कन्या राशिफल 6 जून 2026: आज भावनाओं में बहकर ना लें कोई फैसला, निवेश से मिलेगा अच्छा लाभ
Kanya Rashi 6 June 2026: कन्या बुध ग्रह की राशि है। शनिवार के दिन अपने मन पर कंट्रोल रखें। चंद्रमा के पंचम भाव में होने के नाते काफी इमोशनल हो सकते हैं। आज का पूरा राशिफल जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से।

Kanya Aaj Ka Rashifal 6 June 2026, Virgo Horoscope Today: 6 जून का दिन कन्या राशि वालों के लिए सही जाने वाला है लेकिन अपने इमोशन पर आज थोड़ा काबू रखना होगा। चंद्रमा की स्थिति आपके मन को थोड़ा इमोशनल और सेंसेटिव बना सकती है। ऐसे में किसी भी बात पर जल्दबाजी में रिएक्शन देने से बचें। परिवार, रिश्तों और नौकरी से जुड़े मामलों में धैर्य रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले ही आज आपको अच्छा रिजल्ट दिलाएंगे। मन में चल रही उलझनों को शांत रखने की कोशिश करें और सोच को सकारात्मक बनाए रखें। पढ़िए 6 जून का कन्या राशिफल के लिए पंडिंत नरेंद्र उपाध्याय का भविष्यफल।
कन्या राशि का लव राशिफल
प्यार के मामले में आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आज आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं तो सामने वाले इंसान को अच्छी तरह समझने के बाद ही आगे बढ़ें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी की वजह बन सकता है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं उन्हें अपने पार्टनर की फीलिंग्स का सम्मान करना चाहिए। शादीशुदा लोगों को पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा और इस वजह से आपकी कई परेशानियां आसानी से दूर हो सकती हैं। रिश्ते में विश्वास बनाए रखें।
कन्या राशि का करियर राशिफल
करियर के लिहाज से दिन बैलेंस्ड रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम समय पर पूरे हो सकते हैं और किसी बड़ी परेशानी की संभावना तो नहीं दिख रही है। कलीग्स के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो धैर्य के साथ आगे बढ़ें। काम की तारीफ होगी। आगे चलकर कोई नई जॉब का ऑफर भी मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन ठीक रहेगा और पढ़ाई में ध्यान लगाने की कोशिश आगे का काम हल्का बना सकती है। कुल मिलाकर नौकरी और बिजनेस दोनों में स्थितन आपके फेवर में दिखाई दे रही है।
कन्या राशि का मनी राशिफल
पैसों से जुड़े मामलों में आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रह सकता है। अगर आप निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अच्छे मौके मिल सकते हैं। सोच-समझकर किया गया निवेश आगे चलकर लाभ दे सकता है। हालांकि किसी भी चीज में पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। हो सके तो किसी अनुभवी और भरोसेमंद इंसान से मदद भी लें। साथ में ध्यान रखें कि आज खर्चों पर कंट्रोल रखना भी जरूरी होगा। कुल मिलाकर पैसों से जुड़े मामलों में कोई बड़ी दिक्कत नजर नहीं आ रही है।
कन्या राशि का हेल्थ राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में मानसिक स्थिति पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। चंद्रमा की स्थिति ऐसी है कि आज आपको मन में बेचैनी सी महसूस हो सकती है। चिंता होगी या फिर आप बहुत इमोशनल महसूस करेंगे। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें। किसी भी जरूरी फैसले को भावनाओं में बहकर ना लें। पूरा आराम करें। सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं और मन को शांत रखने के लिए ध्यान या फिर प्राणायाम का सहारा ले सकते हैं। मानसिक संतुलन बनाए रखने से आपका दिन बेहतर गुजरेगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


