साप्ताहिक राशिफल (5-11) अप्रैल 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ
वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है।

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल (5-11 अप्रैल, 2026): वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (5- 11 अप्रैल, 2026) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मेष राशि का दांपत्य जीवन बहुत सुधार की तरफ जा रहा है। जीवन में हंसी-खुशी और बहुत सारी अच्छी चीजें आ गई हैं; आप एक खुशहाल जीवन की तरफ बढ़ रहे हैं। बस आपको सिर और नेत्र का ख्याल रखना है। अनाप-शनाप खर्चों की प्रवृत्ति पर थोड़ा रोक लगाना है। कर्ज लेने से पहले काफी सोच-विचार कर लें, बाकी सारी चीजें आपकी ठीक हैं। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे और नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी और जीवन आनंदमय रहेगा। मध्य का समय थोड़ा खराब हो सकता है; चोट-चपेट लगने या किसी परेशानी में आने की संभावना है, इसलिए थोड़ा बचकर पार करें। सप्ताह का अंत फिर से सामान्य हो जाएगा और धीरे-धीरे आप अच्छे दिनों की तरफ बढ़ जाएंगे। कुल मिलाकर आपकी स्थिति मिली-जुली है। पीली वस्तु पास रखना, सूर्य को जल देना और नीली वस्तु दान करना आपके लिए लाभप्रद होगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के स्वास्थ्य में थोड़ी ऊर्जा की कमी महसूस होगी। बाकी आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी पैसे आएंगे। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, जिसे एक शुभ समय कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा डिस्टर्बिंग समय रह सकता है, लेकिन आप आगे बढ़ेंगे। आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी का सान्निध्य मिलेगा और नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। अंत थोड़ा खराब हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें क्योंकि चोट-चपेट लगने की संभावना है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। जीवनसाथी का सान्निध्य मिल रहा है और नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। आपका प्रेम विवाह की तरफ बढ़ रहा है, तो यह एक शुभ समय कहा जाएगा। आपकी व्यावसायिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है। सप्ताह की शुरुआत में अपनी भावुकता पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें, यह समय विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। मध्य का समय थोड़ा डिस्टर्बिंग हो सकता है, लेकिन शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा और आप ज्ञानवान बनेंगे। सप्ताह का अंत बहुत आनंददायक होगा; जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति बेहतर होगी और आप प्रेम में डूबे रहेंगे। यह समय आपके लिए अत्यंत शुभ है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए कल्याणकारी रहेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि की स्थिति वर्तमान में ठीक कही जाएगी। आप धीरे-धीरे सुधार की ओर बढ़ रहे हैं और भाग्य आपका साथ दे रहा है। रोज़गार और व्यापार के क्षेत्र में आप उन्नति करेंगे और प्रेम व संतान के पक्ष में भी स्थिति बेहतर होती दिख रही है। आप नकारात्मकता के प्रभाव से बाहर निकल रहे हैं, हालांकि त्वचा और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी कुछ छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं और भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में भावुकता में आकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अंत में स्वास्थ्य में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन विजय आपकी ही होगी। शत्रु व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे, पर सफल नहीं हो पाएंगे। लाल वस्तु को अपने पास रखना आपके लिए शुभ होगा।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को अभी अपने दांपत्य जीवन और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण चल रहा है, इसलिए स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के किसी भी मामले में जोखिम न लें। सप्ताह की शुरुआत में आपका पराक्रम रंग लाएगा और रोज़गार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। मध्य में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन पारिवारिक कलह से बचने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के अंत में बच्चों की सेहत और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें; कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। कुल मिलाकर सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है। भगवान सूर्य को जल अर्पित करना और काली वस्तु का दान करना आपके लिए कल्याणकारी रहेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी बनी हुई है और व्यापार भी सकारात्मक दिशा में है। हालांकि, दांपत्य जीवन में कुछ तनाव या कलह की स्थिति बन सकती है, जिसका ध्यान रखना ज़रूरी है। कार्यक्षेत्र में भी थोड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत धन लाभ और कुटुंब में वृद्धि के साथ होगी। मध्य में आपके व्यापारिक विस्तार के योग हैं और अंत में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है, बस अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखें। