Hindi Newsधर्म न्यूज़Virgo Weekly Horoscope 27 July-2 August 2025 Kanya Saptahik Rashifal
कन्या साप्ताहिक राशिफल: 27 जुलाई-2 अगस्त तक का समय कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा?

कन्या साप्ताहिक राशिफल: 27 जुलाई-2 अगस्त तक का समय कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा?

संक्षेप: Virgo Weekly Horoscope 27 July-2 August 2025 Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।

Sat, 26 July 2025 10:22 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Virgo Weekly Horoscope, कन्या साप्ताहिक राशिफल: लव लाइफ में चल रहे विवादों को सुलझाएं। ध्यान रखें कि आप नौकरी में अपना बेस्ट रिजल्ट दें। कोई बड़ा आर्थिक मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कन्या लव लाइफ: रिश्तों में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन पुराने विवादों को सुलझाने का भी यही सही समय है। आप अपने पार्टनर से अपनी भावनाओं का इजहार भी कर सकते हैं और इस सप्ताह रोमांस के सितारे मजबूत है। इसलिए रिस्पॉन्स पॉजीटिव मिल सकता है। प्रपोज करने में संकोच न करें। किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप के कारण कुछ वैवाहिक रिश्तों में उथल-पुथल मच सकती है।

करियर राशिफल: प्रॉब्लम के समय भी शांत रहें और इस बात का ध्यान रखें कि आप टीम के भीतर संतुलन बनाए रखें। ऑफिस में आपके सीनियर आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। जबकि कुछ महत्वपूर्ण टास्क के लिए आपको दूसरों से हटकर सोचने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य सेवा, आईटी, एनीमेशन, आतिथ्य और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के पेशेवरों को विदेश में मौके मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने के इच्छुक हैं, वे किसी जॉब पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल भी अपडेट कर सकते हैं। मैन्युफैक्चरिंग, निर्माण और बैंकिंग क्षेत्र के व्यवसायियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

फाइनेंशियल लाइफ: कोई गंभीर आर्थिक दिक्कत नहीं आएगी, लेकिन खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। पिछले निवेश से भी मुनाफा हो सकता है। यह आपको और ज्यादा निवेश करने के लिए मोटिवेट कर सकता है और आप शेयर मार्केट, कारोबार या म्यूचुअल फंड को अच्छे विकल्प मान सकते हैं। कुछ महिलाएं नई संपत्ति खरीद सकती हैं। जबकि यात्रा पर जाने वाली महिला जातक वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार भी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:शनि की वक्री चाल मचाएगी धमाल, इन राशियों के लिए लाएगी अच्छे दिन
ये भी पढ़ें:28 जुलाई से इन राशियों की चांदी, मंगल-चंद्रमा की युति बनाएगी महालक्ष्मी राजयोग

सेहत राशिफल: सामान्य स्वास्थ्य पॉजिटिव रहेगा। नियमित रूप से एक्सरसाइज करें क्योंकि फिटनेस प्रोग्राम आपकी एनर्जी को अगले लेवल तक ले जा सकता है। कुछ बच्चों को पाचन संबंधी समस्या हो सकती है और आपको बाहर के खाने से भी सावधान रहना चाहिए। आपको गले में खराश हो सकती है। जिन लोगों की सर्जरी होने वाली है, वे इसे करवा सकते हैं। महिलाओं को रसोई में सब्जियां काटते और चूल्हा जलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!