साप्ताहिक राशिफल (18-24 अक्टूबर): मिथुन समेत 5 राशियों के 7 दिन बीतेंगे शानदार, मिलेंगे शुभ फल
Saptahik rashifal 18-24 October 2026: अक्टूबर महीने का तीसरा सप्ताह पांच राशियों के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। इन राशियों को आर्थिक स्थिति, करियर, लव लाइफ और व्यावसायिक तौर पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

Weekly Horoscope 18-24 October 2026: 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक का नया सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से खास रहने वाला है। इस हफ्ते सूर्य अपनी नीच राशि तुला में विराजमान रहेंगे। मंगल कर्क राशि के गोचर में रहेंगे। शुक्र तुला राशि में रहेंगे और 24 अक्टूबर को राहु के स्वाति नक्षत्र में आ जाएंगे। बुध तुला राशि में हैं और 24 अक्टूबर से वक्र गति शुरू करेंगे। न्याय देवता शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में रहेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पड़ेगा। लेकिन इस सप्ताह कई राशियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, व्यापारिक अवसर, आर्थिक उन्नति और लव लाइफ में अनुकूल प्रभाव पड़ेंगे। जानें आने वाला सप्ताह किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। धन-धान्य का आगमन होगा। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। पारिवारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। मानसिक तौर पर स्थिति सुधरेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि इस समय सोच-समझकर फैसला लेना आपके हित में रहेगा। पार्टनरशिप में लाभ के संकेत हैं। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा।
कन्या राशि:
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। हालांकि इस समय आपको धन से जुड़े मामलों में ज्यादा विचार करने की आवश्यकता हो सकती है। आप धन की बचत करने में सफल रहेंगे। हालांकि विलासिता या सुखों के लिए रकम खर्च भी हो सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। लव लाइफ में सुधार होगा। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ मिलेगा। किसी भी काम को धैर्य और शांति के साथ निपटाने की कोशिश करें।
तुला राशि:
तुला राशि वालों को इस सप्ताह सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। शनि के प्रभाव से आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी क्योंकि यह आपके लिए योगकारक ग्रह है। धन का आगमन होगा। किसी शुभ समाचार के मिलने के संकेत हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। पार्टनरशिप लाभकारी रहेगी। विवाहित जातक पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी तरह की कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। हालांकि सप्ताह के अंत में आपको थोड़ा धैर्य से काम लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वालों को अच्छे रिजल्ट प्राप्त होंगे। इस समय आपके जो भी काम अटके हैं, वे पूरे होते नजर आ सकते हैं। आपको धन की स्थिति में नजर आ सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हालांकि रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। पार्टनरशिप से फायदा होगा। आप अपने काम सही ढंग से पूरे करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चैलेंज सामने आएंगे लेकिन आप इनसे पार पा लेंगे और मन मुताबिक परिणाम हासिल करेंगे।
मीन राशि:
मीन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपके लिए इस समय क्रिएटिव कार्यों को करना आसान होगा। धन की प्राप्ति होगी। धैर्य के साथ कार्यों में सफलता पाएंगे। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार से जुड़ी दिक्कतें हल हो सकती हैं। जीवनसाथी को तरक्की और उन्नति मिल सकती है। किसी मनचाही यात्रा पर जा सकते हैं।

