Hindi Newsधर्म न्यूज़vrishchik rashi ke liye aaj ka rashifal scorpio horoscope today 2 january 2026 vrishchik rashi ka rashifal
वृश्चिक राशिफल 2 जनवरी: रिश्ते में ना आने दें जेलेसी की भावना, टीम लीड्स आज जरूर करें ये काम

वृश्चिक राशिफल 2 जनवरी: रिश्ते में ना आने दें जेलेसी की भावना, टीम लीड्स आज जरूर करें ये काम

संक्षेप:

Aaj ka Vrishchik Rashi Ka Rashifal, Scorpio Horoscope 2 January 2026: 12 राशियों के राशिचक्र में आठवीं राशि वृश्चिक की है। इस राशि के जातकों का स्वामी ग्रह होता है। जानें आज का दिन इस राशि के लिए कैसा जाएगा और कौन-कौन सी सावधानी बरतनी है?

Jan 02, 2026 06:46 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Scorpio Horoscope Today 2 January 2026: आज 2 जनवरी के दिन वृश्चिक राशि वालों को फोकस के साथ काम करने की जरूरत है। अपनी फीलिंग्स को खुलकर जाहिर करें। साथ ही आज सोच-समझकर फैसला लेने का दिन है। ऑफिस में आज का दिन महत्वपूर्ण होने वाला है। कोई बदलाव करने से आज बचें। एक समय पर एक ही काम पर ध्यान देंगे तो सही रहेगा। बाकी आज के दिन पूरा हाल जानने के लिए नीचे डालें एक नजर...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वृश्चिक लव राशिफल

आज वृश्चिक राशि के जातकों की फीलिंग्स से रिश्ता और भी मजबूत बनेगा। अपनी जरूरतों के बारे में खुलकर बात करें। पार्टनर से हर एक छोटी-बड़ी चीज शेयर करें। ईमानदारी से बातें करेंगे तो पार्टनर भी आपकी फीलिंग्स की कद्र करेगा। उनका भरोसा जीतने के लिए हर संभव कोशिश करें और इसे हमेशा बरकरार रखें। आज सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास शख्स से छोटी गैदरिंग के जरिए होगी। यहां हुई बात आगे चलकर खास बन सकती है। रिश्ते में जलन को जगह ना दें। पार्टनर को थोड़ा पर्सनल स्पेस जरूरल दें।

वृश्चिक करियर राशिफल

आज वृश्चिक राशि के जातक आज ऑफिस में पूरे फोकस के साथ काम करें। आज आप कोई ऐसा प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं जिसमें आपको बारीकी से ध्यान देना होगा और साथ ही काफी रिसर्च भी करना होगा। आपकी मेहनत आज रंग लआएगी। टीम लीड्स अपनी टीम के साथ प्रोजेक्ट से जुड़ी सारी जानकारी शेयर करें। इससे सबका भरोसा भी बढ़ता है और काम में क्लैरिटी भी आती है। अचानक होने वाले बदलाव से बचने की कोशिश करें। आज सीनियर से आपको तारीफ मिल सकती है। छोटी-छोटी जीत का जश्न जरूर मनाएं।

वृश्चिक धन राशिफल

पैसों के मामले में आज समझदारी से काम लें। बिल पर आज एक नजर मार लें। अगर आपको कोई साझा अकाउंट है तो उसे भी देख लें। सारे रिकॉर्ड अपने पास रखें क्योंकि इससे आगे चलकर तनाव कम होगा। अगर कोई बहुत ज्यादा मुनाफे की बात करके कोई ऑफर दें तो उनसे दूर ही रहें। आज कोई छोटा सा रिफंड आपको खुशी देगा। 2026 के दूसरे दिन आपको कहीं से एक्स्ट्रा इनकम मिलेगी। कोई चीज खरीदनी है तो दाम की तुलना जरूर करें। आज कुछ पैसा अपने बचत खाते में डाल लें। पैसों के बारे में परिवार से खुलकर बात करें।

ये भी पढ़ें:कन्या राशिफल 2 जनवरी: आज जरूर करें पैसों की प्लानिंग, देर रात ना करें ये काम
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: जानें मूलांक 1- 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 2 जनवरी का दिन?

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल

वृश्चिक राशि वालों को ये समझना होगा कि रोजाना अपनी देखभाल करने से ही सेहत सही रहेगी। ऐसे में अपने रूटीन में हल्की एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें। साथ ही रोज सुबह वॉक करें। रूटीन में स्ट्रेचिंग को भी शामिल करें। सोने का समय तय करें। हमेशा पूरी नींद लें। रोज 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। इस बात का ध्यान रखें कि आज के दिन देर रात तक आपको काम नहीं करना है। तयशुदा समय पर ही सारी चीजें कर लें। हेक्टिक शेड्यूल के बीच ब्रेक जरूर लें। साथ ही आज वेज खाना ही खाएं। खाने में सीजनल सब्जी, दाल और साबुत अनाज को शामिल करें। पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। ब्रीदिंग एक्सरसाइज से आपका मन शांत रहेगा।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!