कन्या राशिफल 9 जून 2026: आज दशम भाव में आपका लग्नेश शनि चंद्रमा को देख रहा, हेल्थ में होगी दिक्कत, पढ़ें राशिफल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka kanya Rashifal:कन्या राशि वालों के लिए आज हेल्थ को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा लवलाइफ में विवाद हो सकता है, इसका खास ध्यान रखें। पढ़ें पूरा राशिफल

कन्या राशिफल 9 जून 2026: आज दशम भाव में आपका लग्नेश शनि चंद्रमा को देख रहा, हेल्थ में होगी दिक्कत, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Kanya Rashifal: आज कन्या राशि के लिए भी स्थिति उत्तम है। आपको ग्रहों का लाभ मिल रहा है। लवलाइफ में आपके लिए थोड़ी दिक्कते हैं, जिनको लेकर आपको अलर्ट रहना होगा, लेकिन बाकी की स्थिति सही है, इसमें आपको कोई परेशानी नहीं दिख रही है, अगर पैसा निवेश करना चाहते हैं ,तो अच्छा समय है आप पैसा निवेश कर सकते हैं।

लव राशिफल

जीवन साथी के साथ प्रेम से रहिए विवाद बड़ा हो सकता है। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम कही जाएगी। बहुत अधिक अच्छा आपके साथ नहीं है। आपकी कही बात भी आपके पार्टनर को परेशान कर सकती है या पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इसलिए सोच समझकर रहें, पुरानी बातों को भुला दें, फिर से इन बातों को जिक्र ना लाएं, जो आपकी लाइ में खटास पैदा करें। कुछ लोगों का ब्रैकअप भी हो सकता है, इसलिए यह समय लवलाइफ में प्यार से रहने का है।

कन्या करियर राशिफल

कन्या राशि वालों को करियर में कोई दिक्कत नहीं है, बिजनेस एक जगह से नहीं आपको कई जगह से मिल रहा है, इसलिए परेशान ना हों, आपके लिए समस्याएं कम हैं, लेकिन आपको लगातार आगे बढ़ने के बारे में सोचना चाहिए, आपके लिए चीजें हैं, उन्ही में रहकर आपको आगे बढ़ना होगा। इसके लिए आप अपना नेटवर्क मजबूत करें। प्रोफेशनल लाइफ में कुछ लोगों के नई नौकरी के भी चांस है, इसलिए अपना प्रोफाइट जॉब्स पोर्टल पर अपडेट कर सकते हैं।

हेल्थ मनी राशिफल

व्यापारिक स्थिति अच्छी है, निवेश के लिए अच्छा समय है कोई प्रॉब्लम नहीं है। इसलिए पैसा निवेश कर सकते हैं, लेकिन अच्छे से चीजों को लेकर रिसर्च कर लें। क्योंकि बिना सोचे समझें पैसा लगाना मार्केट में ठीक नहीं। इस समय मकान और वाहन की खरीददारी भी आपके लिए संभव है। अगर बिजनेस पार्टनर से जुड़ी कोई दिक्कत है तो उसे सोल्व कर लें, वरना आपको बिजनेस के लिए धन की कमी हो सकती है।

कन्या हेल्थ राशिफल

कन्या राशि, कन्या राशि की स्थिति स्वास्थ्य के मामले में बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी, लेकिन आपका बचाव पक्ष बहुत अच्छा है। दशम भाव में आपका लग्नेश बहुत अच्छी स्थिति में है, लेकिन सप्तम भाव का शनि चंद्रमा लग्न को देख रहा है जो हड्डियों के लिए सही समय नहीं है। हड्डियों पर ध्यान रखिए और स्वास्थ्य में और थोड़ा सा सीवियर गैस्ट्राइटिस वगैरह हो सकता है इस बात का ध्यान रखिए। गैस की दिक्कत से आपका सिरदर्द और थकान जैसी कई परेशानियां आएगी।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!