वृश्चिक राशिफल 28 मार्च 2026: आज शादीशुदा लोग ऑफिस रोमांस से रहें दूर, गॉसिप से बचें, ऐसे करें सुबह की शुरुआत
Aaj ka Vrishchik Rashi Ka Rashifal, Scorpio Horoscope 28 March 2026: राशि चक्र में आठवीं राशि वृश्चिक होती है। जिन लोगों का जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है। आइए जानते हैं कि आज यानी 28 मार्च का दिन इस राशि के लिए कैसा जाने वाला है?

Scorpio Horoscope Today 28 मार्च 2026, Aaj ka Vrishchik Rashifal, वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को आज करियर में आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिल सकते हैं। लव लाइफ सही रहेगी और आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का प्लान बना सकते हैं। पैसों के मामले में आज सोच-समझकर फैसले लें। ऑफिस में काम पर ठीक से फोकस करेंगे तो आपको रिजल्ट अच्छा ही मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है लेकिन अपने खर्चे पर ध्यान रखना होगा। वहीं आपको छोटी-मोटी हेल्थ से जुड़ी दिक्कत परेशानी कर सकती है। बाकी नीचे विस्तार से जानें कि आज का दिन यानी 28 मार्च को आपका दिन कैसा जाने वाला है?
वृश्चिक लव राशिफल, Scorpio Love Rashifal Today
आज आप अपने रिश्ते को मजबूत रखने के लिए पार्टनर से बातचीत सही तरीके से करें। पार्टनर के प्रति आपका व्यवहार बहुत मायने रखेगा। आज थोड़ा संभलकर ही बात करें क्योंकि आपकी कोई बात पार्टनर को बुरी लग सकती है। उन्हें ऐसा लग सकता है कि आप ईगो के बिना बात ही नहीं करते। उन्हें खुश रखने की कोशिश करें। ख्याल रखें हो सके तो आज रात उनके लिए रोमांटिक डिनर प्लान कर सकते हैं। आप चाहे तो प्यारा सा कोई गिफ्ट देकर सरप्राइज दे सकते हैं। कुछ महिला जातकों को आज अपने क्रश से दिल की बात कहने में परेशानी हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में सही बैलेंस और डिसिप्लिन बनाए रखें। ऑफिस रोमांस से दूर रहें नहीं तो शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
वृश्चिक करियर राशिफल, Scorpio Love Horoscope Today
आज वृश्चिक राशि वाले लोग कोशिश करें कि ऑफिस में होने वाले विवाद से बचा जाए। अगर नई नौकरी की तलाश में हैं तो दिन के दूसरे हिस्से में इंटरव्यू देने से रिजल्ट आपके फेवर में आ सकता है। टीम मीटिंग हो तो वहां पर अपने नए आइडिया को लोगों के साथ शेयर करें। टीम लीडर और मैनेजर को लोगों के साथ बैलेंस बनाकर चलना होगा। आपको सबका स्वभाव समझना होगा। ऑफिस में होने वाली गॉसिप से दूर रहें। टीम और क्लाइंट के साथ सही से रिश्ता बनाए रखें। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन का दूसरा हिस्सा सही जाएगा।
वृश्चिक धन राशिफल, Scorpio Money Horoscope Today
आज वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति सही रहेगी। आज आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के बारे में सोच विचार सकते हैं। महिला जातक आज के दिन विदेश यात्रा के लिए फ्लाइट टिकट और होटल बुक कर सकती हैं। अगर नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन का दूसरा हिस्सा इस काम के लिए अच्छा है। आज उधार लेने या देने से बचें। कुछ लोग शेयर मार्केट में पैसा लगा सकते हैं। कुछ और इन्वेस्टमेंट के बारे में विचार आ सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन इस मामले सही है।
वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल, Scorpio Health Horoscope Today
आज स्वास्थ्य से जुड़ी हल्की-फुल्की दिक्कत हो सकती है। त्वचा, कान या आंख से जुड़ी छोटी परेशानी हो सकती है। सुबह की शुरुआत योग और हल्के व्यायाम से करना फायदेमंद रहेगा। इससे पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। तनाव हो तो गहरी सांस लें। पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। आज के दिन गाड़ी चलाते वक्त थोड़ा ध्यान रखें। खासकर की शाम के समय में बाइक चलाते वक्त आपको ध्यान रखना है। आज कुछ महिला जातकों को स्त्री-रोग संबंधी परेशानी हो सकती है। जरूरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
डॉ जे. एन. पांडेय, वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com, फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेखक के बारे में
Dr JN Pandeyसंक्षिप्त विवरण: डॉ. जे.एन पांडेय एक वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 25 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनके लेख पर दुनियाभर के पाठक भरोसा जताते आ रहे है। यही वजह है कि ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में इनकी एक विशिष्ट पहचान है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जे. एन. पांडेय ने वाराणसी के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (B.H.U.) से वैदिक ज्योतिष में डॉक्टरेट और मास्टर डिग्री प्राप्त की है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 1992 में भारत के यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) द्वारा डॉ. पांडे को राष्ट्रीय विद्वान के रूप में चुना गया, जिससे उन्हें वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध करने का अवसर मिला।
योगदान
शोध और अकादमिक योगदान के अलावा, डॉ. पांडेय ने B.H.U. द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित पंचांग (विश्व पंचांगम) में सह-संपादक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने B.H.U. में स्नातक छात्रों को पढ़ाकर नई पीढ़ी के ज्योतिषियों को अपने गहन ज्ञान और शैक्षणिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्रदान किया।
उपलब्धियां
डॉ. पांडेय साइबर एस्ट्रो लिमिटेड के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और मई 1997 में कंपनी के गठन से ही मुख्य ज्योतिषी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ज्योतिष टीम का नेतृत्व करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और कंटेंट प्रदान किया। 2008 में वे कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी बने और पूरे संगठन के संचालन और व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डॉ. पांडे साइबर मीडिया समूह की कंपनियों के शीर्ष निर्णय-निर्माण निकाय (S.F.R.M.) का हिस्सा बने। 27 वर्षों तक की लंबी सेवा के बाद उन्होंने अप्रैल 2024 में साइबर एस्ट्रो लिमिटेड से अपना रास्ता अलग कर लिया
विशेषज्ञ
वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध
वास्तु एक्सपर्ट


