कन्या राशिफल 29 मई 2026:कन्या राशि के लिए आज क्या है ज्योतिर्विद की भविष्यवाणी, पढ़ें राशिफल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

aaj ka kanya rashifal: कन्या राशि के लिए आज का दिन क्या खास लाया है, ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय की क्या है भविष्यवाणी। आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

कन्या राशिफल 29 मई 2026:कन्या राशि के लिए आज क्या है ज्योतिर्विद की भविष्यवाणी, पढ़ें राशिफल

Aaj ka kanya Rahsifal: कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय व्यावसायिक रूप से बेहद प्रगतिशील और नई योजनाओं को धरातल पर उतारने वाला रहेगा। जहां व्यापार में आपको नए रास्ते मिलेंगे, वहीं आर्थिक निवेश और बातचीत के दौरान आपको थोड़ी सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है। आज के दिन के बदलाव आपके लिएअच्छे रहेंगे, और आपको काफी कुछ सिखा जाएंगे। व्यापार में नए आइडियाज को बिना झिझक लागू करें, लेकिन किसी भी तरह के भारी निवेश से पूरी तरह दूर रहें। प्रेम संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए कम बोलें और मीठा बोलें।

कन्या लव राशिफल

रिश्तों के मामले में सितारे आपको मिले-जुले संकेत दे रहे हैं, जहां मौजूदा रिश्ते मजबूत हैं, वहीं नए बदलावों के लिए थोड़ा रुकना बेहतर होगा। प्रेम की स्थिति वैसे बहुत अच्छी है, लेकिन आपको अपनी जुबान (वाणी) पर बहुत अधिक काबू रखना होगा। इस समय अत्यधिक बोलने या बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया देने के कारण आपके प्रेम संबंध में अचानक कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। शांत रहकर संवाद करें। विवाहित जातकों के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ अच्छे और सकारात्मक संकेत दिखाई दे रहे हैं, जिससे आपसी तालमेल बेहतर होगा। जो लोग सिंगल हैं और किसी नए प्रेम संबंध की शुरुआत करना चाहते हैं, उन्हें अभी थोड़ा रुक जाना चाहिए। नया रिश्ता शुरू करने के लिए यह उपयुक्त समय नहीं है।

कन्या मनी और करियर राशिफल

कार्यक्षेत्र के मोर्चे पर आपके सितारे आपको एक नए विजन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे हैं।व्यावसायिक तौर पर यह आपके लिए बहुत अच्छा और उन्नति से भरा समय है। आपका मौजूदा काम तेजी से आगे बढ़ेगा। यदि आप एक साथ दो अलग-अलग व्यापार करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह विचार बहुत सकारात्मक है। नए व्यापार की रूपरेखा तैयार करने के लिए यह बिल्कुल उपयुक्त समय है और आप अपनी नई योजनाओं को इस समय लागू भी कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको विशेष रूप से सतर्क रहना होगा। इस समय किसी भी तरह का पूंजी निवेश (शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी या नया इन्वेस्टमेंट) करने के लिए रुक जाना ही बेहतर है। यह समय सही नहीं है और धन हानि के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं।

कन्या हेल्थ राशिफल

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुल मिलाकर आपकी स्थिति अच्छी बनी हुई है और कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है, लेकिन एक बिंदु पर ध्यान देना आवश्यक है। इस अवधि में आपको रक्त से संबंधित कोई हल्की परेशानी या विकार का सामना करना पड़ सकता है। यदि ब्लड प्रेशर या एनीमिया जैसी कोई समस्या पहले से है, तो नियमित जांच कराएं।इस एक पहलू को छोड़ दिया जाए, तो आपकी शारीरिक ऊर्जा और स्वास्थ्य सामान्य रूप से मजबूत बना रहेगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!