Hindi Newsधर्म न्यूज़Vivah Panchami 2025 on Bihari panchami 25 November banke bihari 482th prakatyaotsav celebration
Vivah Panchami 2025:बिहारपंचमी के दिन मनेगा बांकेबिहारी का 482 वां प्राकट्योत्सव

Vivah Panchami 2025:बिहारपंचमी के दिन मनेगा बांकेबिहारी का 482 वां प्राकट्योत्सव

संक्षेप:

Vivah Panchami 2025:मथुरा में 25 नवंबर (मंगलवार) को बिहारपंचमी पर्व पर जन-जन के आराध्य ठाकुर बाँकेबिहारी महाराज का 482 वां प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। 

Nov 19, 2025 08:42 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, वृंदावन, हिन्दुस्तान संवाद
share Share
Follow Us on

मथुरा में 25 नवंबर (मंगलवार) को बिहारपंचमी पर्व पर जन-जन के आराध्य ठाकुर बाँकेबिहारी महाराज का 482 वां प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत विश्वविख्यात बां केबिहारी मंदिर, श्रीहरिदासपीठ मंदिर एवं निधिवनराज में अनेक कार्यक्रम मनोहारी कार्यक्रम आयोजित होंगे। उत्सव का सर्वप्रमुख आकर्षण निधिवनराज से बिहारीजी मंदिर तक निकलने वाली श्रीस्वामीहरिदासजी महाराज की भव्य बधाई शोभायात्रा रहेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए श्रीहरिदास पीठाधीश्वर इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि वर्ष 1543 ई. में मार्गशीष माह की शुक्ल पक्षीय पंचमी तिथि की भोर वेला में संगीत सम्राट स्वामी हरिदास की निकुंज उपासना के फलस्वरूप निधिवनराज की पवित्र धरणी से युगल जोड़ी के रूप में आराध्यप्रभु श्यामा श्याम का प्रागट्य हुआ था। हरिदासजी की लोकहितकारी प्रार्थना पर पर एकाकार हुए उन्हीं युगलसरकार को वर्तमान में ठाकुर बाँकेबिहारी के शुभनाम से जाना जाता है। इतिहासकार के अनुसार आराध्य बांकेबिहारी के 482 वें प्राकट्योत्सव पर 25 नवंबर को प्रातःकाल निधिवन स्थित प्राकट्य स्थल का पंचगव्य पदार्थों से दिव्य अभिषेक करके विशेष आरती उतारी जाएगी। उत्सवीय वेला में पीत वस्त्राभूषणों से सजे संवरे ठाकुरजी को शुद्ध देशी घी से निर्मित मूंगदाल व सूजी का मोहनभोग (हलुआ) एवं मेवा पदार्थों का विशेष भोग धराया जाएगा।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!