Hindi Newsधर्म न्यूज़Virgo Horoscope today aaj ka kanya rashi ka rashifal 8 december 2025 daily future predictions
कन्या राशिफल 8 दिसंबर 2025: लवलाइफ में बेस्ट रोमांटिक पल आएंगे, प्रोपर्टी से जुड़ी दिक्कत भी आज रहेगी

कन्या राशिफल 8 दिसंबर 2025: लवलाइफ में बेस्ट रोमांटिक पल आएंगे, प्रोपर्टी से जुड़ी दिक्कत भी आज रहेगी

संक्षेप:

Virgo Horoscope today 8 December 2025 kanya Rashifal: राशिचक्र में छठी राशि कन्या है। इस राशि के जातकों का ग्रह स्वामी बुध है। जिनके जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर करता है, उन लोगों की राशि कन्या होती है। लवलाइफ में बेस्ट रोमांटिक पल आएंगे, प्रोपर्टी से जुड़ी दिक्कत भी आज रहेगी  

Dec 08, 2025 06:06 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Virgo Horoscope Today 8 December 2025 : आपकी लवलाइफ आज बहुत अच्छी क्रिएटिव और प्रॉडक्टिव रहेगी। बड़े निवेश को भी आप फिलहाल टाल दें। आपको अपनी हेल्थ को लेकर भी खास धयान देना चाहिए। आप सभी परेशानियों को सोल्व करने का हुनर रखते हैं। आप आज लवलाइफ में बेस्ट रोमांटिक पलों को जिएंगे। आज काम में आपको नई जिम्मेदारियों के बारे में भी सोचना चाहिए। आपको यह भी समझना चाहिए कि करियर को बढ़ाने में ये बहुत जरूरी हैं। आज किसी भी तरह के बड़े खर्चे को टालें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कन्या करियर राशिफल

अगर अपनी टीम के लिए आप जिम्मेदार हैं, तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। आपकी टीम के मेंबर्स अच्छा काम करेंगे और अच्छे नतीजे आएंगे। इससे आपकी ऑफिस में वाहवाही होगी। क्लाइंट के साथ आपके चीजों को नेगोशिएट करने के स्किल्स काम करेंगे और क्लाइंट सेशन में आप छा जाएंगे। दोपहर के समय में आपको नौकरी के लिए इंटरव्यू भी देना पड़ सकता है। कोई नया बिजनेस शुरू करने से पहले दो बार जरूर सोचें। बिजनेसमैन के लिए कुछ पार्टनरशिप अच्छी नहीं होगीं। हायर एजुकेशन के ऑपशन देख रहे हैं, तो स्टूडेंटस को प्रवेश मिल सकता है।

कन्या लव राशिफल

लवलाइफ को आज आपको ईगो से जुड़ी दिक्कतों और झटकों से बचाना है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में आपको लवर का अच्छे से साथ देना है। आपको अपनी अतीत की बातों में ना उलझकर अभी की लाइफ में ध्यान देना है, इसलिए कोई ऐसी बात ना करें कि आपको पुरानी बातों को बीच में लाना पड़े। आज आपको कोई ऐसी बात नहीं करनी है, जिससे आपका लवर आपका लवर परेशान हो। जो लोग सिंगल हैं, उन लोगों को नया प्यार मिल सकता है। आज इसकी संभावना ज्यादा है। अपने लवर को खूब प्यार करें और आज आपको अपनी लवलाइफ को और आगे ले जाने की कोशिश करनी चाहिए। अगर संभव हो तो आज ही लवर को अपने माता-पिता से मिलवाएं, आप शादी के लिए मंजूरी भी मांग सकते हैं।

कन्या मनी राशिफल

आज अगर लग्जरी आइटम पर पैसा खर्च करने की सोच रहे हैं, तो आपको बड़ा अमाउंट खर्च नहीं करना है। आपको अपने बुरे समय के लिए भी पैसा बचाना है। आपको अगर आप निवेश की सोच रहे हैं, तो दोपहर के समय में निवेश कर सकते हैं। आज आपकी लाइफ में प्रोपर्टी से जुड़ी दिक्कतें भी आ सकती हैं। आपको आपका लाइफ पार्टनर आर्थिक मामलों में साथ देगा। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ आर्थिक मुद्दों को सुलझाना अच्छा रहेगा। बिजनेसमैन को नए एरिया में बिजनेस को बढ़ाने करने के लिए पैसों को जुटाने में सफल रहेंगे।

ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 8 दिसंबर 2025 : आज तुला वाले एग्रीमेंट साइन से पहले सवाल पूछें, केयर
ये भी पढ़ें:गुरु वक्री होकर मिथुन में करेंगे प्रवेश, जानें किन राशियों को मिलेगा लक, लाभ

कन्या हेल्थ राशिफल

कन्या राशि वालों को हेल्थ पर आज खास ध्यान देने की जरूरत है। डाइजेशन संबंधी समस्याओं के लिए आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। कुछ लोगों के हाथों में कट भी लग सकता है। फैट का इस्तेमाल कम करें और उसकी जगह प्रोटीन और विटामिन लें। ऑयली और चिकनाई वाली चीजों से दूर रहें और एक्सरसाइज को अपने रुटीन का हिस्सा बनाएं। बच्चों को गले में दर्द या इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है, जिससे आज स्कूल की छुटटी हो जाएगी। खूब पानी पिएँ, इससे आपकी त्वचा में चमक आ सकती है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!