मंगल गोचर वृषभ राशि: शुक्र की राशि में मंगल, किन राशियां को धनलाभ, पढ़ें लाल किताब के उपाय
Vrishabh rashi Mangal Gochar Rashifal: मंगल का गोचर आपके लिए कैसा रहेगा, क्या आपकी राशि के लिए लाभ के योग लेकर आएगा। इसके अलावा लाल किताब के उपाय भी आप मंगल के यहां पढ़ सकते हैं।

मंगल का गोचर शुक्र की राशि में होने वाला है। मंगल मेष राशि से मिलकर वृषभ राशि में जा रहे हैं। आपके गुस्से का आपकी हिम्मत, आपकी एनर्जी का कारण और पराक्रम का कारक कहलाता है मंगल। अगर मंगल सही है तो इन चीजों में आप सही रहेंगे। अब यह शुक्र की राशि में जा रहे हैं। 21 जून को मंगल वृषभ राशि में गोचर करेगेंष आने वाले एक महीने से ज्यादा समय के लिए इस राशि में रहेगें। 28 जुलाई को फिर ये मिशुन राशि में जाएंगे। मंगल की एनर्जी को सही जगह आप लगाएं तो अपने उद्देश्यों को आसानी से पा सकते हैं। यहां हम बात करेंगे कि मंगल के कारण किन राशियों के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको मंगल को सही करने के लिए लाल किताब के उपाय भी बताएंगे।
लाल किताब में मंगल के कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करना चाहिए
दोपहर बाद गेहूं और गुड़ का दान करें। लाल रंग का रुमाल रखें, मंगल सही करने के लिए छोटे भाई की मदद करें। सुबहसुबह शहद या पानी में शहद मिलाकर पिएं। भोजन के बाद मेहमानों को मिठाई खिलाएं। अपने घर में हाथी दांत की कोई चीज रखें। हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं। पेट से जुड़ी दिक्कत होने पर बरगद को जल दें और उस मिट्टी से तिल करें। गुड़ और शहद का बिजनेस ना करें। पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण करें। चांदी या चावल का दान करें। मसूर की दाल, सिंदूर और शहद का दान करें। रसोई में बैठकर भोजन करें। कोशिश करें कि अपनी पैतृक संपत्ति ना बेचें।
मंगल गोचर से मेष राशि को क्या लाभ?
मेष राशि के लिए भी धन के मामले में अच्छा समय लाएंगे मंगल। आपको पैसों से जुड़ी दिक्कत इस समय तो नहीं आएगी। प्रोफेशनल लाइफ में भी चीजें बेहतर हो रही है। आपकी प्लानिंग सफल होगी, इसलिए आपको गंभीरता से फ्यूचर प्लानिगं करन चाहिए। परिवार से भी आपके रिश्ते अच्छे होंगे। सभी आपके लिए अच्छा फील करेंगे।
मंगल गोचर से वृषभ राशि को क्या लाभ?
इस राशि के लिए मंगल गोचर लाभ देगा। आपको फैसले लेने में दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि आप क्लियर हैं, आपमें कॉन्फिडेंस है। आपको ऑफिस से भी लाभ होगा और बिजनेस भी क्योंकि आप दृढ़ता से खड़े हैं। लाभ और करियर आपको इस जगह ही मंगल लाभ जेंगे। ऑफिस में आपकी तारीफ होगी और बिजनेस आपके लिए नई डील लाएगा, जिसे आप अच्छे से पूरा करेंगे।
मंगल गोचर से मीन राशि को क्या लाभ?
मीन राशि के लिए भी समय अच्छा है, आप जो बात कर रहे हैं जो फैसले ले रहे हैं, पूरे आत्मविश्वास के साथ और रिस्क आदि को समझते हुए वो काबिले तारीफ रहेंगे। आपकी उन्नति के संकेत भी हैं। अपने खर्च और इनकम में बैलेंस कर लेंगे तो प्रॉफिट होगा। पर्सनल लाइफ और मेंटली भी आप अच्छा महसूस करेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


