साप्ताहिक राशिफल (4-10 अक्टूबर 2026): 5 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, बढ़ेगा सुख-सौभाग्य

लाइव हिन्दुस्तान
share

Saptahik rashifal 4-10 October 2026: आने वाला सप्ताह कई राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इस समय इन राशियों को धन लाभ और करियर में सफलता मिल सकती है। जानें 4-10 अक्टूबर तक का समय किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी।

weekly horoscope 4-10 oct 2026
साप्ताहिक राशिफल 4-10 अक्टूबर 2026

Weekly Horoscope 4-10 October 2026, साप्ताहिक राशिफल: आने वाला सप्ताह 4-10 अक्टूबर तक का समय ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस समय सूर्य कन्या राशि में रहेंगे। बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में। शनि वक्री गति से मीन राशि में, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि के गोचर में रहेंगे। 3 अक्टूबर को धन-संपदा के कारक शुक्र वक्री होंगे। 8 अक्टूबर को गुरु अश्लेषा नक्षत्र के अगले चरण में प्रवेश करेंगे और 9 अक्टूबर को शनि अपने उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगी। कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह लाभकारी साबित हो सकता है। जानें आने वाले सप्ताह में किन राशियों को मिलेंगे शुभ फल।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य लेकर आ सकता है। इस समय आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिससे कार्यों में सफलता हासिल होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की के संकेत हैं। धन की बात करें तो स्थिति में सुधार होगा। अगर आपने पुराने समय में कर्ज ले रखा था तो मुक्ति मिल सकती है। व्यापारी वर्ग की स्थिति अच्छी हो जाएगी। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। आज जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता पाएंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। हालांकि इस समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी अच्छी खबर के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि:

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह सुखद समाचार ला सकता है। इस समय वाणी और धन की स्थिति दोनों अच्छी रहेगी। आप अपनी वाणी के दम पर कार्यों में सफलता पाएंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार की स्थिति भी बहुत अच्छी रहने वाली है। सदस्यों के बीच अनबन या उलझन खत्म होने के संकेत हैं। व्यापार में मजबूती आएगी। पार्टनरशिप अच्छी रहेगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है।

तुला राशि:

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत कल्याणकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके अटके या छूटे हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी होगी। खर्च में कमी आएगी जिससे आप बचत करने में सफल रहेंगे। अगर बिजनेस में आपका कोई पार्टनरशिप को लेकर विवाद या अनबन चल रही है, तो खत्म हो सकती है। करियर में फोकस बनाकर चलने से आपको सफलता मिलेगी। गुरु कृपा से आपको धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने मार्गों से भी रुपए-पैसे आते रहेंगे। कुल मिलाकर इस सप्ताह कोई बड़ी परेशानी नहीं दिख रही है।

धनु राशि:

धनु राशि वालों के लिए यह समय बहुत लाभकारी रह सकता है। इस समय आपके कामकाज की स्थिति में सुधार होगा। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जिसका लाभ आपको करियर में मिलेगा। धन से जुड़ी कोई समस्या सामने नहीं आएगी। इनकम के नए स्रोत बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के संकेत हैं। धर्म-कर्म में हिस्सा ले सकते हैं या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस सप्ताह आपकी पारिवारिक स्थिति बेहतर होगी। हालांकि शनि ढैय्या के कारण इस सप्ताह आप वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी की ओर सुखद समाचार मिल सकता है।

मकर राशि:

मकर राशि वालों को करियर में अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपका कोई काम या प्रमोशन लंबित है या अटका हुआ है तो मिल सकता है। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं जिससे आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। आप अपने लक्ष्यों में सफलता पाएंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़साप्ताहिक राशिफल (4-10 अक्टूबर 2026): 5 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां