कन्या राशिफल 19 मई 2026:कन्या राशि के लिए समय आज उत्तम, पढ़ें पैसों को लेकर क्या है ज्योतिष की सलाह
Aaj Ka Kanya Rashifal Horoscope 19 May 2026, Virgo Horoscope Today: कन्या राशि चक्र की छठी राशि है। इस राशि का स्वामी बुध है। आज 19 मई के दिन कन्या राशि के लिए आज ज्योतिर्विद की क्या है सलाह

Aaj Ka Kanya Rashifal Horoscope 18 May 2026, Virgo Horoscope Today: कन्या राशि के लिए आज का दिन आज प्रतिष्ठा और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। कन्या राशि के लिए आज समय सोने पर सुहागा है। आपको आर्थिक मामलों में बैलेंस बनाना होगा, जितना खर्च उतनी सेविंग और निवेश करें। महत्वपूर्ण कामों में गति दिखाई देगी। हरी वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा। आपको समाज में किसी कार्य के लिए सम्मान भी दिया जा सकता है। आपके लिए समय उत्तम है और विशेष तौर पर आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यहां पढ़ें कैसा रहेगा कन्या राशि का आज का दिन
Virgo Love horoscope कन्या लव राशिफल
रिश्तों मेंसमझदारी बनी रहेगी। आप अपने पार्टनर को स्पेस देंगे, उसे उड़ने की आजादी देंगे, जिससे जो वो चाहता है, वो बनेगा। आपके और पार्टनर के परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। अगर लवर के साथ आपको अच्छे से रहना है तो विश्वास बनाएं, इसके लिए उसकी केयर बिना स्वार्थ के करें। लाइफ पार्टनर से भी विश्वास का बंधन तभी मजबूत होंगा, जब आप प्यार को नैचुरली बढ़ने देंगे, ऐसा करके ही जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा।
Virgo career horoscope, कन्या करियर राशिफल
आज कन्या राशि वालों का कर्मभाव मजबूत रहेगा, इसका मतलब है कि आपको ऑफिस में प्रोफेशन ल लाइफ में आगे बढ़ने और सफलता पाने के मौके मिलेंगे। प्रैक्टिकल सोच और टीम को लीड करके आप अपने सीनियर्स का विश्वास भी पाएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में आपके लिए अच्छा दिन है। अगर आपका कहीं प्रशासनिक और कानूनी मामल फंसा हुआ है, तो समझ लें. कि इसमें आपको राहतम मिल सकती है।
Virgo Money horoscope, कन्या मनी राशिफल
आर्थिक तौर पर समृद्धि आपके साथ है, बिजनेस से लेकर व्यापार में उन्नति होगी। आपके लिए यह समय प्लानिंग बनाने और अपने टारगेट के पीछे पड़ जाने का है। इसलिए हार ना मानें और अपने काम पर लगें। जो लोग बिजनेस करते हैं, उनकी लोकल ऑफिसर से अच्छी बनेगी और उनका सपोर्ट मिलेगा। जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें इस समय किसी से विवाद नहीं करना है। स्टूडेंट्स को जो विदेश की यूनिवर्सिटी में एडमिशन चाहिए, काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।
Virgo Health horoscope, कन्या हेल्थ राशिफल
सूर्य और बुध का प्रभाव मानसिक स्थिरता बढ़ा रहा है। आप मानसिक तौर पर थोड़े स्थिर होंगे, इससे आपको तनाव से शांति मिलेगी। अपने रुटीन को फॉलो रें और रात को अच्छे से नींद लें। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा और पुराने तनावों में धीरे-धीरे कमी महसूस होगी। इसलिए आपको अब किसी की टेंशन लेने की जरूरत नहीं, जो है उसे उस पर छोड़ें और अ्पना काम करें।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


