Weekly Horoscope 18-24 October 2026: मेष, कर्क और तुला समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों को नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ को खर्च, सेहत और रिश्तों के मामले में सावधानी बरतनी होगी।

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal (18-24 October 2026), साप्ताहिक राशिफल: नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आने वाले सात दिन उसके लिए कैसे रहेंगे। नौकरी करने वालों को क्या नया मौका मिलेगा, कारोबार में फायदा होगा या नहीं, पैसों की स्थिति कैसी रहेगी और परिवार में माहौल कैसा रहेगा। 18 से 24 अक्टूबर के बीच ग्रहों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ लोगों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को अपने खर्च और जरूरी फैसलों पर ध्यान देना होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन में भी कुछ लोगों के रिश्ते पहले से बेहतर हो सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। समय पर आराम करें और खानपान का ध्यान रखें। अगर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो पहले अच्छी तरह विचार कर लें। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशियों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी।
आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए कैसे रहेंगे अगले 7 दिन
मेष राशि: मेष राशि की ओवरऑल स्थिति पहले से काफी बेहतर हो चुकी है। चाहे स्वास्थ्य का मामला हो, प्रेम का मामला हो, संतान का मामला हो, व्यापार का मामला हो या इन्वेस्टमेंट का मामला हो, हर तरीके से स्थिति बेहतर है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा। मध्य में व्यापारिक सफलता मिलेगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी और अंत में आय की स्थिति में उतार-चढ़ाव के साथ आप बहुत आगे निकल जाएंगे। शनि देव को प्रणाम करते रहें, शुभ होगा।
वृषभ राशि: वृषभ राशि की स्थिति में स्वास्थ्य और प्रेम-संतान, दोनों ही थोड़ी मध्यम गति से आगे बढ़ रहे हैं। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी चल रही है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है, आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बचकर पार करिएगा, अभी यात्रा न करें। मध्य में मान-सम्मान बढ़ेगा, भाग्य के बल पर कुछ काम आपके आगे बढ़ेंगे, यात्रा का भी योग बनेगा और अंत में व्यापार में उतार-चढ़ाव के साथ आप प्रोग्रेस करेंगे और एक अच्छी स्थिति की तरफ बढ़ जाएंगे। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि का इस समय बुद्धि-विवेक बहुत तीव्र हो चुका है। जो लोग फिल्म, एक्टिंग या मॉर्निंग के क्षेत्र में हैं, उनके लिए अत्यंत शुभकारी समय है। प्रेम-संतान के लिए अत्यंत शुभकारी समय है। तो एक अच्छा समय है, बस क्रोध पर थोड़ा काबू रखिएगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। मध्य खराब रहेगा, थोड़ा बचकर पार करिएगा, कोई रिस्क मत लीजिएगा। अंत में अपमानित होने का भय रहेगा, लेकिन फिर भी आप प्रोग्रेस करेंगे। थोड़ा ध्यान देकर आगे बढ़िएगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि: अद्भुत समय है। स्वास्थ्य आपका ऊपर-नीचे चलता रहता है। प्रेम की स्थिति में बहुत अपनापन है। नए प्रेम की स्थिति हो या पुराने प्रेम की स्थिति, सब अच्छी चल रही है। संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अत्यंत शुभ चल रहा है। भाग्य साथ दे रहा है। बहुत बढ़िया समय है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। मध्य में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी, चाकरी, प्रेम, संतान, सब कुछ अद्भुत रहेगा। बहुत बढ़िया समय है। अंत खराब होगा, किसी तरह का कोई रिस्क मत लीजिएगा, नहीं तो नुकसान हो जाएगा। बस काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
सिंह राशि: स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी हुई है। व्यापारिक स्थिति मध्यम से उत्तम की तरफ बढ़ रही है। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं पर काबू रखकर निर्णय लीजिएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। मध्य में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन डिस्टरबेंस बना रहेगा। अंत में जीवनसाथी के स्वास्थ्य और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान रखिएगा। डिस्टर्बिंग समय चल रहा है अभी आपका। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि: स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। सरकारी तंत्र से लाभ, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी, अद्भुत समय कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी होगी, थोड़ा कलह हो सकता है। मध्य में भावुक बने रहेंगे। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है, लेकिन प्रेम बढ़ने वाला समय है। अंत में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। थोड़ा ऊपर-नीचे का समय रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना अत्यंत शुभकारी होगा।
तुला राशि: स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। एक ओजस्वी-तेजस्वी इन दिनों बने हुए हैं। बड़ा शुभ समय आपका चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में व्यापार की स्थिति आपकी सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। पराक्रम रंग लाएगा। मध्य में भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। थोड़ा छोटा-मोटा गृह क्लेश भी होगा, शांतचित्त होकर निपटाइए। अंत में मन चिंतित रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत रहेंगे। मन खराब रहेगा, कुछ अनिष्ट या अनर्थ नहीं होने वाला है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि: थोड़ा सा सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। जीवनसाथी से थोड़ी दूरी संभव है। मन परेशान रहेगा। हार्मोनली थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। बाकी प्रेम-संतान की स्थिति आपकी काफी अच्छी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में धनागमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे मत लगाइएगा। मध्य में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। अंत में गृह क्लेश के बड़े संकेत हैं। शांतचित्त होकर चीजों को निपटाइएगा और भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी अभी रोक दीजिएगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु राशि: स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति बड़ी अच्छी है। आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं। बड़ी अच्छी स्थिति आपकी दिखाई पड़ रही है। भाग्य से भी पैसे आ रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। मध्य में धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। कौटुंबिक सुख का आनंद लेंगे। अंत में नाक-कान-गला की परेशानी होगी और आपके व्यापार में कुछ नकारात्मक ऊर्जा दिखेगी, जिस पर ध्यान देकर आगे बढ़िएगा। ध्यान देकर काम करिएगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मकर राशि: मकर राशि के स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार, सब कुछ बहुत ही अच्छा है, हर दृष्टिकोण से। बस जुबान पर थोड़ा काबू रखना है। गंदा बोलने लगे हैं, उस पर ध्यान रखिएगा। रफ भाषा का इस्तेमाल मत करिए, नुकसान हो रहा है। सप्ताह की शुरुआत में मन परेशान रहेगा, चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा, खर्च की अधिकता रहेगी, अज्ञात भय सताएगा। मध्य में सितारों की तरह चमकेंगे, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में आएंगी। अंत में जुबान पर काबू रखना है, निवेश अभी नहीं करना है और गंदी भाषा के प्रयोग से बचना है। मुखर होने के शिकार हो सकते हैं, थोड़ा ध्यान देकर आगे बढ़िएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि: स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। शत्रु भी मित्रवत व्यवहार कर रहे हैं, दबदबा आपका कायम है। सप्ताह की शुरुआत में आय के नवीन स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे, यात्रा के योग बनेंगे। मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी और थोड़ा सिरदर्द, नेत्र पीड़ा भी होगी। अंत में घबराहट-बेचैनी बनी रहेगी, लेकिन शुभता भी बनी रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि: स्वास्थ्य ऊपर-नीचे चल रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है और आपकी पर्सनल लाइफ थोड़ी डिस्टर्ब चल रही है। थोड़ा बचकर पार करिएगा, नुकसान का समय है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, व्यापारिक सफलता मिलेगी। मध्य में आय के लिए अच्छी स्थिति रहेगी। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, रुका हुआ धन वापस भी मिलेगा, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। अंत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा, सिरदर्द, नेत्र पीड़ा बढ़ सकती है, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम आ सकती है। थोड़ा सा अलर्ट मोड में इन दिनों रहिएगा। काली वस्तु का दान करना, शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

