
कन्या राशिफल 17 जनवरी: लॉन्ग डिस्टेंस वाले रिश्तों में तनाव, बड़े-बुजुर्ग रहें इस मामले में सावधान
Virgo Horoscope 17 January 2026: आज के दिन कन्या राशि वालों की जिंदगी में खुशियां ही खुशियां होंगी। हालांकि प्रोफेशनल लाइफ में कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं। पढ़ें आज की विस्तृत राशिफल…
Virgo Horoscope Today 17 January 2026: आज कन्या राशि वालों के रिश्ते में खुशियां बनी रहेंगी। आसपास प्यार भरा माहौल रहने वाला है। ऑफिस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि आप अपनी समझदारी से सब संभाल लेंगे। आज पैसों से जुड़ी दिक्कतें सामने आ सकती हैं, ऐसे में फालतू के खर्चे से बचें। आज आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें। अगर कोई दिक्कत लगे तो आज डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
कन्या लव राशिफल
आज अपने पार्टनर को आप पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में सपोर्ट देते रहिए। आज आपके रिश्ते को पैरेंट्स की मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद आप लोगों का रिश्ता और भी मजबूत बन जाएगा। शादीशुदा लोग इस बात का ध्यान रखें कि कोई बात हो तो उसे सुलझा लें। इससे आपकी शादीशुदा जिंदगी में ताजगी बनी रहेगी। आज आपके बात करने का तरीका बहुत अहम रहने वाला है। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिश्ते में हैं, उनकी जिंदगी में आज थोड़ा सा तनाव आ सकता है। शादीशुदा पुरुष ऑफिस रोमांस ना करें। आज हो सकता है कि आपके पार्टनर को इसकी भनक लग जाए। ऐसे में कोई बड़ा विवाद भी हो सकता है।
कन्या करियर राशिफल
ऑफिस में आज आप नए काम की जिम्मेदारी दिल खोलकर लें। इससे आने वाले समय में आपकी प्रोफाइल और भी मजबूत बन जाएगी। क्लाइंटस से होने वाली बातचीत के दौरान आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल काफी काम आने वाली है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए आज दिन का दूसरा हिस्सा अहम रहने वाला है। आज कहीं से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज दिक्कत हो सकती है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर और भी ध्यान दें।
कन्या आर्थिक राशिफल
आज धन के मामले में थोड़ा स्मार्ट प्ले करने की जरूरत है नहीं तो दिक्कत हो सकती है। चीजों को ठीक से मैनेज करने की कोशिश करें और हर खर्चे का हिसाब रखें। शेयर मार्केट में आप इन्वेस्ट कर सकते हैं। आज आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। आप घर के रेनोवेशन और डेकॉर पर खर्चा कर सकते हैं। आज किसी दोस्त की मदद भी करनी पड़ सकती है। परिवार में कोई शुभ काम होने वाला है, जिसमें आप खर्चा करेंगे। बिजनेस से जुड़े लोग आज नई डील साइन कर सकते हैं।
कन्या हेल्थ राशिफल
नौकरीपेशा लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाएं। बडे़-बुजुर्ग लोग आज सीढ़ियों का इस्तेमाल सावधानी से करें। दिन की शुरुआत छोटी सी वॉक के साथ करें। हल्का सिरदर्द या फिर बदन दर्द आज आपको परेशान कर सकता है। जिन लोगों को सांस से जुड़ी दिक्कत है, वो लोग आज अपना खास ध्यान रखें। बाहरी खाना ना खाएं। घर का हल्का और सादा खाना ही खाएं। अगर कोई नशे वाली चीज छोड़नी है तो आज का दिन फेवर में होगा। खाने में सीजनल सब्जियां जरूर शामिल करें।
डॉ जे. एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)





