
कन्या साप्ताहिक राशिफल : कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 9 से 15 नवंबर तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल
Virgo Weekly Horoscope Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है। आइए जानते हैं, 9 से 15 नवंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा…
Virgo Weekly Horoscope (कन्या राशिफल 9-15 नवंबर 2025): इस हफ्ते प्यार में खुश रहें और छोटे-मोटे झगड़ों को बढ़ने न दें। काम के मोर्चे पर खुद को साबित करने के मौके मिलेंगे। उन्हें हाथ से जाने न दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। कुल मिलाकर, यह हफ्ता मेहनत और संयम दोनों का इम्तिहान लेने वाला रहेगा।
लव राशिफल: प्यार में इस हफ्ते थोड़ी-बहुत नोकझोंक या ईगो की टक्कर हो सकती है। रिश्ता संभालने के लिए एक-दूसरे को समय दें और खुलकर बात करें। साथ में वक्त बिताने और पार्टनर की अहमियत समझने से रिश्ता मजबूत होगा। हफ्ते के दूसरे भाग में शादी से जुड़े फैसले या बात आगे बढ़ाने के योग हैं। कुछ महिलाओं इस सप्ताह कंसीव कर सकती हैं। अगर किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हुई है तो “ईगो” या जल्दबाजी से रिश्ता खराब न करें। शादीशुदा पुरुषों को इस हफ्ते ऑफिस के किसी अफेयर या गलत आकर्षण से पूरी तरह बचना चाहिए।वरना वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है।
करियर राशिफल: काम में अनुशासन और ईमानदारी इस हफ्ते आपका सबसे बड़ा हथियार रहेगा। सीनियर्स आपकी मेहनत से खुश होंगे और नई जिम्मेदारियां देंगे जो आगे प्रमोशन की राह खोलेगी। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को विदेश में काम के मौके मिल सकते हैं। लेखकों की रचनाएं पब्लिश होंगी, जबकि लॉ, बैंकिंग और शेफ जैसे प्रोफेशन में भी सफलता मिलेगी। जो छात्र विदेश में पढ़ाई या एडमिशन का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि बिजनेस करने वालों को इस हफ्ते स्थानीय प्रशासन या नियम-कानून से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं इसलिए कागजी काम पूरे रखें।
आर्थिक राशिफल: पैसे की स्थिति अच्छी रहेगी। कई स्रोतों से धन प्राप्त होगा और कोई पुराना निवेश अच्छा रिटर्न देगा। घर की मरम्मत, नया मकान खरीदने या बेचने के लिए यह समय शुभ है। जो लोग शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, उनके लिए भी हफ्ता अच्छा रहेगा। कुछ महिलाएं इस हफ्ते विदेश यात्रा की तैयारी या टिकट बुकिंग करा सकती हैं। व्यापारियों के लिए यह समय नए सौदे करने और बिजनेस विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाने का है। कुल मिलाकर आर्थिक रूप से हफ्ता काफी सकारात्मक रहेगा।
स्वास्थ्य राशिफल: सेहत के मामले में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। कुछ महिलाओं को सांस या एलर्जी की समस्या परेशान कर सकती है। जिन्हें पहले से हृदय रोग या ब्लड प्रेशर की दिक्कत रही है, उन्हें हफ्ते के शुरुआती दिनों में सावधान रहना चाहिए। हफ्ते के बीच में जिम या योग क्लास जॉइन करने से फायदा मिलेगा। हल्का वायरल फीवर, गला खराब होना या थकान जैसी दिक्कतें रह सकती हैं, लेकिन यह गंभीर नहीं होंगी। रूटीन और डाइट का ध्यान रखने से सब ठीक रहेगा।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)





