कन्या साप्ताहिक राशिफल: 7-13 जून कन्या राशि के लोग क्या-क्या बदलाव पाएंगे, पढ़ें राशिफल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

kanya saptahik rashifal: कन्या राशि के लिए आने वाले 7 दिन कई हलचल लिए हैं,ग्रह गोचर से आपके लिए कैसा रहेगा यह वीक, लव, धन, करियर और हेल्थ के लिहाज से, पढ़ें राशिफल

कन्या साप्ताहिक राशिफल: 7-13 जून कन्या राशि के लोग क्या-क्या बदलाव पाएंगे, पढ़ें राशिफल

Kanya Weekly Horoscope 7 to 13 June 2026: कन्या राशि के बात करते हैं कन्या राशि की। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी लेकिन व्यापार अत्यंत अच्छा है, वंडरफुल टाइम। सप्ताह के शुरुआत में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। उदर रोग से थोड़ा परेशान रहेंगे मध्य में, जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य में ध्यान दीजिए। अंत खराब होगा, चोट-चपेट देने वाला होगा थोड़ा बच के पार करिएगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या बिजनेस राशिफल

कन्या राशिवालों के लिए समय उत्तम रहेगा, आपके पास मौके आएंगे, जहां आप प्रॉफिट को ले सकते हैं। आपके सामने कई असरदार पर्सनेल्टी के लोग भी आएंगे, जो आपको लाभ दिला लेंगे। आपकी पार्टनरशिप और प्रोजेक्ट आपके लिए पॉजिटिव रहेंगे। प्रमोटर्स के जरिए पैसा आएगा। अगर निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा समय है। आप आगे बढ़ पाएंगे।

कन्या लव राशिफल

इस समय कन्या राशि वालों की लवलाइफ अच्छी रह सकती है। आपको पार्टनर आपसे कम्युनिकेशन अच्छे होने पर नाराजगी छो़ड़ सकता है। आप दोनों के मन में एक दूसरे के लिए कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप दोनों में प्यार हैं, इसलिए आप दोनों का विश्वास भी अच्छा है। आप दोनों में सपोर्ट रहेगा और एक दूसरे के साथ समय बिताकर आप बाहर ताजगी महसूस करेंगे। थोड़ी सावधानी बरते कोई तीसरा आपकी लाइफ में इंटरफेयर कर सकता है।

कन्या करियर राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए करियर में और थोड़ा ध्यान देना होगा। आपके दुश्मन भी एक्टिव हैं और मौके इंतजार में है, इसलिए अपने काम पर अच्छे से ध्यान दें। आपको करियर में नई ऊंचाई आप पाएंगे। आपको कई तरह से लाभ मिलेगा। आपके लिए शिक्षकों से नए चीजें सीखने और नौकरी में भी नए स्किल सीखने का वीक है। सप्ताह के आखिर में अच्छी खबर करियर से मिल सकती हैं। कुल मिलाकर समय उत्तम है।

कन्या हेल्थ राशिफल

कन्या राशि वाले इस वीक फिजिकल तौर पर थकान महसूस करेंगे। आपको आराम और एनर्जी दोनों में बैलेंस रखना होगा। इस समय टेंशन से बचना है तो रोज योग करें। इस समय पेट को लेकर समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं। इसके अलावा गाड़ी चलाते समय या सड़क पार करते समय सावधान रहें, चोट लग सकती है। जीवनसाथी की हेल्थ पर भी ध्यान दें। खाने में लापरवाही ना करें और बाहर का खाना खाने से बचें। इस तरह आप हेल्थ में काफी हद तक सही रह सकेंगे। पेट के लिए हल्का और पाचन योग्य भोजन करें।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!