साप्ताहिक राशिफल 23-29 मार्च 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल, पैसों के मामले कैसी रहेगी स्थिति?

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

ज्योतिष शास्त्र में सब कुछ ग्रहों की चाल पर निर्भर करता है। इसका असर राशिचक्र की कुल 12 राशियों पर पड़ता है। ग्रहों-नक्षत्रों की बदलती हुई स्थिति कुछ लोगों के लिए अच्छे मौके ले आती है तो कुछ के लिए ये मुश्किल भरा हुआ होता है। इसी के आधार पर साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाचा है।

साप्ताहिक राशिफल 23-29 मार्च 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल, पैसों के मामले कैसी रहेगी स्थिति?

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल (23- 29 मार्च, 2026): ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती हुई चाल के आधार पर ही हफ्ते भर की राशि का आकलन किया जाता है। ग्रह-नक्षत्र की स्थिति हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव डालती है। राशिचक्र की कुल राशियों में से कुछ को इसका लाभ मिलता है तो कुछ के लिए मुश्किल भरा दौर शुरु हो जाता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार जानें कि आने वाला सप्ताह कुल 12 राशियों के लिए कैसा जाने वाला है?

आइए जानते हैं कि आने वाला सप्ताह (23- 29 मार्च, 2026) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? नीचे पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल-

मेष राशि: इस हफ्ते लाइफ में बैलेंस आएगा। प्रोफेशनल लाइफ में थीरे-धीरे स्थिरता आएगी। इस हफ्ते आप कुछ अधूरे काम पूरे करेंगे। बस इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी फैसला लेते समय आपको जल्दबाजी नहीं करनी है। सोच-समझकर कदम उठाएंगे तो आगे ये चीज आपको फायदा देगी। परिवार के साथ इस हफ्ते ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बस आपको फालतू का खर्चा नहीं करना है। हफ्ता खत्म होते-होते कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि: इस हफ्ते क्लैरिटी के साथ चीजों को सोचने की कोशिश करें। प्रोफेशनल लाइफ को सही से मैनेज करने के लिए काम शुरू करने से पहले ही दिन भर की प्लानिंग बना लें। इससे आपको जल्द ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और सब सही से भी हो जाएगा। दोस्त और परिवार का साथ इस हफ्ते खूब मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बस आप अपने रूटीन को फॉलो करें और इसका बैलेंस ना बिगाड़ें। इस हफ्ते आप किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। पैसों के मामले में स्थिति सही रहने वाली है।

मिथुन राशि: इस हफ्ते आप काफी सोच-विचार करने वाले हैं। प्लानिंग के साथ काम करें। कोई भी नई शुरुआत करनी है तो पहले सारी चीजों की जांच कर लें। नए लोगों से मिलने और बातचीत करने से नए मौके मिलने की संभावना है। तनाव हो तो दोस्तों और परिवार के किसी अनुभवी इंसान से बात करेंगे तो मन हल्का होगा। प्रोफेशनल लाइफ में धीरे-धीरे ग्रोथ होती दिख रही है। बस किसी भी चीज की जल्दबाजी ना करें। हर परिस्थिति में धैर्य बनाकर रखें।

कर्क राशि: इस हफ्ते आपको जरूरत से ज्यादा इमोशनल नहीं होना है। फीलिंग्स को बैलेंस्ड ही रखें। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और प्रोफेशनल लाइफ में धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होता नजर आएगा। अपनी बात को क्लैरिटी से सामने रखेंगे तो गलतफहमी कम होगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान रखें।

सिंह राशि: इस हफ्ते आप अलग ही एनर्जी फील करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ पहले से सही होगी। काम में मजा आएगा। कोई नया आइडिया इस हफ्ते दिमाग में आएगा। किसी पुरानी कोशिश का अच्छा रिजल्ट इस हफ्ते मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। दोस्त या फिर परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश होगा। परिवार के साथ समय बिताकर मन खुश होगा। इस हफ्ते फैसला थोड़ा सोच-समझकर ही लें।

कन्या राशि: इस हफ्ते काम में थोड़ा ज्यादा फोकस करने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बात को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। परिवार का सपोर्ट आपको इस हफ्ते खूब मिलने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आप अपने रूटीन को फॉलो करना बंद ना करें। हफ्ते का अंत सुखद होगा। अपने लिए समय निकालने की कोशिश करें और जंक फूड से दूर रहें।

तुला राशि: इस हफ्ते आपकी सोच बैलेंस्ड होगी। प्रोफेशनल लाइफ में सीनियर्स का सपोर्ट मिल सकता है। कुछ लोगों को इस हफ्ते कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रिश्ते में समझदारी से काम लें। रिश्ते को परफेक्ट दिखाने के चक्कर में जमीनी चीजें ना भूलें। पार्टनर को ज्यादा से ज्यादा समय देने की कोशिश करें। पैसों के मामले में सब ठीक होगा। बस आप अपने खर्चे और बचत का बैलेंस ठीक रखें। बाहर का खाना कम खाएं।

वृश्चिक राशि: इस हफ्ते आप काम में अच्छे से फोकस कर पाएंगे। रुके हुए काम इस हफ्ते धीरे-धीरे पूरे हो जाएंगे। दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस होगा। फैसला लेने में जल्दबाजी ना दिखाएं। पैसों का लेनदेन इस हफ्ते अवॉइड ही करें। अगर शरीर में दर्द है और समस्या खत्म नहीं हो रही है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। खानपान का ध्यान रखें।

धनु राशि: इस हफ्ते आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। प्रोफेशनल लाइफ में चीजें देखकर ही करें। आपके काम पर कोई सवाल उठा सकता है। हालांकि सीखने के बहुत सारे मौके मिलेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन खर्चा भी बढ़ेगा। इसमें बैलेंस बनाकर रखें। रिश्ते को सही रखने के लिए रिएक्शन जल्दी ना दें। सकारात्मक सोच का साथ ना छोड़ें और खुद के लिए इस हफ्ते थोड़ा समय निकालें। किसी चीज को लेकर जिद ना पकड़कर बैठें।

मकर राशि: इस हफ्ते आप अपनी फिटनेस रूटीन पर ज्यादा फोकस करेंगे। हालांकि लगातार प्रयास जरूरी है। मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा लेकिन सॉलिड होगा। परिवार का सपोर्ट मिलने से मन स्थिर रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में चीजें बेहतर होती नजर आएंगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति पहसे से बेहतर होती दिख रही है। बाहर का खाना खाने से बचें।

कुंभ राशि: इस हफ्ते आपकी क्रिएटिव सोच काफी काम आएगी। आप कुछ नई प्लानिंग कर सकते हैं। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ अच्छा बैलेंस बना लेंगे। दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन पैसों को फालतू में ना खर्च करें। अगर कुछ खरीद रहे हैं तो समझ लें कि आखिर आपको इसकी कितनी जरूरत है। खाने में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ाएं।

मीन राशि: इस हफ्ते आपकी ग्रोथ प्रोफेशनल लाइफ में होती दिखेगी। एक साथ सारे काम पूरा करने की कोशिश ना करें। इससे आप परेशान हो जाएंगे। परिवार से आपको इमोशनल सपोर्ट मिलेगा। इस हफ्ते किसी को पैसे ना उधार दें। खुद का ख्याल रखें। कोशिश करें कि इस हफ्ते से रूटीन में एक्सरसाइज शामिल कर दें। शॉपिंग के वक्त जल्दबाजी में कुछ भी ना लें। जरूरी चीजें ही खरीदें। इससे बचत सही तरीके से कर पाएंगे।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!