कन्या साप्ताहिक राशिफल: कन्या राशि के लिए 17-23 मई तक का समय कैसा रहेगा, पढ़ें कन्या राशिफल
Virgo weekly Horoscope Kanya Rashi ka Rashifal 17 May 2026-23 May 2026: राशि चक्र की यह पाचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है उनकी राशि कन्या मानी जाती है। जानें नया हफ्ता कन्या राशि वालों के लिए कैसा होगा?

Virgo Weekly Horoscope Kanya Saptahik Rashifal 17 May 2026-23 May 2026, कन्या साप्ताहिक राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए ये हफ्ता धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। शुरुआत में कुछ कामों में रुकावट या मन में हल्की चिंता महसूस हो सकती है लेकिन जैसे-जैसे हफ्ता आगे बढ़ता जाएगा स्थितियां बेहतर होती नजर आएंगी। इस समय जल्दबाजी से बचना और हर फैसला सोच-समझकर लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार और करीबी लोगों का सपोर्ट मिलने से से मन को शांत रहेगा और आपको राहत मिलेगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है। धैर्य और शांत स्वभाव इस हफ्ते आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकते हैं।
आगे पढ़ें कन्या राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल-
कन्या राशि का लव साप्ताहिक राशिफल
रिश्तों के मामले में ये हफ्ता मिला-जुला रह सकता है। पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर दूरी या मनमुटाव जैसा फीलिंग्स आ सकती है हालांकि इससे आपका रिश्ता खराब नहीं होगा। बातचीत और समझदारी से आप इस स्थिति को अच्छे से संभाल सकते हैं। जो लोग लव मैरिज की सोच रहे हैं उनके लिए समय धीरे-धीरे फेवर में आता दिखाई दे रहा है। शादीशुदा लोगों को इस हफ्ते अपने पार्टनर की फीलिंग्स को समझने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से या जिद में आकर कोई भी फैसला लेने से बचने की कोशिश करें। परिवार में शांति बनाए रखें। रिश्तों के मामलों में इस हफ्ते थोड़ा धैर्य बनाकर रखें।
कन्या राशि का करियर साप्ताहिक राशिफल
करियर के मामले में ये हफ्ता कन्या राशि वालों के लिए अच्छा माना जा रहा है। नौकरी करने वालों को अपने सीनियर्स का भरपूर सपोर्ट मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के चांस हैं। कुछ लोगों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं तो वहीं कुछ को सेम जगह पर ही नई जिम्मेदारियां मिल सकते हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस हफ्ते कहीं से अच्छी न्यूज मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए ये समय धीरे-धीरे मजबूती देने वाला रहेगा। पुरानी रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिल सकता है। वहीं इस हफ्ते कोर्ट-कचहरी या किसी पुराने विवाद से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं।
कन्या राशि का फाइनेंशियल साप्ताहिक राशिफल
पैसों के मामले ये हफ्ता सही से बैलेंस बनाकर चलने का संकेत दे रहा है। इनकम ठीक-ठाक रहेगी लेकिन आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना जरूरी होगा। बिना सोचे-समझे पैसा खर्च करने से पहले सोच-विचार कर लें। इस हफ्ते फालतू के खर्चों पर थोड़ा लगाम लगाएं। इन्वेस्टमेंट करने से पहले किसी ऐसे व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है जिसे काफी अनुभव हो। परिवार की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है लेकिन धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत भी होगी। इस हफ्ते अपना फोकस बचत पर ही रखें।
कन्या राशि का स्वास्थ्य साप्ताहिक राशिफल
स्वास्थ्य की बात करें तो आपके लिए ये हफ्ता सामान्य से थोड़ा अच्छा रह सकता है। शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी लेकिन हफ्ते की शुरुआत में थोड़ा आलस या थकान महसूस हो सकती है। खान-पान और रूटीन को सही से बैलेंस रखना जरूरी होगा। ज्यादा तला-भुना या बाहर का खाना खाने से बचें। हर रात नींद पूरी लेने की कोशिश करें। स्क्रीन टाइमिंग करेंगे तो नींद पर भी इसका असर दिखेगा। फिलहाल लंबी यात्रा को फिलहाल के लिए कैंसल ही कर दें क्योंकि ये फैसला सही होगा। योग और हल्की एक्सरसाइज से मन और शरीर दोनों को इस हफ्ते फायदा मिल सकता है।
कुल मिलाकर आने वाला हफ्ता धैर्य, समझदारी और सही बैलेंस के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके फेवर में होती जाएंगी। इस हफ्ते आप पीली वस्तु का दान करेंगे तो आपके लिए शुभ होगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


