कन्या राशिफल 5 जून 2026: कन्या राशि वाले इमोशनली फैसले ना लें, इनकम को लेकर खास ध्यान दें

Pandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Virgo Horoscope today 5 june:कन्या राशि केलिए मानसिक तौर पर आज दिक्कतें आ सकती हैं। आप चीजों को लेकर परेशान हो सकते हैं। हेल्थ से लेकर करियर और लवलाइफ से मनी तक सब यहां पढ़ें

कन्या राशिफल 5 जून 2026: कन्या राशि वाले इमोशनली फैसले ना लें, इनकम को लेकर खास ध्यान दें

Virgo Horoscope today 5 june:कन्या राशि के लोग आज इमोशनली हो सकते हैं। अगर आप इमोशंस में बहेंगे तो आपको नुकसान होगा, इसलिए संभलें और दिमाग से काम लें। आय की स्थिति आपकी अच्छी है। निवेश भी कर सकते हैं। हेल्थ को लेकर मानसिक तौर पर थोड़ी दिक्कत हो सकती है। बाकी स्थिति सही है।

कन्या लव राशिफल

चंद्रमा पंचम भाव में भावुकता बढ़ाएंगे और एक अच्छे फैसला भी आप नहीं ले पाएंगे, इसिलए कोशिश करें कि फैसलों को डाल दें। लवलाइफ की स्थित बहुत अच्छी नहीं है। पंचम भाव का चंद्रमा भावुकता के वजह से थोड़ा तू तू मैं मैं करा सकता है। नए प्रेम में जाने के लिए भी यह बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। पंचमेश सप्तम भाव में है तो आपके प्यार तो परिपक्व हो चुका है और कोई ऐसी दिक्कत नहीं । आप चीजों को समझेंगे और पार्टनर के साथ अपनी ट्यूनिंग को भी सही करेंगे। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है बड़े प्रेम से आप लोग रह रहे हैं लेकिन हर क्षेत्र में आप भावुकता पर नियंत्रण रखिए ।

कन्या करियर राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए समय उत्तम है। आपको चंद्रमा के कारण इमोशनली थोड़ा परेशानी होगी, लेकिन इससे कोई दिक्कत नहीं है। स्टूडेंट्स जो पढ़ाई कर रहे हैं वो अपनी मेहनत को डबल करेंगे। आप प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा उतारचढ़ाव देख सकते हैं। सीनियर्स सपोर्ट करेंगे और आप भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। अगर कही से आप क्रिएटिव और प्रैक्टिकल चीजें लाकर आइडिया ला रहे हैं, तो आपके यह काम आएगा। मीटिंग्स में पहले सब की बात सुन लें, फिर अपना आइडिया दें।

कन्या मनी राशिफल

जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए अत्यंत शुभकारी समय है। आपको लाभ मिल रहा है, पैसा एक जगह से नहीं आ रहा है, कई जगह से इनकम के रास्ते आपके लिए खुले हैं। सारी चीजे बिल्कुल ठीक चल रही हैं। आपकी और आय बढ़ सकती है, इसके लिए भी आप सोच रहे हैं। बहुत अच्छी स्थिति, अत्यधिक शुभ स्थिति। निवेश के लिए अत्यंत शुभकारी समय है थोड़ा सा केमिकल में आप अगर इन्वेस्ट करते हैं तो आपको लाभ होगा ।

कन्या हेल्थ राशिफल

स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। कन्या राशि कन्या राशि की स्थिति लग्नेश आपके दशम भाव में बैठे हैं शुक्र के साथ बड़ी अच्छी पोजीशन है अत्यंत शुभकारी चंद्रमा पंचम भाव में मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ करेंगे। आप इमोशंस को लेकर बैठे हैं और दिमाग में बातों को उलझा रहे हैं। इससे मेंटली आप पर असर हो सकता है, इसके लिए आप डीप ब्रीद्रिंग एक्सरसाइज करें। सोशली भी लोगों से कनेक्ट हों। कहीं जाकर लोगों से या परिवार और दोस्तों के साथ बैठेंगे और मिलेंगे तो आपको अच्छा फील होगा और टेंशन भी कम होगी।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!