कन्या मासिक राशिफल: कन्या राशि वालों की जिंदगी में 1-31 मई तक क्या बदलाव आएंगे? पढ़ें इस महीने के लिए जरूरी सलाह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Virgo Monthly Horoscope for May 2026: राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है उनकी राशि कन्या मानी जाती है। आइए जानते हैं कि कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना?

Virgo Monthly Horoscope April 2026: Kanya Rashi Masik Rashifal (1–31) May Future Predictions and Bhavishyafal

Virgo May Horoscope 2026, कन्या राशि का राशिफल मई 2026: लव, करियर, फाइनेंस और हेल्थ के लिहाज से कन्या राशि वालों के लिए मई का महीना कई नई चीजें लेकर आएगा। ऐसे में सही संतुलन के साथ हर फैसला लेना जरूरी होगा। इस महीने की शुरुआत में कोई एक मैसेज, कॉल, फॉर्म या बातचीत आप पर काफी असर डाल सकती है। छोटी-छोटी बातें भी बड़ी लग सकती हैं। ऐसे में आप किसी को कुछ भी भेजने, साइन करने या जवाब देने से पहले एक बार ठीक से चेक कर लें। खासकर कि नाम, डेट और बाकी डिटेल्स पर एक बार निगाह तो मार ही लें। पहले से बरती गई थोड़ी सी सावधानी बाद में बार-बार होने वाली गलती से बचा सकती है। इससे आपको भी चीजों का सही पता लग जाएगा और आपका समय भी बचेगा।

मई महीने का बड़ा हिस्सा सीखने, ट्रैवल, गाइडेंस और फ्यूचर प्लानिंग के लिए अच्छा रहेगा। महीने के बीच में पढ़ाई, एप्लिकेशन, लीगल काम या आगे की प्लानिंग में कोई बड़ा या अहम फैसला लेने का मौका मिल सकता है। महीने के आखिरी में आपको पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कन्या राशि वालों के लिए मई का महीना कैसा जाने वाला है?

आगे पढ़ें कन्या राशि का लव, करियर, फाइनेंशियल और हेल्थ राशिफल

कन्या राशि का लव राशिफल

लव लाइफ में इस महीने आपका थोड़ा सॉफ्ट रहना जरूरी होगा। सिर्फ बात कहना ही काफी नहीं होगा। दअरसल सामने वाले व्यक्ति को एहसास भी होना चाहिए कि आप उसे समझ रहे हैं या सुन रहे हैं। अगर कोई छोटी गलतफहमी हो तो उसे तुरंत क्लियर कर लें वरना वो इस महीने बड़ी बन सकती है।

सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से बात मैसेज, काम या पढ़ाई के जरिए शुरू हो सकती है। रिलेशनशिप में उम्मीदों के चलते थोड़ी दिक्कत आ सकती है। ऐसे में शुरू में ही बात क्लियर कर लेना अच्छा होगा। महीने के अंत में काम या परिवार की वजह से टाइम कम मिल सकता है। ऐसे में अपने रिश्ते को बोझ जैसा मत बनने दें।

कन्या राशि का करियर राशिफल

करियर में आपको इस महीने डिटेल्स पर ध्यान देना बहुत जरूरी रहेगा। ईमेल, रिपोर्ट, ट्रैवल प्लान या कोई भी डॉक्यूमेंट बिना चेक किए आगे मत भेजें। सिर्फ याददाश्त पर भरोसा मत करें। जरूरी बातें लिखकर रखना आपके लिए बेहतर ही होगा। महीने के बीचों बीच में एग्जाम, इंटरव्यू, ट्रेनिंग या ऑफिशियल काम में प्रोग्रेस मिल सकती है। किसी सीनियर या मेंटर से आपको करियर में सही दिशा भी मिल सकती है।

स्टूडेंट्स के लिए प्लान बनाकर पढ़ाई करना फायदेमंद रहेगा। महीने के अंत में आपका काम नोटिस होगा। बस अपनी बात और अपने काम को सिंपल और उसमें क्लैरिटी रखना जरूरी है।

कन्या राशि का फाइनेंशियल राशिफल

पैसों के मामले में छोटी-छोटी रकम पर ध्यान देना जरूरी है। ट्रैवल, बिल्स, सब्सक्रिप्शन या फीस जैसी चीजें छोटी लग सकती हैं। हालांकि आपकी एक गलती आपका बजट इस महीने के लिए बिगाड़ सकती है। इस चीज से बचने के लिए डेट और अमाउंट कहीं लिख लें क्योंकि ये करना बेहतर रहेगा। महीने के बीच में पढ़ाई या ट्रैवल से जुड़े खर्च आपके आ सकते हैं। सेविंग तब बढ़ेगी जब आप बिना टेंशन के अपने खर्च को ट्रैक करेंगे। इन्वेस्टमेंट करना है तो इस महीने सोच-समझकर ही फैसले लें। सारी जानकारी इकट्ठा करके ही आगे बढ़ें। महीने के अंत में घर या काम से जुड़े खर्च सामने आ सकते हैं इसलिए पहले से ही चीजों को लेकर क्लियर रहें।

कन्या राशि का हेल्थ राशिफल

हेल्थ में इस महीने मेंटल स्ट्रेस थोड़ा असर डाल सकता है। डाइजेशन, नींद या बॉडी में टेंशन महसूस हो सकता है। ज्यादा सोचने, फोन देखने या बार-बार चीजें चेक करने से दिमाग थक सकता है। ऐसे में बीच-बीच में ब्रेक लेना जरूरी है। टाइम पर खाना खाने की कोशिश करें। अपनी स्क्रीन टाइमिंग कम करें। फोन कम चलाएं और सोने से पहले खुद को रिलैक्स करो। महीने के आखिरी में काम का प्रेशर आप पर थोड़ा बढ़ सकता है। परफेक्ट रूटीन के पीछे मत भागिए। बस खुद का ध्यान रखते रहें।

मई के लिए कन्या राशि को सलाह

हर चीज को ओवरथिंक मत करें। हालांकि जरूरी चीजों को बिना चेक किए भी मत छोड़ें। साफ और सीधी बात करने से आपका समय, एनर्जी और मन की शांति बनी रहेगी।

इशिता कोटिया

(वैदिक ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर, तांत्रिक विद्या विशेषज्ञ, लाइफ कोच, मनोवैज्ञानिक)

ईमेल: healingwithishita@gmail.com

Ishita Kotiya

लेखक के बारे में

Ishita Kotiya

इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।


इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।


इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।


इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़कन्या मासिक राशिफल: कन्या राशि वालों की जिंदगी में 1-31 मई तक क्या बदलाव आएंगे?