Weekly Horoscope: 7-13 सितंबर तक 5 राशियों की रहेगी मौज, जीवन में आएंगी ढेरों खुशियां
Weekly horoscope, साप्ताहिक राशिफल 7-13 सितंबर 2026: आने वाला सप्ताह कई राशि वालों के जीवन में खुशियों की सौगात ला सकता है, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं पंडित नरेंद्र उपाध्याय से साप्ताहिक राशिफल।

Weekly horoscope 7-13 september 2026, साप्ताहिक राशिफल: 7-13 सितंबर 2026 तक का समय ग्रहों के लिहाज से खास रहने वाला है। इस समय सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में रहेंगे। बुध 07 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि कन्या में गोचर करेंगे। मंगल मिथुन राशि में बने रहेंगे। शुक्र तुला राशि में रहेंगे। गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे। राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में संचरण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा मिथुन राशि से होकर कर्क, सिंह और कन्या राशि में गोचर करेगा। ग्रहों की यह स्थिति अत्यंत शुभ और लाभकारी मानी जा रही है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, इस सप्ताह कुछ भाग्यशाली राशियों को उम्मीद से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। जानें मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 7-13 सितंबर तक का समय।
मेष राशि
मेष राशि की ओवरऑल स्थिति है। स्वास्थ्य के मामले में स्थिति थोड़ी ऊपर-नीचे चल रही है। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी ऊपर-नीचे रहने वाली है। सूर्य की स्थिति बहुत अच्छी है, लेकिन केतु के साथ संयोग करने के कारण थोड़ी सी मध्यम कही जाएगी। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी चल रही है। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा और घर में कुछ उत्सव की स्थिति आएगी। सप्ताह के अंत में मानसिक अवस्था थोड़ी बुझी-बुझी सी रहेगी। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं का संकेत होगा। बच्चों को लेकर के मन परेशान रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा रोक दें, वरना नुकसान होगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी ऊपर-नीचे रहेगी, लेकिन अच्छी स्थिति कही जाएगी। कोई बड़ी परेशानी वाली बात नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी मध्यम कही जाएगी और व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। सप्ताह की शुरुआत में धन का आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। निवेश की स्थिति अभी मत बनाएं, नुकसान होगा। सप्ताह के मध्य में व्यावसायिक स्तर बढ़ेगा। अपनों का साथ होगा। किसी भी नए व्यापार की अगर शुरुआत करना चाहते हैं तो अत्यंत शुभकारी समय रहेगा। शुरुआत कर सकते हैं। अंत में घर में कुछ नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। बड़ा कोलाहल हो सकता है, बच के पार करें। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि
स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे चल रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति अत्यंत शुभकारी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। सप्ताह के शुरुआत में नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। मध्य में शब्द साधक की तरह व्यवहार करेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। बहुत अच्छी स्थिति रहेगी। सप्ताह के अंत में नाक, कान, गले की परेशानी होगी और व्यवसाय में थोड़ा उतार-चढ़ाव दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि की ओवरऑल स्थिति शुभ बनी हुई है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है, लेकिन प्रेम बना रहेगा। व्यापार भी आपका अच्छा चल रहा है। सप्ताह के शुरुआत में खर्च की अधिकता रहेगी। मन को परेशानी होगी। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम रहेगा। मध्य बहुत अच्छा रहेगा, जो चाहेंगे वह होगा। जैसी जरूरत होगी वैसी उपलब्धता होगी। सप्ताह के अंत में धन-हानि के संकेत रहेंगे, इसलिए कोई निवेश मत करें और थोड़ा ज़ुबान पर काबू रखें। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि
स्वास्थ्य अच्छा चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है लेकिन शुभता बनी हुई है। व्यापार भी आपका अच्छा है। सप्ताह के शुरुआत में आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी हालांकि शुभ कार्यों में खर्च होगा, लेकिन फिर भी कर्ज की स्थिति आ सकती है। सप्ताह के अंत में थोड़ा ऊर्जा के स्तर में कमी आएगी। बुझा-बुझा सा महसूस करेंगे और एक घबराहट-बेचैनी का भाव आप में रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि
सरकारी तंत्र से पंगेबाजी इन दिनों मत करें। पिता से भी थोड़ी दूरी संभव है। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद पूरा-पूरा नहीं मिल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी बनी हुई है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह के शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। पैतृक संपत्ति की स्थिति बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और कहीं रुपया-पैसा फंसा है तो निकलने का संकेत होगा। यात्रा का शुभ योग बनेगा। अंत थोड़ा खराब होगा। खर्च की स्थिति, कर्ज की स्थिति, अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द और, नेत्र-पीड़ा आदि परेशान करेगा। तांबे की वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
तुला राशि
स्वास्थ्य की स्थिति बहुत ही अच्छी चल रही है। प्रेम-संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। सप्ताह आपका सबसे वंडरफुल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही यात्रा का योग बनेगा। शुभता बनी रहेगी। भाग्यवश काम बनेंगे। मध्य में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक संपन्नता की तरफ जाएंगे। पिता का साथ होगा। उच्च अधिकारियों का साथ होगा और कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। पीली वस्तु का दान करना और शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी बनी हुई है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, कोई रिस्क मत लें। सप्ताह के मध्य की स्थिति में भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। और अंत में किसी नए व्यापार की शुरुआत मत करें लेकिन व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी से बचना चाहिए। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
धनु राशि
स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। अगर विवाहित हैं तो जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। सप्ताह का मध्य खराब रहेगा। चोट-चपेट देने वाला साबित हो सकता है। किसी परेशानी में पड़ने वाला होगा। अंत में मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है और यात्रा से बचें। सप्ताह थोड़ा उठा-पटक वाला रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि:
स्वास्थ्य ठीक है। सबसे अच्छा आपका वैवाहिक जीवन और प्रेम का जीवन इन दिनों चल रहा है। अच्छी स्थिति चल रही है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मध्य में प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी प्रेम की स्थिति वैवाहिक स्थिति में बदलना चाहते हैं, तो शानदार समय रहेगा। सप्ताह का अंत थोड़ा खराब होने का संकेत है। चोट-चपेट देने वाला हो सकता है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
स्वास्थ्य ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक चल रही है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत होगा। थोड़ा बचकर पार करें। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। मध्य में शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे और बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत में उदर रोग से परेशान होंगे। जीवन साथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा, तो स्थिति अच्छी रहेगी। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
मीन राशि:
मीन राशि की स्थिति स्वास्थ्य के मामले में ऊपर-नीचे चल रही है। प्रेम-संतान आपका अद्भुत चल रहा है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। थोड़ा गृह कलह भी संभव है। मध्य में बच्चों का सानिध्य मिलेगा। प्रेम में हैं तो प्रेम में एन्जॉय करेंगे। विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय कहा जाएगा। अंत थोड़ा शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा लेकिन डिस्टर्बिंग रहेगा और स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान रखें। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।


