वृषभ राशि पर साढ़ेसाती कब लगेगी? जानें कैसा रहेगा शनि का प्रभाव

लाइव हिन्दुस्तान
share

Vrishabh rashi par shani ki sadhesati kab lagegi: वृषभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ होने वाली है। शनि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में आएंगे, उसी के साथ इस राशि पर साढ़ेसाती का प्रथम चरण शुरू हो जाएगा। जानें वृषभ राशि पर साढ़ेसाती कब लगेगी और इसका प्रभाव।

vrishabh rashi par shani ki sadhesati kab lagegi
वृषभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब लगेगी?

Vrishabh rashi sade sati start and end date: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे धीमी गति का ग्रह माना जाता है। लेकिन राशि के गोचर या राशि परिवर्तन की घटना को सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली माना गया है। जब भी शनि राशि परिवर्तन करते हैं तो एक राशि पर शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ होती है, जबकि दो अन्य राशियों पर साढ़ेसाती के चरण में बदलाव होता है। 2027 में शनि मंगल की मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। शनि के मेष गोचर से वृषभ राशि पर साढ़ेसाती प्रारंभ होगी। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र और शनि के बीच मित्रता का भाव है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि साढ़ेसाती के दौरान शनि जातक की कठिन परीक्षा लेते हैं। पीड़ित राशियों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियां रह सकती हैं। वृषभ राशि शनि की मित्र राशि है, इसलिए साढ़ेसाती के दौरान शनि इस राशि के जातकों के लिए थोड़ी कम चुनौतियां प्रदान करेंगे। जानें वृषभ राशि पर साढ़ेसाती कब शुरू होगी और कैसा रहेगा शनि का प्रभाव।

वृषभ राशि पर साढ़ेसाती कब शुरू होगी:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साढ़ेसाती तब प्रारंभ होती है जब शनि जातक की चंद्र राशि से 12वीं राशि में गोचर करता है। साढ़ेसाती की कुल अवधि 7.5 वर्ष की होती है। इसके तीन चरण होते हैं। प्रत्येक चरण 2.5 वर्ष का होता है। वृषभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती 3 जून 2027 को लगेगी और 12 जुलाई 2034 तक रहेगी।

वृषभ पर साढ़ेसाती के तीन चरण:

वृषभ राशि पर साढ़ेसाती का प्रथम चरण (उदय) 03 जून 2027 से 07 अगस्त 2029 तक रहेगा। इस समय जातक को मानसिक तनाव, बेकार के खर्च और लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। द्वितीय चरण (शिखर) 08 अगस्त 2029 से 30 मई 2032 तक रहेगा। इस समय जातकों को जीवन में बड़े बदलाव और कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त हो सकती है। तीसरा चरण (अस्त या अंतिम) 31 मई 2032 से 12 जुलाई 2034 तक रहेगा। इस समय जातकों को करियर में सफलता, धन-वाणी से शुभ फल और स्थिरता प्राप्त हो सकती है।

साढ़ेसाती के समय वृषभ राशि वालों को शनि कैसे देंगे फल:

पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है और शनि की शुक्र के साथ मित्रता की भावना है। इसलिए वृषभ राशि के लिए यह साढ़ेसाती बहुत ज्यादा कष्टदायक नहीं होकर मध्यम और सकारात्मक बदलाव लाने वाली साबित हो सकती है। हालांकि साढ़ेसाती के दौरान रिश्तों में उतार-चढ़ाव रह सकता है। वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। कार्यों में सफलता पाने के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं, लेकिन अंत में जीत आपकी होगी। साढ़ेसाती का पहला चरण वृषभ राशि के लिए मुख्य रूप से कष्टकारी रहेगा। इस समय आर्थिक परेशानियां घेर सकती हैं। रिश्तों में गलतफहमी का शिकार होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी। मान-प्रतिष्ठा पर भी आंच आ सकती है।

शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने के उपाय:

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि कृपा पाने के लिए मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

-शनिवार की शाम को सरसों के तेल, काले तिल, उड़द की दाल या काले वस्त्र का जरूरतमंद को दान करना चाहिए।

-शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़वृषभ राशि पर साढ़ेसाती कब लगेगी? जानें कैसा रहेगा शनि का प्रभाव