साप्ताहिक राशिफल: धन, करियर और रिश्तों में क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें मेष से मीन तक का हाल
Saptahik Rashifal: आने वाले सप्ताह में ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए नई दिशा तय कर रही है। यह सप्ताह कुछ लोगों के लिए तरक्की और अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को धैर्य और समझदारी से कदम बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal: सप्ताह की शुरुआत के साथ ही ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए नई दिशा तय कर रही है। यह सप्ताह कुछ लोगों के लिए तरक्की और अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को धैर्य और समझदारी से कदम बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। करियर में बदलाव, पैसों की स्थिति, पारिवारिक तालमेल और सेहत- इन सभी मामलों में यह हफ्ता असर डाल सकता है। जरूरी यह है कि आप जल्दबाजी से बचें और परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ें। इस सप्ताह में कुछ राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा तो कुछ राशि वाले थोड़ा सावधान रहें।
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मेष राशि की स्थिति काफी बेहतर कही जाएगी। स्वास्थ्य में भरपूर सुधार है। प्रेम का साथ है, संतान का साथ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह सही समय है। बस, सिर को थोड़ा बचाकर रखना होगा, बाकी स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। सप्ताह की शुरुआत में धन हानि के संकेत हैं, तो निवेश अभी मत करिएगा। मध्य में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, अपनों का साथ होगा। और अंत में भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। यह सप्ताह बहुत अच्छा है, शुरुआत में थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि- खर्च की अधिकता पर ध्यान रखना है, बाकी स्वास्थ्य में भरपूर सुधार, प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी, संतान की स्थिति बहुत अच्छी, करियर बहुत अच्छा चल रहा है। हर लिहाज से बहुत अच्छा, विदेशों से संपर्क होगा और आय के नए-नए जरिया बनेंगे, अच्छी स्थिति है। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा बुझा-बुझा सा महसूस करेंगे, ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा, थोड़ा अवसाद की स्थिति फील करेंगे, टेंपरेरी है। मध्य में धन का आवक बढ़ेगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी, शब्द साधक की तरह व्यवहार करेंगे। और अंत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, पराक्रम रंग लाएगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- सौम्यता के प्रतीक बने हुए हैं। प्रेम में अपनापन हो चुका है, डिसीजन मेकिंग पावर प्रबल हो चुका है, संतान से समीपता हो चुकी है। पिता से दूरी है, सरकारी तंत्र से बिल्कुल पंगेबाजी करने लायक नहीं है, राजनीतिक गलियारों में थोड़ा आपसी दूरी दिख रही है, तो थोड़ा सा बड़े-बुजुर्ग और शासन-सत्ता पक्ष और राजनीतिक पक्ष को ध्यान में रखिएगा। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, सिर दर्द, नेत्र पीड़ा हो सकता है। मध्य से स्थिति आपकी अच्छी हो जाएगी, जो चाहेंगे होगा, जिसकी जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। और अंत में धन का आवक बढ़ेगा, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी, लेकिन अभी बचा के रखिए, कहीं खर्च मत करिएगा या किसी को देन-लेन मत करिएगा, नुकसान होगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- कर्क राशि बहुत सुधार की तर है। आपकी मानसिक स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम की स्थिति नयापन वाला एकदम फ्रेश फील करने वाला। व्यापारिक स्थिति से सुदृढ़ हो रहे हैं, भाग्य साथ देगा, रोज़ी-रोज़गार में तरक्की करेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन यह खर्च की अधिकता शुभ कार्यों में रहेगी, इसलिए कोई परेशान होने वाली बात नहीं दिख रही है। सप्ताह की शुरुआत में आय के नए-नए स्रोत बनेंगे, फिर भी थोड़ा सा मन विचलित रहेगा। रुक-रुक करके आगे बढ़ेंगे, मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अंत से बहुत अच्छा होगा और एक सौम्य, आकर्षक, समाज में सराहे जाएंगे, आपका कद बढ़ेगा, जो चाहेंगे उस तरीके से होगा। तो एक जो सप्ताह की शुरुआत थोड़ी अच्छी है, मध्य थोड़ा प्रॉब्लमेटिक रहेगा और अंत से एक नई और अच्छी शुरुआत होगी, बहुत अच्छा। फिलहाल बस पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि- स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। एक आपके अंदर कॉन्फिडेंस आ चुका है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी से बचना चाहिए। व्यापार में थोड़ी नीरसता होगी लेकिन घाटा नहीं होगा, आगे बढ़ेंगे। मध्य शानदार होगा, आय के नए-नए स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे, यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, वंडरफुल! अंत थोड़ा सा ध्यान रखिएगा, मन परेशान करने वाली कुछ बातें हो सकती हैं जिसका आधार नहीं कुछ होगा, मतलब चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि- जीवनसाथी से थोड़ी नीरसता हो सकती है लेकिन खराब नहीं होगा। प्रेम विवाह की तरफ जाएगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बड़ी अच्छी होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा होगा। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य पर भरोसा करके कोई काम की शुरुआत मत करिएगा, थोड़ा रुक जाइएगा, यात्रा अभी थोड़ी छोड़ दीजिए। मध्य में व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, पिता का साथ होगा और अंत में आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे, यात्रा लाभप्रद होगा, वंडरफुल! पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
