अक्षय फल के साथ शुक्र की कृपा, इन तीन राशियों के लिए 19 अप्रैल का दिन लाभ देने वाला

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

shukra gochar 2026:अक्षय तृतीया के दिन मालव्य राजयोग बन रहा है। इस साल अक्षय तृतीया का दिन शुक्र राशि परिवर्तन क रहे हैं। शुक्र एश्वर्य और सुख के कारक माने जाते हैं। इस साल शुक्र अपनी ही राशि में जा रहे है।

अक्षय फल के साथ शुक्र की कृपा, इन तीन राशियों के लिए 19 अप्रैल का दिन लाभ देने वाला

अक्षय तृतीया के दिन मालव्य राजयोग बन रहा है। इस साल अक्षय तृतीया का दिन शुक्र राशि परिवर्तन क रहे हैं। शुक्र एश्वर्य और सुख के कारक माने जाते हैं। इस साल शुक्र अपनी ही राशि में जा रहे है। आपको बता दें कि शु्क्र का गोचर मेष से वृषभ राशि में हो रहा है। वृषभ राशि के स्वामी और प्रेम, सौंदर्य, कला, विलासिता और धन के कारक माने जाते हैं। इनके राशि बदलने से आपको लाइफ में धन से लेकर करियर में लाभ मिलता है। मालव्य योग बहुत खास और बलशाली राजयोग है, जिसकी भी कुंडली में यह बनता है, उसे लाभ के साथ सफलता और जिंदगी के हर सुख मिलते हैं।इस योग के प्रबल होने से आप क्रिएटिव होते हैं और आगे बढ़कर सफल होते हैं।शुक्र के इस खास गोचर से मालव्य राजयोग बन रहा है। इस प्रकार तीन राशियों के लिए यह राजयोग बहुत अच्छे अवसर और सफलता के योग लेकर आएगा। शुक्र का यह योग अक्षय तृतीया के दिन बन रहा है तो इससे अक्षय फल और शुक्र की कृपा से ये राशियों मालामाल होंगी। आइए जानते हैं कि इस दिन किन राशियों को लाभ होगा।

वृषभ राशि पर क्या रहेगा असर

अक्षय तृतीया पर शु्क्र गोचर आपको आर्थिक लाभ देने वाला बनेगा, क्योंकि इस राशि के स्वामी भी शुक्र हैं। आपकी इनकम तो बढ़ेगी ही साथ ही पहले से अधिक आपको इनकम के जरिए बनेंगे। पैसा हर जगह से आएगा। आपको बिजनेस में प्रॉफिट और पार्टनरशिप से भी लाभ होगा। इसके साथ ही रिलेशनशिप में भी आप सुख और खुशियां पाएंगे। मालव्य राजयोग आपको लाभ देगा।

सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा असर

वृष राशि में शुक्र के जाने से आपको धन और ऐश्वर्य मिलेगा, आपके पास सुख सुविधाओं का सारा सामान होगा। 14 मई का समय आपके लिए शुभ समय है, आप बिजनेस में भी लाभ पा सकते हैं। आपके पास कैश फ्लो जारी रहेगा, किसी भी हालत में आपको किसी डील को फिलहाल रोकना नहीं है।

कुंभ राशि वालों पर क्या होगा असर

कुंभ राशि की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आपको निवेश के मौके मिलेगें, लेकिन कहां पैसा लगाना है इसके बारे में फैसला सोच समझकर लें। आर्थिक तौर पर आपके लिए अच्छा समय है एक महीने तक।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!