साप्ताहिक राशिफल (13-19 सितंबर): ये 5 राशियां पाएंगी भाग्य का पूरा साथ, हर तरफ से आएंगी खुशियां
Saptahik rashifal 13-19 september 2026: आने वाला सप्ताह कई राशियों के जीवन में अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। इन राशि वालों को करियर, धन के साथ परिवार में सकारात्मक फल मिल सकते हैं।

Weekly Horoscope 13-19 September 2026, साप्ताहिक राशिफल: आने वाले सप्ताह 13-19 सितंबर तक ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। 13 सितंबर को बुध अपनी उच्च राशि कन्या में उदित होंगे। 17 सितंबर को सूर्य अपनी स्वराशि सिंह से निकलकर अपनी मित्र राशि कन्या में गोचर करेंगे। 18 सितंबर को मंगल अपनी नीच राशि कर्क में आएंगे। शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में रहेंगे और मालव्य राजयोग बना रहेगा। गुरु कर्क राशि में रहेंगे। शनि मीन राशि, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि के गोचर में रहेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा लेकिन पांच भाग्यशाली राशि के लिए यह समय अत्यंत शुभ और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं आने वाले सप्ताह की लकी राशियां।
वृषभ राशि-
वृषभ राशि वालों की धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। इस समय किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। अपनों का साथ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों में तालमेल बढ़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपका भाग्य साथ देगा। भाग्यवश आपके काम बनेंगे और अटके हुए कार्य रफ्तार पकड़ सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। अचानक धन का आगमन हो सकता है जिससे बैंक-बैलेंस में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में उन्नति के योग हैं।
कन्या राशि-
कन्या राशि के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका कार्यों को लेकर संघर्ष खत्म हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा रहेगा। वाणी संयमित रहेगी और व्यक्तित्व में निखार आएगा। निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरी में बदलाव के लिए अच्छे संकेत हैं।
तुला राशि-
तुला राशि वालों की लाइफ में इस समय सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। बचत के अवसर मिलेंगे। बिजनेस करने वालों को नई डील या सौदा करने का मौका मिल सकता है। इस समय आप अपना कोई सपना पूरा कर सकते हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक तौर पर राहत महसूस करेंगे।
मकर राशि:
मकर राशि के लिए यह अच्छे बदलावों का समय है। अपनों में वृद्धि होगी। छुट्टी सा महसूस करेंगे। शारीरिक और मानसिक तौर पर राहत भरा समय रहने वाला है। परिवार के सदस्य आपका सहयोग करेंगे जिससे किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे करियर में लाभ मिलेगा। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी धन का आगमन हो सकता है।


