12 से 18 अक्टूबर राशिफल: अगले 7 दिन में 4 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Weekly Horoscope : ग्रहों की चाल से 12 से 18 अक्टूबर का सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं, 12 से 18 अक्टूबर का सप्ताह क्या आपके लिए लकी साबित होगा या नहीं और वो भी कैसे-

Weekly Horoscope 12-18 October
12 से 18 अक्टूबर राशिफल

Weekly Horoscope 12-18 October, सप्ताह का राशिफल : ग्रहों की चाल के अनुसार, साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। 12 अक्टूबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में लक्ष्मी नारायण राजयोग, बुधादित्य, मालव्य, हंस राजयोग, गुरु मंगल योग और कलात्मक योग का संयोग रहेगा। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में हैं। सूर्य इस समय कन्या राशि में, जो 17 अक्टूबर के दिन तुला राशि में एंटर करेंगे, मंगल और गुरु की युति कर्क राशि में बनी हुई है। शुक्र और बुध तुला राशि में विराजमान हैं। राहु कुंभ राशि, शनि मीन राशि में, और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशि में रहेंगे। ऐसे में आइए पंडित जी से जानते हैं 12 से 18 अक्टूबर का सप्ताह किन राशियों के लिए लाभदायक रहेगा -

12 से 18 अक्टूबर राशिफल: अगले 7 दिन में 4 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, इस सप्ताह ग्रहों की चाल से लगभग 4 राशि का जातकों को फायदा होगा।

मिथुन राशि के जातकों के लिए 12 से 18 अक्टूबर का सप्ताह कैसा रहेगा?

मिथुन राशि के जातकों के लिए 12 से 18 अक्टूबर का सप्ताह शानदार रहेगा। आपकी इंकम बढ़ाने की संभावना है। करियर में उन्नति के कई मौके मिल सकते हैं। धन आगमन के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि के जातकों के लिए 12 से 18 अक्टूबर का सप्ताह कैसा रहेगा?

कर्क राशि के जातकों के लिए 12 से 18 अक्टूबर का सप्ताह पॉजिटिव रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है। व्यापार में आपको मुनाफा होगा।

तुला राशि के जातकों के लिए 12 से 18 अक्टूबर का सप्ताह कैसा रहेगा?

कुंभ राशि के जातकों के लिए 12 से 18 अक्टूबर का सप्ताह लाभकारी रहेगा। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। हेल्थ दुरुस्त रहने वाली है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि के जातकों के लिए 12 से 18 अक्टूबर का सप्ताह कैसा रहेगा?

कुंभ राशि के जातकों के लिए 12 से 18 अक्टूबर का सप्ताह शुभ रहेगा। व्यापार की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ माना जा रहा है। रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। मन खुश रहेगा। सेहत भी दुरुस्त रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़12 से 18 अक्टूबर राशिफल: अगले 7 दिन में 4 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