
Shadi ka card: घर में है अगर शादी, तो जानें शादी का निमंत्रण पत्र पहले किसे दें
अगर घर में आपके बेटी या बेटे की शादी है तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शादी का निमंत्रण पत्र सबसे पहले किसे दें। जैसे ही निमंत्रण पत्र छपकर आ जाएं तो आपको 5 कार्ड पहले निकालकर अलग रख लेने चाहिए।
अगर घर में आपके बेटी या बेटे की शादी है तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शादी का निमंत्रण पत्र सबसे पहले किसे दें। जैसे ही निमंत्रण पत्र छपकर आ जाएं तो आपको 5 कार्ड पहले निकालकर अलग रख लेने चाहिए। इसके अलावा कार्ड पर पहले शगुन की हल्दी जरूर लगानी चाहिए। इससे शुभ कार्यों में वृद्धि होती है। शादी का कार्ड बांटने से पहले भगवान गणेश की पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए। वास्तु के अनुसाप आपको यह भी पता होना चाहिए कि शादी का कार्ड छपने के बाद उसे उत्तर-पूर्व दिशा रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा में देवी-देवताओं का स्थान माना जाता है। इसके अलावा शादी के कार्ड में हर प्रोग्राम की तिथि और समय सही देना चाहिए। रंग की बात करें तो शादी का कार्ड, लाल, पीला, हरा हो सकता है, इसके अलावा गोल्डन रंग का भी शादी का कार्ड बनवा सकते हैं। अब आती है निमंत्रण देने की तैयारी।
आइए जानें किसे सबसे पहले निमंत्रण देना चाहिए?
अगर घर में बेटे या बेटी की शादी हो रही है तो आपको पहला निमंत्रण पत्र भगवान गणेशजी को देना चाहिए ताकि विवाह निर्विघ्न, बिना किसी बाधा के पूर्ण हो। इसके बाद दूसरा निमंत्रण भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी को देना चाहिए, ताकि मांगलिक कार्य शुभ फलदायक रहे। तीसरा निमंत्रण हनुमान जी को देना चाहिए, जिससे आपकी लाइफ में हर बुरी शक्तियों से वे रक्षा करें। चौथा निमंत्रण कुलदेवी या कुलदेवता को दें, ताकि उनकी अनुमति एवं आशीष मिले। पांचवा निमंत्रण अपने पितरों को दिया जाता है। उसके लिए निमंत्रण पत्र को पीपल के नीचे रख देना चाहिए, ताकि हमें उनका आशीर्वाद प्राप्त हो। निमंत्रण पत्र खाली नहीं देना चाहिए। इसके साथ कुछ मिठाई अवश्य रखें। इसके बाद रिश्तेदारों में आप सबसे पहले मामा पक्ष और घर की बेटी या बुआ के घर कार्ड भिजवाना चाहिए। मामा और बुआ की शादी में अहम भूमिका होती है।परंपरा के अनुसार, जब बहन अपने भाई के घर भात न्योता देने जाती है, तो उसे उस समय ही शादी का निमंत्रण पत्र देना चाहिए। इसके अलावा घर में शादी के समय पहला अतिथि घर की बेटी और बुआ होती है, इसलिए उन्हें भी पहले शादी का कार्ड भिजवाना चाहिए। इसके बाद अपने घर के सभी बड़ों को शादी कार्ड भिजवाया जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





