Hindi Newsधर्म न्यूज़Vivah Panchami 2025 date time puja vidhi shubh Muhurat Upay Remedies
विवाह पंचमी इस दिन, नोट कर लें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और उपाय

विवाह पंचमी इस दिन, नोट कर लें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और उपाय

संक्षेप:

Vivah Panchami 2025 date : 2025 में विवाह पंचमी 25 नवंबर को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान राम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था। हर साल विवाह पंचमी मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है।

Nov 22, 2025 06:55 pm ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

2025 में विवाह पंचमी 25 नवंबर को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान राम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था। हर साल विवाह पंचमी मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भक्त विशेष पूजा करके अपने जीवन में सुख-समृद्धि और वैवाहिक खुशहाली की कामना करते हैं। खासकर जिन लोगों के शादी में विलंब हो रहा है या वैवाहिक जीवन में तनाव है, उनके लिए यह दिन बहुत शुभ माना जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुहूर्त-

पञ्चमी तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 24, 2025 को 09:22 पी एम बजे

पञ्चमी तिथि समाप्त - नवम्बर 25, 2025 को 10:56 पी एम बजे

ब्रह्म मुहूर्त 05:04 ए एम से 05:58 ए एम

अभिजित मुहूर्त 11:47 ए एम से 12:29 पी एम

विजय मुहूर्त 01:53 पी एम से 02:36 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 05:22 पी एम से 05:49 पी एम

अमृत काल 05:00 पी एम से 06:45 पी एम

निशिता मुहूर्त 11:42 पी एम से 12:35 ए एम, नवम्बर 26

रवि योग 11:57 पी एम से 06:53 ए एम, नवम्बर 26

विवाह पंचमी पूजा विधि:

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, स्वच्छ कपड़े पहनें और मन में व्रत का संकल्प लें।

घर की चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर भगवान राम और माता सीता की मूर्ति या फोटो स्थापित करें।

पूरे घर की अच्छी तरह सफाई करें। फिर भगवान की मूर्ति पर हल्का सा गंगाजल छिड़ककर उन्हें शुद्ध किया जाता है।

भगवान को फूल, अक्षत, फल, मिठाई, धूप, दीप, चंदन आदि चढ़ाएं। माता सीता को विशेष रूप से गुलाबी या लाल फूल और श्रृंगार सामग्री (चूड़ी, बिंदी, सिंदूर) अर्पित करना शुभ माना जाता है।

सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। इसके बाद रामचरितमानस के बालकांड में वर्णित श्रीराम–सीता विवाह प्रसंग का पाठ करें। मंत्र-जाप से माहौल पवित्र और शांत हो जाता है।

पूजा के बाद भगवान राम और माता सीता की आरती करें। फल, मिठाई और तुलसी दल का भोग लगाएं। फिर प्रसाद सभी को वितरित करें।

ये भी पढ़ें:वृश्चिक राशि में शुक्र के प्रवेश से इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ

विवाह पंचमी के खास उपाय

1. वैवाहिक जीवन में सुख के लिए

भगवान राम और माता सीता की मूर्ति या फोटो के सामने लाल धागे या मौली से उनका प्रतीकात्मक गठबंधन करें। इससे दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ती है।

2. विवाह में देरी हो तो

इस दिन व्रत रखें और माता सीता को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इससे विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।

3. जल्दी शादी के लिए

भगवान राम और माता सीता के सामने शीघ्र विवाह की मनोकामना करें और नियमित रूप से उनकी पूजा करें।

4. दांपत्य जीवन में शांति के लिए

किसी राम मंदिर में जाकर पीले फूल चढ़ाएं या घर पर भगवान राम–सीता की विवाह प्रतिमा पर पीले फूल अर्पित करें। इससे कलह कम होता है।

5. पति-पत्नी मिलकर उपाय करें

यदि वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा है, तो दंपती एक साथ दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का अभिषेक करें। इससे घर में शांति और सौहार्द बढ़ता है।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!