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए अत्यंत शुभ और फलदायी होगा।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा और प्रेम-संतान की स्थिति भी काफी सुखद रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं और आप अपने शत्रुओं पर दबदबा बनाए रखेंगे। आप ज्ञानवान बनेंगे और सप्ताह की शुरुआत में किसी नायक-नायिका की तरह चमकते हुए दिखाई देंगे। जिस चीज़ की भी आपको जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में धन का आगमन बढ़ेगा और कुटुंबों में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में व्यापार का प्रसार होगा, पराक्रम रंग लाएगा और रोजी-रोजगार में आप अच्छी तरक्की करेंगे। इस दौरान शनि देव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए स्थिति सामान्यतः अच्छी रहेगी, लेकिन प्रेम और संतान के मामले में समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इन दिनों आपका भ्रम और क्रोध बढ़ सकता है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। संतान और प्रेम संबंधों में थोड़ी नीरसता के संकेत हैं। सप्ताह की शुरुआत में खर्चों की अधिकता से मन थोड़ा परेशान हो सकता है और अज्ञात भय आपको सता सकता है। हालांकि, सप्ताह का मध्य भाग काफी सकारात्मक रहेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता आएगी और आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, जिससे आप अपने मनचाहे काम कर पाएंगे। सप्ताह के अंत में धनार्जन होगा और अपनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। शुभता के लिए पीली वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि- धनु राशि वालों के वैवाहिक जीवन, प्रेम और नौकरी में सुधार के प्रबल संकेत हैं। बस आपको अपने घर की स्थिति और 'गृह-कलह' से थोड़ा बचकर रहने की जरूरत है। भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि या भूमि-भवन की खरीदारी में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में रुका हुआ धन वापस मिलेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने माध्यमों से भी पैसा आने की उम्मीद है। सप्ताह का मध्य हिस्सा थोड़ा चिंताजनक हो सकता है, लेकिन अंत होते-होते स्थितियां फिर से आपके पक्ष में हो जाएंगी। जरूरत के हिसाब से जीवन में चीजें उपलब्ध रहेंगी। आपके लिए लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ फलदायी होगा।
मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए वर्तमान समय काफी सकारात्मक है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। आप आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और अपने क्षेत्र का विस्तार कर रहे हैं, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। निवेश के मामले में भी सावधानी बरतें और सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं। सप्ताह की शुरुआत व्यापारिक मजबूती और कानूनी मामलों में सफलता के साथ होगी। सप्ताह के मध्य में आय के नए स्रोत बनेंगे, यात्रा के योग हैं और शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। हालाँकि, सप्ताह का अंत थोड़ा चिंताजनक और खर्चीला हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। माँ काली की आराधना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए पिछला समय चुनौतियों भरा रहा होगा, लेकिन अब स्थितियों में सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य बेहतर है, हालांकि प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी हुई है। व्यापार अच्छा चल रहा है, फिर भी निवेश के प्रति सतर्कता बरतनी जरूरी है। अपनी बातचीत में कठोर शब्दों के प्रयोग से बचें। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का साथ मिलेगा और यात्रा के अवसर बनेंगे। मध्य भाग में व्यापारिक उन्नति होगी और सप्ताह के अंत में रुका हुआ धन वापस मिलने के साथ-साथ आय के नए साधन भी विकसित होंगे। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। माँ काली को प्रणाम करना आपके लिए कल्याणकारी होगा।
मीन राशि- मीन राशि के जातकों को इस समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की स्थिति काफी प्रभावित दिख रही है, इसलिए सेहत का खास ख्याल रखें। प्रेम और संतान के मोर्चे पर भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा, हालाँकि व्यापारिक दृष्टिकोण से समय सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी चोट या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, अतः अत्यधिक सचेत रहें। सप्ताह का मध्य धीरे-धीरे सुधार की ओर ले जाएगा और आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। सप्ताह के अंत तक व्यापारिक स्थितियाँ काफी मजबूत हो जाएंगी। अपने पास पीली वस्तु रखना आपके लिए शुभ और सुरक्षात्मक रहेगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


