कन्या राशिफल 15 जून 2026: आज आपके धन में वृद्धि के संकेत, जल्दबाजी में नहीं लें कोई भी फैसला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Virgo Horoscope 15 june 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन हर मामले में अच्छा नजर आ रहा है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से कन्या राशि का कौन-सा पक्ष मजबूत होगा और कहां बरतें सावधानी।

कन्या राशिफल 15 जून 2026: आज आपके धन में वृद्धि के संकेत, जल्दबाजी में नहीं लें कोई भी फैसला

Virgo Horoscope today 15 june 2026: कन्या राशि वालों की आज व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम की स्थिति अत्यंत शुभकारी रहेगी। लव लाइफ में किसी तरह की कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है। किसी नए काम या व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उपयुक्त समय है। धन भाव का स्वामी आपके आय भाव में बैठे हैं, इसलिए धन आगमन की स्थिति बनेगी। निवेश के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है। सेहत के लिहाज से आपके लिए शुभ संकेत हैं। पढ़ें कन्या राशि का 15 जून 2026 का विस्तृत राशिफल।

कन्या लव राशिफल-

आज प्रेम चाहे नया हो या पुराना दोनों में ही स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। पार्टनर के साथ किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है। हालांकि आपको आज शब्दों के चयन में सावधानी बरतें। किसी भी तरह की जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। अविवाहित जातकों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

कन्या करियर राशिफल-

आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी में सीनियर्स का सहयोग मिलने से किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते हैं। टीम मीटिंग में अपनी राय या विचार खुलकर शेयर करें। नौकरी में बदलाव का प्लान बना रहे हैं, तो यह दिन आपके लिए शुभ समाचार ला सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रखें, वरना आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

कन्या आर्थिक राशिफल-

आज आपके धन में वृद्धि हो सकती है। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। किसी अटके हुए धन की वापसी के संकेत हैं। हालांकि आज आपको अनजान व्यक्ति के साथ रुपए-पैसों का लेन-देन करने से बचना चाहिए। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। धन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस करने वालों का मुनाफा बढ़ सकता है।

कन्या सेहत राशिफल-

आज अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। खांसी-जुकाम जैसी दिक्कत रह सकती है। सुबह के समय हल्की एक्सरसाइज आपकी ऊर्जा बढ़ा सकती है, जिससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। बड़े-बुजुर्गों को सीढ़ियों के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुल मिलाकर कन्या राशि के लिए दिन अत्यंत शुभ और लाभकारी रहेगा। परिवार से जुड़े मनमुटाव खत्म होंगे। धन का आवक बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। आज भगवान शिव का जलाभिषेक करना और सफेद वस्तु का दान करना आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!