साप्ताहिक राशिफल (11-17 अक्टूबर 2026): कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा नया सप्ताह, जानें मेष से मीन तक का हाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Weekly Horoscope 11-17 October 2026: साप्ताहिक राशिफल में जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आने वाले सात दिन कैसे रहेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की के मौके मिल सकते हैं।

Weekly Horoscope 6–12 July 2026 Saptahik Rashifal
Weekly Horoscope 6–12 July 2026 Saptahik Rashifal

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal (11-17 October 2026), साप्ताहिक राशिफल: नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आने वाले सात दिन उसके लिए कैसे रहेंगे। नौकरी करने वालों को क्या नया मौका मिलेगा, कारोबार में फायदा होगा या नहीं, पैसों की स्थिति कैसी रहेगी और परिवार में माहौल कैसा रहेगा। 11 से 17 अक्टूबर के बीच ग्रहों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ लोगों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को अपने खर्च और जरूरी फैसलों पर ध्यान देना होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन में भी कुछ लोगों के रिश्ते पहले से बेहतर हो सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। समय पर आराम करें और खानपान का ध्यान रखें। अगर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो पहले अच्छी तरह विचार कर लें। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशियों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी।

आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए कैसे रहेंगे अगले 7 दिन

मेष राशि- मेष राशि की ओवरऑल ही स्थिति बहुत अच्छी है, प्रेम-संतान व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा दिखाई पड़ रहा है। सप्ताह की शुरुआत में जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। मध्य जो है वह थोड़ा मध्यम होगा, चोट-चपेट देने वाला है, कुछ रिस्क मत लीजिएगा, वाहन धीरे चलायीएगा। अंत फिर सामान्य हो जायेगा, भाग्य-बस काम बनेंगे, यात्रा का योग बनेगा, एक शुभता की तरफ आप बढ़ जायेंगे और लंबा शुभ चलेंगे। तो बजरंगबली को प्रणाम करते रहें, शुभ होगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि की शारीरिक स्थिति थोड़ी ऊपर-नीचे चल रही है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में शारीरिक छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है, शत्रु भी थोड़ा एक्टिव होंगे लेकिन नतमस्तक होंगे और मित्रवत व्यवहार करेंगे। मध्य बहुत आनंददायक होगा, बहुत रंगीन बने रहेंगे, छुट्टी सा महसूस करेंगे, जीवन साथी के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे, जो लोग प्रेम में हैं अपने प्रेमी-प्रेमिका के साथ भी बहुत अच्छा क्षण गुजारेंगे। अंत खराब होगा, थोड़ा परेशानी में आ सकते हैं आप, कोई रिस्क मत लीजिएगा, पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं में बह के कोई निर्णय मत लीजिएगा, लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करियेगा। प्रेम में भावुकता बस थोड़ा तू-तू मैं-मैं हो सकता है, मध्य डिस्टर्बिंग रहेगा लेकिन जीत आपकी होगी। और अंत बहुत आनंददायक होगा, एक शुभता वाला जीवन बिताएंगे, रंगिनियता वाला जीवन बिताएंगे, आनंदित रहेंगे, बहुत शुभ। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- बहुत अच्छा समय चल रहा है। भाग्य साथ दे रहा है, प्रेम के साथ हैं, संतान वाले संतान के साथ हैं, भाग्योवश प्रेम में पनप रहे हैं और व्यावसायिक सफलता मिल रही है, अद्भुत समय इन दिनों आपका चल रहा है. सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी का प्रबल योग है, घर में कुछ उत्सव हो सकता है, मां का साथ और स्वास्थ्य दोनों अच्छा है. मध्य में भावुकता पर नियंत्रण रखिएगा, प्रेम में थोड़ा तू-तू मैं-मैं हो सकता है, बहुत ही ये क्षणिक होगा और अंत में शारीरिक छोटी-मोटी परेशानी होगी लेकिन शुभता बनी रहेगी, गुरुज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि- स्वास्थ्य अच्छा, सरकारी तंत्र से इस समय बहुत ज्यादा जुड़े हुए हैं आप, प्रेम से थोड़ी दूरी चल रही है, संतान को लेकर मन परेशान चल रहा है, व्यापार अच्छा है. सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, मध्य में भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी, घरेलू सुख फिर भी बाधित रहेगी और अंत में भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा, महत्वपूर्ण निर्णय भी रोक के रखिए, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि- स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है, प्रेम-संतान की स्थिति ऑलरेडी बहुत अच्छी चल रही है, व्यापार भी अच्छा है. सप्ताह की शुरुआत में धनार्जन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी, निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा, मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी और अपनों का साथ होगा, नए व्यापार की शुरुआत के लिए प्लानिंग कर सकते हैं और अंत में भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा, हल्की-फुल्की ग्रह-कलह भी दिखाई पड़ रहा है, शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- तुला राशि इन दिनों आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं. बहुत अच्छी स्थिति है, शुभता के प्रतीक बने हुए हैं, भाग्य बस काम बन रहे हैं. बड़ा अच्छा है समय आपका, बस सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा. सप्ताह की शुरुआत में जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी. और भाग्य बस बहुत सारे कार्य बनेंगे. मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी और अंत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और कुछ नए व्यापार के बारे में आप सोच सकते हैं. लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि की स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, प्रेम संतान ऑलरेडी बहुत अच्छा चल रहा है, व्यापार भी अच्छा चल रहा है. बस इन दिनों थोड़ी खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी. सप्ताह की शुरुआत में सरदर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता, अज्ञात भय सताएगा. मध्य बड़ा ही शुभ होगा, भाग्य साथ देगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे. और अंत में धनार्जन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी, शुभ समय चल रहा है, मध्य और अंत अच्छा होगा. पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि- स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है, प्रेम संतान भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक है. सप्ताह की शुरुआत में आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे. यात्रा का योग बनेगा, मध्य थोड़ा मन को परेशान करने वाला होगा. चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा, अंत फिर बहुत अच्छा हो जाएगा, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जैसा चाहेंगे वैसा होगा. शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

मकर राशि- स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है और दांपत्य प्रभावित दिख रहा है। बाकी प्रेम-संतान व्यापार बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसायिक सफलता मिलेगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। मध्य की स्थिति आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे, यात्रा का योग बनेगा। अंत थोड़ा खर्चीला होगा और मन को परेशान करने वाला होगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि का स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा। मध्य में व्यापारी की स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा और अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और यात्रा का योग बनेगा। सबसे अच्छा सप्ताह कुंभ का गुजरने वाला है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि- स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति उतार-चढ़ाव, व्यापार लगभग ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में जोखिम है। चोट-चपेट देने वाला है, कोई रिस्क मत लीजिएगा। मध्य सामान्य हो जाएगा, यात्रा का योग बनेगा, भाग्य बस काम बनेंगे और अंत में व्यापारिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, राजनीतिक लाभ मिलेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़साप्ताहिक राशिफल: कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा नया सप्ताह