साप्ताहिक राशिफल (23-29 अगस्त 2026): 5 राशियों की रहेगी खूब मौज, पूरा सप्ताह बीतेगा शानदार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Saptahik rashifal 23-29 August 2026: अगस्त महीने का आखिरी सप्ताह कई राशियों के जीवन में खुशियां ला सकता है। इस सप्ताह की भाग्यशाली राशियों को धन, करियर और व्यवसाय में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। जानें क्या आपकी राशि भी है इस सप्ताह की लकी राशि।

weekly horoscope 23-29 august 2026
साप्ताहिक राशिफल 23-29 अगस्त 2026

Weekly Horoscope 23-29 August 2026, साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। लेकिन सप्ताह के अंत में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा। 20 अगस्त को शनि मीन राशि में वक्री चाल चलते हुए रेवती नक्षत्र के पहले पद में गोचर कर गए हैं। जिसका प्रभाव 23-29 अगस्त तक बना रहेगा। इस समय शनि के प्रभाव से कुछ राशियों को अटके हुए कार्यों में सफलता, नई उपलब्धि और जिम्मेदारी मिल सकती है। 22 अगस्त को बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में रहेंगे। जहां सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। इस सप्ताह चंद्रमा धनु, मकर और कुंभ राशि में गोचर करेंगे। 28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जानें इस सप्ताह किन राशियों को होगा लाभ।

1. मेष राशि-

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आपका फोकस बना रहेगा। आप रुटीन वर्क से हटकर अपने अटके हुए काम करने में सफल रहेंगे। अनुशासित रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपका ध्यान खर्च और निवेश पर ज्यादा रह सकता है। इस समय आपको जल्दबाजी में किसी भी तरह का कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। करियर में नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। प्रेम-संबंधों में सुधार होगा। उत्तम फलों की प्राप्ति के लिए इस सप्ताह लाल मसूर की दाल का दान करना शुभ रहेगा।

2. मिथुन राशि:

मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य लेकर आ सकता है। इस समय आपके बातचीत की शैली अच्छी रहेगी। आपका फोकस कार्यों में बन रहेगा। जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। इस समय बहुत चिंता की बात नहीं है। बस आपको जो भी काम करना है उसकी प्लानिंग बनाना जरूरी है। धन की बात करें तो स्थिति अच्छी होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। बचत में भी सफलता पाएंगे। करियर में आपको पदोन्नति या आय में वृद्धि मिल सकती है। शुभ फलों में वृद्धि के लिए बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करना शुभ रहेगा।

3. तुला राशि:

तुला राशि वालों को इस सप्ताह अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। आप पुरानी समस्याओं पर कंट्रोल पा सकते हैं। हालांकि इस समय आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं, लेकिन इससे पार पा लेंगे। धन के स्थिति की बात करें तो किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। धन का आगमन होता रहेगा और अटके हुए धन की वापसी भी हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों की स्थिति में सुधार होगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। नेटवर्किंग बढ़ सकती है, जिसका लाभ मिलेगा। चीजों को धैर्य और समझदारी से हैंडल करें। रिलेशनशिप में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

4. मकर राशि:

मकर राशि के स्वामी शनि हैं। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साहस के बल पर आप धन भी कमा सकते हैं। धन भाव में राहु के होने से आप अपनी कोई इच्छा या सपना पूरा होते हुए देखेंगे। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए हर मामले में अच्छा रहेगा। परिवार के मामलों में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। सदस्यों का सहयोग प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। करियर की स्थिति अच्छी रहेगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मानसिक तनाव से राहत पाएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस सप्ताह ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करना आपके लिए लाभकारी रहने वाला है।

5. कुंभ राशि:

कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बना रहेगा और अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय आपकी क्रिएटिविटी चरम पर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी लीडरशिप क्वालिटी साबित करने के अवसर मिलेंगे। धन की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। अप्रत्याशित स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह आपका जोश मजबूत रहेगा। परिवार में थोड़े उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन फोकस से आप चीजों पर काबू पा लेंगे। करियर में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस सप्ताह शिवलिंग पर जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आने वाले सप्ताह की ये हैं 5 लकी राशियां, 7 दिन बीतेंगे शानदार