कन्या राशिफल 30 मार्च 2026: कन्या राशि वाले सही जगह पैसा निवेश करें, पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Virgo Horoscope today Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। कन्या राशि वाले सही जगह पैसा निवेश करें, आइए जानते हैं, कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 30 मार्च का दिन 

कन्या राशिफल 30 मार्च 2026: कन्या राशि वाले सही जगह पैसा निवेश करें, पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Virgo Horoscope Today 30 March 2026 आज ईगो को इतना ना बढ़ने दें कि ईगो आपकी लाइफ के फैसले ले। इस पर लगाम लगाना बहत जरूरी है। इससे आपको कुछ हासिल होने वाला नहीं है। आपको प्रोफेशनल लाइफ क्रिएटिव रहेगी। आपके सामने चैलेंज आ सकते हैं, आप मीटिंग्स में भी क्लाइंट्स की जरूरतो को पूरा करने में कामयाब रहेंगे, हालांकि आपकी लाइफ में आज चैलेंज भी रहेंगे। आपकी लवलाइफ बहुत मजबूत है। अगर आज किसी से प्यार हो तो जो दिल में है, वो सब कह डालें। अपने इमोशंस शेयर करें। आपकी हेल्थ भी आज पॉजिटिव रहेगी।

Virgo Love Horoscope Today, कन्या लव राशिफल

आज लव अफेयर में रिस्क के बारे में सोच लें। आपका पार्टनर चाहता है कि आप प्यार में बातों को एक्सप्रेस करें। आप आज लवर को गिफ्ट से सरप्राइज भी दे सकते हैं। आज लवर के पर्सनल स्पेस में घुसने की कोशिश ना करें, पार्टनर को उसके हिसाब से रहने दें, अधिक उसके काम में टांग अड़ाने से आपको दिकक्त हो सकती है, लवलाइफ को टॉक्सिक होने से बचाएं। आज नेगेटिव लोगों से दूर रहें. इससे आपकी पारिवारिक लाइफ पर असर हो सकता है। आज कुछ महिलाएं एक्स लवर से भी मिलेंगी, इससे उनकी लाइफ में खुशियां आएंगी। शादीशुदा महिलाओं को परिवार को बढ़ाने के बारे में भी सोचना चाहिए

Virgo Career Horoscope Today, कन्या करियर राशिफल

आज ऑफिस में सेंसिबल रहें। आपके सामने ऐसे भी मौके आ सकते हैं, जहां आप अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाएंगे, इससे आपके प्रोफाइल पर असर होगा। आपको ऐसी सिचुएशन से हर हालत में बचना है। आर्टिस्ट, लेखक, म्यूजिशियन और कॉपी राइटर के लिए अपने स्किल साबित करने के मौके आएंगे। आपको अगर रिजाइन करना है, तो दोपहर का समय अच्छा है। आपको पास इसके बाद इंटरव्यू काल भी आएंगी। बिजनेसमैन के लिए अच्छा समय है, ये लोग नए पार्टनर से मिलेंगे, नई पार्टनरशिप डील साइन करेंगे। स्टूडेंट्स भी एग्जाम क्लियर कर पाएंगे।

Virgo Money Horoscope Today, कन्या मनी राशिफल

आज सुबह से समय आपको फाइनेंशियल इश्यूज परेशान कर सकते हैं। आपके लिए चीजें सही हो जाएगीं। आज अगर पैसा ही लगाने की सोच रहे हैं, तो सट्टे वाले बिजनेस में पैसा ना लगाएं। आपको परिवार में आज प्रोपर्टी से जुड़े मामले और दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। कुछ लोग आज पार्टी भी करेंगे और आपको फाइेंशियल खर्चों की भी जरूरते होंगी। आज बिजनेसमैन की आर्थिक सहायता हो जाएगी, आपको एक नहीं अलग-अलग जगहों से पैसा मिलेगा।

Virgo Health Horoscope Today, कन्या हेल्थ राशिफल

आज कन्या राशि वालों की हेल्थ अच्छी है। आपको बुजुर्गों का खास ध्यान रखना है और लाइफस्टाइल से जुड़ी दिक्कतों को लेकर भी खास ध्यान देना होगा। आपके लिए अच्छा दिन है, अगर सर्जरी है, तो करवा लें। बच्चों को आज इंफक्शन की दिक्कत हो सकची है। गर्भवती महिलाओं को एडवैंचर्स एक्टविटीज से बचना चाहिए। खासकर कहीं कूदना, चढ़ना और अंडरवाटर एक्टिविटीज आपके लिए खतरनाक हो सकती हैं। आपको बस और ट्रैन में भी चढ़ते समय सावधान है।

डॉ. जे.एन. पांडेय वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ ई-मेल: djnpandey@gmail.com फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!