साप्ताहिक राशिफल 16-22 मार्च 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ
वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है।

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल (16- 22 मार्च, 2026): वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (16- 22 मार्च, 2026) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि: मेष राशि की स्थिति प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी, मतलब जो प्रेम में हैं, प्रेमी-प्रेमिका में थोड़ी दूरी, मानसिक रूप से दूरी नहीं होगी लेकिन थोड़ी दूरी बनी रहेगी। संतान से दूरी, व्यापारिक दृष्टिकोण से यह अच्छा समय है और स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम दिख रही है। सप्ताह की शुरुआत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। मध्य में आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन लाभ जरूर मिलेगा। और अंत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा, सिरदर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। सूर्य को जल देना और काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि: वृषभ राशि का स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन जीत होगी और व्यवसाय अच्छा चलेगा। कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति होगी लेकिन जीत होगी। अंत में आय के नवीन स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे और यात्रा का योग बनेगा, रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अच्छी स्थिति सप्ताह की दिख रही है, डिस्टर्बिंग होगी लेकिन लाभप्रद होगी। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि की स्थिति ठीक है, स्वास्थ्य-प्रेम-व्यापार की स्थिति अच्छी है। सरकारी तंत्र से लाभ मिल रहा है और दिन-पे-दिन आप आगे बढ़ रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मध्य में अपमानित होने का भय रहेगा, यात्रा कष्टप्रद हो सकती है, भाग्य पर भरोसा ना करें। और अंत में व्यवसाय में तरक्की करेंगे लेकिन डिस्टरबेंस के साथ। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि: कर्क राशि की स्थिति थोड़ी मध्यम है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह समय अच्छा नहीं है, इसलिए अपने क्रोध पर काबू रखना ज़रूरी होगा। संतान और प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ा बचकर चलें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनके साथ अनबन हो सकती है। सरकारी तंत्र से भी दूरी बनाए रखें। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सान्निध्य मिलेगा और नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी, जिससे जीवन आनंददायक होगा। सप्ताह का मध्य भाग काफी खराब रह सकता है, जिसमें चोट-चपेट लगने की संभावना है और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में यात्रा न करें और भाग्य के भरोसे कोई कार्य न छोड़ें, क्योंकि समय मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु अपने पास रखना आपके लिए शुभ होगा।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा चलेगा। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा, गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, हालाँकि स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है। सप्ताह के मध्य में उदर (पेट) रोगों से परेशानी हो सकती है और जीवनसाथी के साथ भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। सप्ताह का अंत काफी खराब दिख रहा है, जिसमें चोट-चपेट लगने या किसी अन्य परेशानी में पड़ने की संभावना है। यह सप्ताह काफी परेशान करने वाला है, इसलिए सावधानी से काम लें। शनि देव को प्रणाम करना और नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहने वाली है। आप सरकारी तंत्र से जुड़ रहे हैं, बस स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रह सकती है। सप्ताह की शुरुआत में भावुक होकर कोई निर्णय न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। सप्ताह के मध्य में चीज़ों को बहुत ध्यान से संभालें, क्योंकि शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है और वे आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, हालाँकि जीत आपकी ही होगी। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी का साथ मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी और नौकरी-चाकरी की स्थिति बेहतर होगी। यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा है, लेकिन संभलकर चलने से चीज़ें बेहतर होंगी। नीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।
तुला राशि: तुला राशि वालों को इस सप्ताह अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत है। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति बन सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी और स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। ग्रहों और गोचर की स्थिति फिलहाल बहुत अनुकूल नहीं है, इसलिए सावधानी बरतें। सप्ताह की शुरुआत में ज़मीन, मकान या वाहन की खरीदारी के योग हैं, लेकिन घर में कलह की स्थिति भी बन सकती है। सप्ताह के मध्य में मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ा सकता है, बच्चों की सेहत का ध्यान रखें और प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। अभी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें, क्योंकि गुस्से या भावनाओं में बहकर गलत फैसला हो सकता है। सप्ताह के अंत में शत्रुओं पर आपका दबदबा रहेगा और गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कुल मिलाकर यह एक थोड़ा परेशान करने वाला सप्ताह हो सकता है, लेकिन फिर भी ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य इस समय प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति लगभग ठीक है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपका पराक्रम रंग लाएगा और रोज़गार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। अपनों का साथ बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में गृह-कलह के संकेत हैं, इसलिए माँ के स्वास्थ्य और अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। ज़मीन या वाहन खरीदने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें, थोड़ा रुकें और जल्दबाज़ी से बचें। आपके लिए पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
धनु राशि: धनु राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। व्यापार भी मध्यम रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में धन का आगमन होगा और परिवार में वृद्धि होगी, लेकिन अभी निवेश करने से बचें। सप्ताह के मध्य में नाक, कान या गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और फिलहाल कर्मों का पूरा फल मिलने में देरी हो सकती है। सप्ताह के अंत में ज़मीन या वाहन की खरीदारी में बाधाएँ आ सकती हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव महसूस हो सकता है। आपके लिए भी पीली वस्तु पास रखना शुभ फलदायी होगा।
मकर राशि: मकर राशि की स्थिति अच्छी है, लेकिन मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुंबों में थोड़ी अनबन और धन हानि का संकेत वगैरह बना हुआ है। थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला समय है। सप्ताह की शुरुआत में सितारों की तरह चमकेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। सौम्यता बनी रहेगी और आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। मध्य में निवेश मत करिएगा; जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं और लेन-देन न करें, नुकसान होगा। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें, अन्यथा कुटुंबों से बहुत अनबन हो जाएगी। अंत में पराक्रमी बने रहेंगे, लेकिन यह पराक्रम अभी बहुत अच्छा रिजल्ट नहीं देगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कुंभ राशि: अत्यधिक क्रोध बना रहेगा। त्वचा से संबंधित और नर्व से संबंधित परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम है। सप्ताह की शुरुआत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल रहेगा; सिर दर्द और नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। मध्य में घबराहट, बेचैनी इत्यादि बनी रहेगी। अंत में धन हानि का संकेत है, इसलिए निवेश मत करिएगा। पूरा सप्ताह अच्छा नहीं है, थोड़ा बचकर पार करें। कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खराब समय चल रहा है। पार्टनर्स के साथ पंगेबाजी मत करिए। थोड़ा मध्यम समय इन दिनों चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में आय के नवीन स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मध्य में अनाप-शनाप खर्चे होंगे। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा इत्यादि बनी रहेगी। अंत में स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, तो थोड़ा बचकर पार करिए। सप्ताह की शुरुआत अच्छी है, लेकिन मध्य और अंत अच्छा नहीं है। बचकर पार करें, शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


