साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई-1 अगस्त: इन राशियों को मिलेगा धन, तरक्की और भाग्य का साथ, कुछ लोगों को रहना होगा सतर्क

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Weekly Horoscope 26 July-1 August 2026: 26 जुलाई से 1 अगस्त 2026 का सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार मेष, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर बन सकते हैं।

Weekly Horoscope, 17-23 May 2026: Saptahik Rashifal and Future Predictions
Weekly Horoscope, 17-23 May 2026: Saptahik Rashifal and Future Predictions

Saptahik Rashifal 26 July- 1 August 2026: नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आने वाले सात दिन उसके लिए कैसे रहेंगे। नौकरी करने वालों को क्या नया मौका मिलेगा, कारोबार में फायदा होगा या नहीं, पैसों की स्थिति कैसी रहेगी और परिवार में माहौल कैसा रहेगा। 26 जुलाई से 1 अगस्त के बीच ग्रहों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ लोगों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को अपने खर्च और जरूरी फैसलों पर ध्यान देना होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन में भी कुछ लोगों के रिश्ते पहले से बेहतर हो सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। समय पर आराम करें और खानपान का ध्यान रखें। अगर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो पहले अच्छी तरह विचार कर लें। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशियों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी।

आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल-

मेष राशि- मेष राशि की जो ओवरऑल स्थिति है, वह ठीक-ठाक कही जाएगी। स्वास्थ्य की बात करें तो लग्नेश मंगल की स्थिति द्वितीय भाव में, अच्छी स्थिति, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है। प्रेम की बात करें तो सूर्य चतुर्थ भाव में गुरु के साथ सहयोग कर रहा है, यह भी एक अच्छी स्थिति बनी हुई है, चाहे नए प्रेम हो चाहे पुराना प्रेम हो। लेकिन घर का माहौल थोड़ा सा ड्राई कर रखा है क्योंकि चतुर्थ भाव में है। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी भी थोड़ी मध्यम कहा जाएगा और अपने से द्वादश भाव में है तो थोड़ा वीक कहा जाएगा। तो प्रेम, संतान और भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी, यह थोड़ा सा भौतिक सुख-सम्पदा घर की स्थिति को थोड़ा मध्यम बना के रखा है। व्यापारिक स्थिति ठीक है, निवेश की स्थिति आपकी अच्छी कही जाएगी, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है। अब सप्ताह की बात करें, तो सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकता है, अष्टम भाव का चंद्रमा नुकसान पहुंचा सकता है, बहुत बच के पार करिए। मध्य में, सप्ताह के मध्य में स्थिति सामान्य हो जाएगी, धीरे-धीरे आप आगे बढ़ने लगेंगे, भाग्य साथ देगा, निवेश के लिए और अच्छा समय आएगा, और अंत में व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा और ओवरऑल स्थिति आपकी और अच्छी हो जाएगी। तो सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि की स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं है, लग्न का मंगल आपका रक्तचाप बढ़ाएगा, शारीरिक तापमान बढ़ाएगा और क्रोध में इज़ाफ़ा करेगा, बढ़ोतरी करेगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, क्योंकि पंचमेश द्वितीय भाव में स्वगृही बैठे हैं, तो चाहे नया प्रेम हो चाहे पुराना प्रेम हो, अच्छा है। नए प्रेम में आप जाने के लिए रेडी हैं। पराक्रमी बने हुए हैं, आपके तृतीय भाव में सूर्य और गुरु आपको पराक्रमी बना रहे हैं, व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ कर रहे हैं, अच्छी स्थिति है। तो स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है और निवेश के लिए अत्यंत शुभकारी समय। स्वास्थ्य मध्यम है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी और आप निवेश कर सकते हैं। मध्य में चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल है, थोड़ा बच के पार करिए, कोई रिस्क मत लीजिए। अंत सामान्य हो जाएगा, भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, एक अच्छी स्थिति हो जाएगी, पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा, लेकिन आंखों का ध्यान रखिए और सर का ध्यान रखिए। द्वादश भाव का मंगल यह परेशानी कर सकता है, चूंकि मंगल आपकी कुंडली का खष्टेश है, तो यह इस तरीके से रोग-व्याधि दे सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति की बात करें तो थोड़ा मध्यम है, क्योंकि आपका पंचमेश केतु के साथ सहयोग कर रहा है, वह अच्छा नहीं है और नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा है, निवेश के लिए अच्छा है, सरकार से जुड़कर के कार्य करिए