साप्ताहिक राशिफल (6-12 सितंबर): इन 5 राशियों के लिए 7 दिन साबित होंगे स्वर्णिम काल, हर तरफ से लाभ

लाइव हिन्दुस्तान
share

Saptahik rashifal 6-12 september 2026: आने वाला सप्ताह कई राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। सप्ताह के 7 दिन भाग्यशाली राशियों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। देखें साप्ताहिक राशिफल 6-12 सितंबर 2026।

weekly horoscope 6-12 september 2026
साप्ताहिक राशिफल 6-12 सितंबर 2026

Weekly Horoscope 6-12 September 2026, साप्ताहिक राशिफल: आने वाला सप्ताह यानी 6-12 सितंबर 2026 तक का समय ग्रहों की स्थिति के आधार पर अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह का सबसे प्रमुख ग्रह गोचर 07 सितंबर को होगा। ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी स्वराशि कन्या में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध के कन्या राशि में जाने से कुछ जातकों को नौकरी, व्यापारिक उत्थान और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बनेंगे। शुक्र 2 सितंबर को अपनी स्वराशि तुला में गोचर कर गए हैं। इस सप्ताह वह अपनी राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य सिंह राशि में रहेंगे। मंगल मिथुन राशि के गोचर में रहेंगे। शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में गोचर करेंगे। राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में रहेंगे। ग्रहों की यह स्थिति मेष से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालेगी। कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय अत्यंत शुभ और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानें आने वाला सप्ताह किन राशियों के लिए रहेगा लकी।

मेष राशि:

मेष राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा। इस समय आपके धन भाव की स्थिति भी अच्छी रहेगी। धन का आगमन होता रहेगा। पार्टनरशिप से जुड़ी दिक्कतें या परेशानियां खत्म होंगी और ग्रोथ मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। अगर आपके जीवन में पहले से कोई परेशानियां चल रही हैं, तो वह दूर हो सकती हैं। मानसिक तौर पर राहत महसूस होगी। कुल मिलाकर इस सप्ताह जीवन में सुख-शांति का अनुभव करने वाले हैं। इस सप्ताह हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के लिए बुध सप्ताह भद्र राजयोग बना रहे हैं, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। इस समय आपको अच्छे-अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके अपने काम निकलते हुए नजर आएंगे। धन की बात करें तो इस सप्ताह आपको नए-नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आप इसका बचत भी कर पाएंगे। परिवार से जुड़े मामले हल होते हुए नजर आ सकते हैं। इस सप्ताह किसी तरह की कोई चिंता वाली बात नहीं है। गुरु के प्रभाव से आपकी पार्टनरशिप में ग्रोथ हो सकती है। इनकम बढ़ने के संकेत हैं। हालांकि मंगल के कारण स्वास्थ्य थोड़ी गिरावट देख सकते हैं। इस सप्ताह भगवान गणेश की आराधना करना लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि:

कर्क राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। अगर करियर में अवसरों की बात करें तो आपको प्राप्त होंगे और आप इनका भरपूर लाभ भी उठाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत होगा। मन शांत रहेगा। किसी अच्छी खबर की प्राप्ति हो सकती है। किसी नए पद या प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। शिवलिंग पर जल चढ़ाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि:

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह वरदान समान साबित हो सकता है। इस सप्ताह आप चारों ओर से सफलता या विजय प्राप्त कर सकते हैं। शुक्र के प्रभाव से आपको धन का लाभ होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे जिससे मन शांत और प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी आपसे प्रभावित होंगे और कार्य की तारीफ कर सकते हैं। घर पर खुशियों का आगमन होगा। करियर में सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। मां लक्ष्मी की पूजा करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि:

मीन राशि के लिए यह सप्ताह सौभाग्य लेकर आया है। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। व्यावसायिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। करियर में अच्छे मौके मिलेंगे। अगर आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो यह अच्छा समय है। सेहत अच्छी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो कि लाभकारी रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करना लाभकारी रह सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आने वाला सप्ताह 5 राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां, देखें क्या आपकी राशि भी लकी