साप्ताहिक राशिफल (1-7 सितंबर): 5 राशियों के लिए बेहद शानदार समय, चारों ओर से होगा लाभ
Weekly horoscope 1-7 September 2026: सितंबर माह के पहले सप्ताह में कई बड़े ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। जानें इन ग्रहों के गोचर से सितंबर महीने का पहला सप्ताह किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। पढ़ें 1-7 सितंबर 2026 का राशिफल।

Weekly Horoscope 1-7 September 2026, साप्ताहिक राशिफल: सितंबर का महीना कुछ राशियों के लिए नई शुरुआत, सफलताओं और आर्थिक उन्नति से भरा रहने वाला है। 1 सितंबर को शनि-गुरु नवपंचम योग बना रहे हैं। 2 सितंबर को शुक्र अपनी तुला राशि में गोचर करेंगे। 1 सितंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध कन्या राशि में आ जाएंगे। सितंबर माह के पहले सप्ताह में ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय किसी गोल्डन पीरियड की तरह साबित हो सकता है। इन भाग्यशाली राशियों को आर्थिक उन्नति के साथ करियर में उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस समय कोई सपना सच होने के संकेत हैं। जानें सितंबर का पहला सप्ताह किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी।
मेष राशि:
सितंबर माह का पहला सप्ताह मेष राशि के मान-सम्मान में वृद्धि दिलाएगा। यश और उन्नति के योग बन रहे हैं। इस समय आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। निवेश के दृष्टिकोण से यह समय अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि हासिल होगी। नौकरी करने वाले कुछ जातकों को प्रमोशन या पदोन्नति मिल सकती है। रोजी-रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। आप लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे और लाभ कमाएंगे। नौकरी की स्थिति पहले से अच्छी होगी। उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बढ़ेगा और आपके काम की तारीफ हो सकती है। हालांकि इस सप्ताह आपका मन चिंतित रह सकता है। तनाव घेर सकता है। इसलिए अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सकारात्मक बन रहें और अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहें।
कर्क राशि:
कर्क राशि वालों के लिए सितंबर माह का पहला सप्ताह लाभकारी रह सकता है। करियर के लिहाज से यह हफ्ता गोल्डन पीरियड की तरह हो सकता है। हर लिहाज से बहुत अच्छा समय रहेगा। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो सलाह लेकर चलें, लाभ बढ़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए अच्छा समय है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। हालांकि सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि:
कन्या राशि के लिए अच्छा समय रहेगा। किसी सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और पुराने साधनों से भी रुपए-पैसे आएंगे। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारिक विस्तार मिल सकता है। नौकरी करने वालों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे और तारीफ कर सकते हैं।
धनु राशि:
धनु राशि वालों के लिए सफलताओं से भरा समय रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्धि होगी लेकिन खर्च भी होंगे। इसलिए खर्चों पर ध्यान दें। किसी भी तरह की कोई परेशानी सामने नहीं आएगी। बिजनेस करने वालों का मुनाफा बढ़ सकता है। किसी दूसरों की बातों में नहीं आए। परिवार से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। अटके हुए काम पूरे होंगे। पढ़ें धनु राशि का सितंबर माह का विस्तृत राशिफल