आपके लिए अच्छा होगा। सप्ताह की शुरुआत में छोटी-मोटी परेशानी स्वास्थ्य से संबंधित आपको परेशान कर सकती है। मध्य बहुत आनंददायक होगा, जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेम के लिए अच्छा होगा, अंत खराब है, चोट-चपेट देने वाला, किसी परेशानी में डालने वाला, थोड़ा बच के पार करिए, लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि- कर्क राशि के लग्न में सूर्य और गुरु हैं, अच्छा है, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं माना जाएगा, क्योंकि द्वितीयेश लग्न में है, तो आपका तापमान थोड़ा बढ़ा रह सकता है और द्वितीय भाव में शुक्र और केतु हैं, जो लोग भी मुख रोग के शिकार हैं, बड़ा संक्रमण होने का संकेत है, बहुत ध्यान रखिएगा। प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी आपका अच्छा है, सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं में बह के कोई निर्णय मत लीजिएगा, नुकसान होगा। प्यार में तू-तू मैं-मैं, प्रेम में तू-तू मैं-मैं नई प्रेम की शुरुआत में भी मध्यम रहेगी। मध्य जो होगा, स्वास्थ्य के लिए मध्यम रहेगा, छोटी-मोटी परेशानियां आपको परेशान करेगी और अंत आनंददायक होगा, जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी और प्रेम के लिए बड़ा रंगीन समय होगा, बहुत अच्छा होगा, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा। बात करते हैं सिंह राशि की। बच के रहिए, संक्रमित होने का संकेत है, लग्नेश द्वादश भाव में लग्न में शुक्र और केतु, हार्मोनल प्रॉब्लम, गायनेकोलॉजिकल प्रॉब्लम, यूरिक एसिड का बढ़ना, बहुत तरीके के शुगर लेवल का बढ़ना इत्यादि बना रहेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि की शारीरिक स्थिति थोड़ी मध्यम है। जो लोग हार्मोनल प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, शुगर लेवल की स्थिति खराब होगी आपकी। कोई बॉडी के अंदर संक्रमित होने के चांसेस बढ़ेंगे, किसी तरीके का कोई संक्रमण बढ़ सकता है। तो थोड़ा सा ध्यान देकर के चलने की आवश्यकता है। सूर्य आपके लग्नेश जो हैं वो द्वादश भाव में बैठे हैं और लग्न में शुक्र और केतु शारीरिक स्थिति को खराबी की स्थिति में दिखा रहा है, बहुत बचकर पार करिएगा। प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम बनी हुई है, क्योंकि पंचमेश द्वादश भाव में सूर्य के साथ सहयोग कर रहे हैं, तो यह स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है, प्रोफेशनल लाइफ आपकी बहुत अच्छी रहेगी, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है। इसके अलावा निवेश की स्थिति की बात करें तो निवेश की स्थिति उत्तम है, बिल्कुल आंख बंद करके करिए, कोई प्रॉब्लम नहीं है। सप्ताह की बात करें, शुरुआत में गृह क्लेश के संकेत है, भौतिक सुख-संवर्धा में वृद्धि होगी, लेकिन गृह क्लेश की स्थिति बनी रहेगी। मध्य में प्रेम में तू-तू मैं-मैं, बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान और भावुकता में आके निर्णय लेंगे तो नुकसान भी होगा और अंत में स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है। काली जी को प्रणाम करना, नीली वस्तु दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी, हालांकि लग्नेश की स्थिति बहुत अच्छी है, लेकिन द्वादश भाव में शुक्र और केतु की वजह से थोड़ी सी सर में परेशानी, नेत्र में परेशानी की स्थिति बनेगी। कन्या राशि की स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम कही जाएगी और निवेश की स्थिति भी मध्यम कही जाएगी। क्योंकि धन भाव का स्वामी द्वादश भाव में केतु के साथ संयोग कर रहे हैं और यह द्वादश का शुक्र और केतु जो है वह स्वास्थ्य को भी प्रभावित करेंगे। सर-सर में कोई परेशानी हो सकती है। नेत्र में परेशानी हो सकती है। खर्च की अधिकता मानसिक स्थिति को परेशानी में डालेगा, हार्मोनल प्रॉब्लम आपको भी होने के संकेत हैं। तो यह ओवरऑल एक खराब समय कहा जाएगा थोड़ा सा बच के पार करिएगा, लेकिन बचाव पक्ष बुद्ध बहुत स्ट्रॉन्ग पोजीशन में है इसलिए कोई बड़ी परेशानी नहीं दिखती है और प्रेम संतान की स्थिति आपकी काफी अच्छी है। बिल्कुल अच्छी स्थिति में चल रहे हैं, कोई दिक्कत नहीं है। व्यापार लगभग ठीक-ठाक है। सरकारी तंत्र पूरा फेवर में है, पिता पूरा फेवर में है और जीवन साथी की स्थिति बड़ी ही अच्छी है। पंचमेश सप्तम भाव में है और सप्तमेश उच्च का चल रहा है, आपके बहुत अच्छी स्थिति में चल रहे हैं। तो यह सारी स्थिति ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्यम में थोड़ा सा कलहकारी सृष्टि का सृजन हो सकता है और अंत में प्रेम में कोई नया निर्णय या किसी भी तरीके का कोई नया-नया निर्णय भावुकता में आके मत लीजिएगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी थोड़ा रोक कर रखिए। यह पूरा सप्ताह आपके निवेश के लिए उचित रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

