Vrishabh Rashifal 2026: अचानक धन लाभ मिलेगा, ऑफिस में साल 2026 में विवादों से बचें, टेंशन भी मिलेगी, पढ़ें पूरा राशिफल
Vrishabh Rashifal 2026:वर्ष 2025 वृष राशि वालों के लिए मानसिक तनाव अति उत्साह सुख में कमी वाला बना रहा, स्थिरता में कमी देखने को मिली, लेकिन जीवनसाथी का सुख एवं छोटे-मोटे कार्यों में सफलता भी मिलती रही, परंतु मानसिक स्थिति अच्छी नहीं कहीं जा सकती।

वर्ष 2025 वृष राशि वालों के लिए मानसिक तनाव अति उत्साह सुख में कमी वाला बना रहा, स्थिरता में कमी देखने को मिली, लेकिन जीवनसाथी का सुख एवं छोटे-मोटे कार्यों में सफलता भी मिलती रही, परंतु मानसिक स्थिति अच्छी नहीं कहीं जा सकती। वृष राशि वालों के लिए वर्ष 2026 आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टिकोण से काफी परिवर्तन वाला साबित होगा।
हेल्थ के लिहाज से वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2026
स्वास्थ्य एवं मनोबल की दृष्टिकोण से वर्ष थोड़ा सा नकारात्मक प्रभाव स्थापित करने वाला हो सकता है। किसी भी कार्य के निर्णय लेने में किसी और की सहायता लेनी पड़ सकती है । पेट एवं आंतरिक समस्या इस वर्ष परेशान कर सकती है। हृदय रोग या सीने की तकलीफ तनाव उत्पन्न कर सकती है। पाइल्स, फैटी लिवर, पीलिया, हाइपर गैस्ट्रिक इस वर्ष स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव स्थापित कर सकता है। मानसिक तनाव भी इस वर्ष में बना रहेगा। परिवार के साथ संतुलन बनाए रखना एक बड़ा चुनौती पूर्ण कार्य होगा।
धन के लिहाज से वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2026
जहां एक तरफ वर्ष 2026 में पराक्रम बढ़ा रहेगा। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ बढ़ा रहेगा। अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी। वहीं पर धन संग्राम में अवरोध भी उत्पन्न होगा। पारिवारिक कार्यों पर खर्च अधिक होगा। मानसिक चिंतन में वृद्धि होगी। वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्यों की प्रगति होगी। गतिविधियों में सुधार होगा। नए व्यापारिक संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। सुख के संसाधनों पर खर्च बढ़ेगा। घर से दूर जाकर कार्य करने का अवसर मिलेगा । अचल संपत्ति, जमीन, वाहन, को लेकर तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर तनाव बढ़ेगा। अचानक नींद में कमी या सुख में कमी महसूस कर सकते हैं।
करियर के लिहाज से वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2026
नई डिग्री एवं एवं अध्ययन के दृष्टिकोण से यह वर्ष थोड़ा तनाव पूर्ण रहेगा। आशा के अनुरूप फल मिलने की संभावना कम रहेगी। अधिक परिश्रम के बाद ही सामान्य परिणाम प्राप्त होगा। संतान को लेकर सामान्य चिंता बनी रहेगी। संतान पक्ष पर खर्च की स्थिति बनेगी। संतान उत्पत्ति के लिए यह वर्ष सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा । मुकदमों में विजय की स्थिति बनेगी। पुराने रोगों का समान होगा। कर्ज से मुक्ति प्राप्त होने की संभावना ज्यादा रहेगी। तनाव हो सकता है इसलिए वाद विवाद से बचने का प्रयास करें। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ेगा एवं शत्रुओं के कारण समय व्यर्थ जाएगा
लवलाइफ के लिहाज से वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2026
जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर खर्च होगा । जीवनसाथी के कारण बीच-बीच में सामान्य अवरोध होता रहेगा तथा प्रेम संबंधों में वाद विवाद हो सकता है। जीवनसाथी को चोट अथवा ऑपरेशन की स्थिति बन सकती है। साझेदारी के कार्यों को लेकर नुकसान हो सकता है। इस कारण से नई साझेदारी करने से पहले काफी विचार करें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगा। पिछले वर्ष की तुलना में सामाजिक प्रतिष्ठा, सुख एवं आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यवसाय में प्रगति एवं परिवर्तन की स्थिति बनेगी नौकरी करने वाले लोगों के लिए स्थान परिवर्तन का योग बनेगा पिता के सहयोग सानिध्य एवं आशीर्वाद में वृद्धि होगी परंतु पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता भी होगी पिता की आंखों की समस्या के कारण तनाव हो सकता है पिता के क्रोध के कारण मानसिक तनाव पढ़ सकता है।
इस प्रकार वृष राशि वालों के लिए वर्ष 2026 सामान्य रूप से बेहतर परिणाम प्रदान करने वाला होगा। सूर्य के प्रभाव से सुख में वृद्धि होगी तथा सुख के संसाधनों पर खर्च बढ़ेगा। नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए सूर्य को नियमित जल देते रहे तथा भगवान शिव माता पार्वती सहित हनुमान जी महाराज की उपासना अवश्य करें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


