर काबू रखिएगा। अंत में धन की स्थिति सुदृढ़ होगी लेकिन अभी निवेश मत करिएगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। पुराने स्त्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। मध्य में फैशन इत्यादि के खर्च की अधिकता से खर्च की स्थिति आ सकती है। अंत में भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। बड़ा ही खुशहाल समय रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि: धनु राशि की स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित चल रहा है। प्रेम संतान की स्थिति बड़ी ही अच्छी है। प्रेम विवाह की तरफ जा रहा है। और नए प्रेम में जुड़ना चाहते हैं उनके लिए बड़ा सुअवसर है। एक बड़ा ही अच्छा समय चल रहा है आपका। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। पूरा सप्ताह वंडरफुल है आपका। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि: स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। जीवनसाथी बड़े शुभता, जीवनसाथी के साथ शुभ दिख रहे हैं और शुभता बढ़ रही है। शादी-ब्याह तय हो रहा है। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में शुरुआत की स्थिति अच्छी रहेगी। भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य की स्थिति आपकी और अच्छी दिखाई पड़ रही है। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक सुदृढ़ता बढ़ेगी और अंत में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी आपकी। शुभ स्थिति दिखाई पड़ रही है, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: सरकारी तंत्र से लाभ मिल रहा है, सरकार से आप जुड़ रहे हैं। जीवनसाथी के साथ थोड़ी खरता का अनुभव है मिलेगा आपको। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पढ़ सकते हैं, बच के पार करिएगा। मध्य सामान्य हो जाएगा। यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। अंत में व्यवसायिक सफलता मिलेगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मीन राशि: स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। डेटिंग के लिए अच्छा समय रहेगा। मध्य खराब होगा। चोट-चपेट देने वाला, किसी परेशानी में डालने वाला होगा। अंत भाग्य साथ देने लगेगा। यात्रा का योग बनेगा और अच्छे दिनों की तरफ चल पड़ेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़साप्ताहिक राशिफल (13-19 सितंबर): इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मौके