तुला राशि- स्वास्थ्य बहुत प्रभावित है। लग्नेश केतु के साथ है। शोल्डर में तकलीफ, वेंस, नर्व में प्रॉब्लम किसी भी तरीके की कोई यूरिन से संबंधित परेशानी इत्यादि बना रहेगा। शुगर लेवल का आगे बढ़ बहुत बढ़ना यह सब चीजें हैं। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है क्योंकि पंचमेश षष्ठ भाव में है और सप्तमेश अष्टम भाव में है, तो चाहे शादीशुदा हो चाहे प्रेम में हो, स्थिति ठीक नहीं है, बचकर पार करिए। सप्ताह की शुरुआत में निवेश मत करिएगा। मध्यम में आप निवेश कर सकते हैं और व्यापारी की स्थिति आपकी सुदृढ़ होगी। अंत में ग्रह कलह से बचे और थोड़ा सा घरेलू चीजों को शांति से होकर निपटाएं। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। डिस्टर्बिंग वीक कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार आपका बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। मध्यम में धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन जो धन आ रहा है उसको संचित करिए अभी निवेश मत करिए और अंत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और नए व्यापार की तरफ आप जाएंगे जो कि शुभ होगा। जमीन-जायदाद में पैसे लगाना आपके लिए उचित है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

धनु राशि: धनु राशि को स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, ओवरऑल स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं है, लग्नेश अष्टम भाव में बैठे हुए हैं। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो गई है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, जीवनसाथी की स्थिति अच्छी है, भरपूर सहयोग है। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य पर ध्यान दें और निवेश ना करें। मध्य में बहुत अच्छी ऊर्जा में रहेंगे और जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी, निवेश कर सकते हैं। अंत में निवेश से बचिए, जुबान पे काबू रखिए, जो भी आ रहा है उसको संचित करिए। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि: स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है, बहुत ध्यान रखिएगा। और प्रेम में टूटन की स्थिति दिख रही है, नए प्रेम में अभी कोई स्थिति नहीं बन पा रही है। ठीक है ना? और यूरिनरी सिस्टम में प्रॉब्लम आ सकती है, ध्यान रखिएगा। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। सप्ताह की शुरुआत में रुका हुआ धन वापस मिलेगा, आय के नए-नए स्रोत बनेंगे, निवेश कर सकते हैं। मध्य में निवेश मत करिएगा, खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अंत की स्थिति बड़ी अच्छी हो जाएगी, शुभता के प्रत्येक माने जाएंगे, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे और निवेश कर सकते हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: अगर आप पुरुष हैं तो यूरिनरी सिस्टम पर पूरा ध्यान रखिए। यूरिनरी इन्फेक्शन, प्रोस्टेट का बढ़ना इत्यादि हो सकता है। अगर आप स्त्री हैं तो गायनोलॉजिकल प्रॉब्लम बहुत ध्यान से, बड़े संक्रमण की तरफ इशारा है, ध्यान रखिएगा। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी आपका अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, निवेश के लिए उचित समय है। मध्य में आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे, यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, यात्रा निवेश कर सकते हैं। अंत में निवेश से बचना चाहिए और खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय सताएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि: स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम संतान अत्यंत शुभकारी लेकिन थोड़ी ड्राइनेस रहेगी, क्रोध पर काबू रखें। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। निवेश करें आप, मध्य व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, निवेश के लिए उचित। अंत निवेश के लिए अत्यंत उचित और यात्रा का योग बनेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पूरा सप्ताह वंडरफुल। स्वास्थ्य पे जरूर ध्यान रखिए। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़26 जुलाई से 1 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसकी चमकेगी किस्मत