तुला राशि- तुला राशि की स्थिति सही कही जाएगी। जीवनसाथी के साथ ड्राइनेस जरूर है लेकिन अपनापन बेहद है। क्रोध का सामना करना पड़ रहा है लेकिन चीजें सॉल्व हो रही हैं। आप व्यक्त कर रहे हैं और उसकी व्यक्तता की वजह से क्लैरिटी आ रही है, तो इसको नेगेटिवली मत लीजिएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी करने लायक नहीं है, यह परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। पिता के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। कोर्ट कचहरी से बचिए। बाकी सारी स्थिति ठीक है। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में छोटा झटका लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बच के पार करिएगा। मध्य में भाग्य साथ देगा, बहुत अच्छा फील कराएगा आपको यह समय। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, यात्रा का योग बनेगा, धार्मिक बने रहेंगे, धार्मिक स्थान का यात्रा करने को मिल सकता है और अंत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में भी जीत मिलेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- सप्ताह अच्छा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम आपको फील होगा, लेकिन किसी भी तरीके की कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी अभी मध्यम बनी हुई है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दीजिए। नौकरी-चाकरी में थोड़ी उदासीनता बनी रहेगी। मध्य में चोट-चपेट लगने वाला, किसी परेशानी में पड़ने वाला समय होगा। अंत सारी परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी, धीरे-धीरे अच्छे दिनों की तरफ बढ़ेंगे, यात्रा करनी पड़ सकती है, अच्छा ही होगा और भाग्य साथ देगा, हर लिहाज से शुभ होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि- स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा, बस थोड़ा सा आप उदर रोग से परेशान हो सकती हैं। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। मध्य में आनंददायक जीवन गुजारेंगे जीवनसाथी के साथ। जो लोग प्रेम में हैं, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, बड़ी अच्छी स्थिति रहेगी। अंत खराब होने का संकेत है, चोट-चपेट लगने वाला या किसी परेशानी में पड़ने वाला, थोड़ा बच के पार करिएगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि- मकर राशि वाले जातकों के लिए स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम की स्थिति थोड़ी सी खटपट वाली है, लेकिन अशुभ नहीं है। कोई ब्रेकअप जैसी बात नहीं है, हालांकि ब्रेकअप टाइप का लग सकता है। संतान को लेकर के मन चिंतित हो सकता है, लेकिन अच्छा निकल कर आएगा। जो लोग विद्यार्थी हैं और खासकर रिसर्च स्टूडेंट हैं, उनकी स्थिति बहुत शुभ होगी। तो कुल मिलाकर के डिस्टर्बिंग टाइम लेकिन बहुत अच्छा टाइम। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं पर काबू रखिए, प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचिए। कोई महत्वपूर्ण निर्णय अभी लेनी है, तो थोड़ा रुक जाइए। मध्य में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, हालांकि शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। और अंत आनंददायक होगा, जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम की स्थिति, प्रेम आपके घर तक पहुँच रहा है, शुभ बना हुआ है। संतान की घर वापसी हो चुकी है, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है। सप्ताह की शुरुआत में घर का ऊर्जा थोड़ा डाउन रहेगा, भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी थोड़ी टल सकती है, लेकिन शुभता बरकरार रहेगा, गृह कलह से बचिए। मध्य में विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय, प्रेम में नयापन लेकिन थोड़ा ड्यूअल हो सकते हैं आप, इस बात को ध्यान रखिएगा। और चंचलता बढ़ सकती है, इस बात का भी ध्यान रखिएगा। अंत में सेहत का ध्यान रखिए, बाकी सारी स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि- मीन राशि वाले जातकों के लिए स्वास्थ्य पहले से थोड़ा बेहतर है। धीरे-धीरे अच्छे दिनों की तरफ बढ़ रहे हैं। प्रेम की स्थिति, संतान की स्थिति आपकी थोड़ी ऊपर-नीचे चलती रहती है, खराब नहीं होता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप बहुत अच्छे निर्णय लेते हैं और अपने निर्णय बल पर आप बहुत आगे जाते हैं। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम उतना रंग नहीं लाएगा, लेकिन बाद में उसी का रिजल्ट जरूर मिलेगा, इसलिए पराक्रमी बने रहिए। मध्य में भूमि, भवन, वाहन के खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे, घर में कुछ उत्सव संभव है, घर खुशहाल दिख रहा है। अंत में भावनाओं पर काबू रखें और लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें, शुभ होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ है।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


