
कन्या राशिफल 7 जनवरी 2026:आज लवलाइफ में रोमांटिक रहें,आईटी प्रोफेशनल्स को आज झटका लग सकता है
Virgo Horoscope today aaj ka kanya rashifal: 12 राशियों के राशिचक्र में छठे नंबर पर कन्या है। इस राशि का ग्रह स्वामी बुध है। आज लवलाइफ में रोमांटिक रहें,आईटी प्रोफेशनल्स को आज झटका लग सकता है जानें आज दिन कन्या राशि वालों के लिए लव, करियर, मनी और हेल्थ कैसा होगा।
Virgo Horoscope Today 7 January 2026 : आज कन्या राशि वालों को आगे की संभावनाओं को लेकर तैयार रना चाहिए। आज लवलाइफ में रोमांटिक रहें। इससे आपके जो रिलेशनशिप में दिक्कतें आ रही थीं, वो अपने आप खत्म हो जाएंगी। काम में आज नू टास्क को को लेने के बारे में सोचें, जिससे आपके करियर को आगे जाकर ग्रोथ मिल सके। आज कन्या राशि वालों के साथ हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं। आज समृद्धि आपके फेवर में है। हालांकि हेल्थ को लेकर आपके सामने परेशान आ सकती हैं। जानें कैसा रहेगा आज का कन्या राशि का लव, आर्थिक, हेल्थ और करियर राशिफल
कन्या लव राशिफल
आज आपको लवलाइफ में अच्छे से पार्टनर की बातों को सुनना है। , इससे कुछ मुद्दे सुलझ सकते हैं। आज आप अपने क्रश को प्रपोज कर सकते हैं, इसके लिए कोशिश करें कि जिससे आपको पॉॉजिटिव रिएक्शन मिले। आपको पैरेंट्स की मदद भी मिलेगी, आपके रिलेशनशिप को मंजूरी के साथ आपकी शादी को लेकर डिस्कशन भी आज हो सकता है। जो रिलेशनशिप कमजोर हैं, और टूटने की कगार पर हैं, उनको भी नई जान मिलेगी। शादीशुदा महिलाओं को पर्सनल लाइफ को बचाने के लिए आज अपने लाइफ पार्टनर र नजर रखनी चाहिए।
कन्या करियर राशिफल
ऑफिस में आपको अनुशासन में रहकर काम करना होगा। आपका अनुशासन आपके फेवर में काम करेगा। नए काम आज ऑफिस में मिल रहे हैं, तो आपको हिचकिचाना नहीं है। कुछ आईटी प्रोफेशनल्स के लिए आज अच्छा दिन नही है, आपको झटका लग सकता है क्योंकि किसी प्रोजेक्ट में कॉम्पिलीकेशन आ सकती हैं और कस्टमर भी आपसे रिवर्क को कह सकता है। हेल्थ सर्विस के प्रोफेशनलस को विदेश में मौके मिलेंगे। टीम मीटिंगस में आपको नए आइडियाज के साथ आने की जरूरत हो सकती है। बिजनेसमैन नए बिजनेस को शुरू करने में सफल होंगे।
कन्या धन राशिफल
आज कन्या राशि वालों को पैसों का मैनेजमेंट सही से करना होगा। आज पैसों से जुड़ी कुछ छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आप बेफ्रिक रहें, इससे आपकी रुटीन लाइफ पर असर नहीं होगा। कुछ महिलाओं को ऑफिस में वैल्यूएशन मिलेगा, जिससे उनके बैंक बैलेंस पर असर पड़ेगा। आप प्रोपर्ट में निवेश भी कर सकते हैं। घर का रेनोवेशन एक अच्छा फैसला है, लेकिन ध्यान रखें कि इसमें बहुत अधिक खर्च न हो। बिजनेसमैन को बिजनेस बढ़ाने के लिए प्रमोटरों के जरिए से धन जुटाने में सफलता मिलेगी।
कन्या हेल्थ राशिफल
आज कन्या राशि वालों के सामने हेल्थ से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं,इसलिए हेल्थ को लेकर खास ध्यान रखें।आज कार चलाते समय खास सावधान रहें, सभी ट्रैफिक रुल्स को फॉलो करें। जिन लोगों को हार्ट या छाती संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें आज परेशानी हो सकती है। आपको अपनी डाइट को लेकर अलर्ट रहना होगा। कोशिश करें कि सिंपल खाना खाएं। इस तरह का खाना हो, जिसमें फैट और ऑयल कम से कम हो।कान और आंखों से संबंधित समस्याएं भी आज आपको हो सकती हैं। अगर आप बाहर कहीं घूमने गए हैं, तो सीनियर्स को मेडिकल किट साथ रखनी चाहिए।
डॉ. जे.एन. पांडेय वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ ई-मेल: djnpandey@gmail.com फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है।
उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है।
उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है।
जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां




