Hindi Newsधर्म न्यूज़vishwakarma puja aarti in hindi vishwakarma arti
यहां पढ़ें  देवताओं के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की आरती हिंदी में

यहां पढ़ें देवताओं के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की आरती हिंदी में

संक्षेप:

भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। इस दिन लोग अपने ऑफिस और दुकान, कारखाने आदि में पूजा करते हैं। इन्हे देवताओं के शिल्पी, वास्तुकार कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यमपुरी, आदि का निर्माण इन्होंने ही किया है। भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की जाती है, उन्हें भोग लगाकर फल-फूल अर्पित किए जाते हैं

Sep 17, 2025 01:47 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। इस दिन लोग अपने ऑफिस और दुकान, कारखाने आदि में पूजा करते हैं। इन्हे देवताओं के शिल्पी, वास्तुकार कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यमपुरी, आदि का निर्माण इन्होंने ही किया है। भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की जाती है, उन्हें भोग लगाकर फल-फूल अर्पित किए जाते हैं। इसके साथ ही उनकी आरती उतारी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि विश्वकर्मा जी की पूजा से बिजनेस और व्यापार दिन-दूनी रात चौगनी उन्नति होती है। यहां पढ़ें भगवान विश्वकर्मा जी आरती।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भगवान विश्वकर्मा की आरती

ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा ।

सकल सृष्टि के कर्ता, रक्षक स्तुति धर्मा ।। 1 ।।

ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा ।

आदि सृष्टि में विधि को, श्रुति उपदेश दिया।

जीव मात्र का जग में, ज्ञान विकास किया।। 2।।

ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा । ऋषि अंगिरा ने तप से, शांति नहीं पाई।

ध्यान किया जब प्रभु का, सकल सिद्ध आई ।। 3 ।।

ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा ।

रोग ग्रस्त राजा ने जब आश्रय लीना ।

संकट मोचन बन कर दूर दुःख कीना ।। 4 ।।

ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा ।

जब रथकार दम्पति, तुम्हारी टेर करी ।

सुनकर दीन प्रार्थना, विपत्ति हरी सगरी ।। 5 ।।

ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा ।

एकानन चतुरानन, पंचानन राजे ।

द्विभुज, चतुर्भुज, दसभुज, सकल रूप साजे ।। 6 ।।

ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा ।

ध्यान धरे जब पद का, सकल सिद्धि आवे।

मन दुविधा मिट जाये, अटल शांति पावे ।। 7 ।।

ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा ।

श्री विश्वकर्मा जी की आरती जो कोई जन गावे ।।

कहत गजानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावे ।। 8 ।।

ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा ।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!