वृषभ राशि में मंगल के प्रवेश से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगा भाग्य, खूब कमाएंगे धन दौलत
ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, आत्मविश्वास और जमीन-जायदाद का कारक माना जाता है। जब मंगल अपनी राशि बदलते हैं तो इसका असर सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलता है। इस बार जून में मंगल वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, आत्मविश्वास और जमीन-जायदाद का कारक माना जाता है। जब मंगल अपनी राशि बदलते हैं तो इसका असर सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलता है। इस बार जून में मंगल वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे ज्योतिष में एक अहम बदलाव माना जा रहा है।
कब होगा मंगल का वृषभ राशि में प्रवेश?
इस समय मंगल मेष राशि में हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक 21 जून 2026 को मंगल वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं और मंगल यहां करीब डेढ़ महीने तक यानी 2 अगस्त 2026 तक रहेंगे।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दौरान कुछ राशियों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
मेष राशि वालों को मिल सकता है धन लाभ
मेष राशि के लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा माना जा रहा है। इस दौरान आय बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। पहले से चल रहे कामों से भी फायदा होने की संभावना है। अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो उसमें गति आ सकती है।
परिवार का माहौल बेहतर हो सकता है और रिश्तों में चल रही कुछ परेशानियां भी दूर होने के संकेत हैं। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें काम बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को कहीं घूमने-फिरने का भी मौका मिल सकता है।
सिंह राशि वालों को करियर में मिल सकती है तरक्की
सिंह राशि के लोगों के लिए मंगल का यह गोचर नौकरी और कारोबार के लिहाज से फायदेमंद माना जा रहा है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और काबिलियत की तारीफ हो सकती है। अधिकारियों का सहयोग मिलने के भी संकेत हैं।
कुछ लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि वेतन बढ़ने या आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना भी बन रही है। व्यापार करने वालों को नए ग्राहक या बेहतर सौदे मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने से मन भी खुश रहेगा।
मीन राशि वालों का बढ़ सकता है आत्मविश्वास
मीन राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है और फैसले लेने की क्षमता मजबूत हो सकती है। जो काम काफी समय से अटके हुए हैं, उन्हें पूरा करने का मौका मिल सकता है।
व्यापार से जुड़े लोगों को किसी अच्छे सौदे का फायदा मिल सकता है। आपकी बातों और व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए भी रिश्तों के नए अवसर बनने की संभावना जताई जा रही है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


