विजया एकादशी की सुबह-शाम को इस मुहूर्त में करें पूजा, जानें नियम, उपाय व मंत्र

Feb 11, 2026 12:58 am ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Vijaya Ekadashi time, Vijaya Ekadashi 2026: 13 फरवरी को विजया एकादशी का व्रत रखा जाएगा। विजया एकादशी के दिन विधि-विधान के साथ विष्णु भगवान की पूजा की जाएगी। विजया एकादशी के दिन व्रत रखने से पापों का नाश होता है।

विजया एकादशी की सुबह-शाम को इस मुहूर्त में करें पूजा, जानें नियम, उपाय व मंत्र

Vijaya Ekadashi time: इस साल फाल्गुन महीने में शुक्रवार के दिन विजया एकादशी का व्रत रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, विजया एकादशी की तिथि की शुरुआत 12 फरवरी के दिन 07:52 ए एम पर होगी और तिथि का समापन 13 फरवरी के दिन 09:55 ए एम पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, 13 फरवरी को विजया एकादशी का व्रत रखा जाएगा। विजया एकादशी के दिन विधि-विधान के साथ विष्णु भगवान की पूजा की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विजया एकादशी के दिन व्रत रखने से पापों का नाश होता है। ऐसे में आइए जानते हैं विजया एकादशी के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त, नियम, पूजा विधि, मंत्र व उपाय-

विजया एकादशी की सुबह-शाम को इस मुहूर्त में करें पूजा

  • ब्रह्म मुहूर्त 06:11 ए एम से 07:07 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या 06:39 ए एम से 08:02 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त 12:45 पी एम से 01:25 पी एम
  • विजय मुहूर्त 02:46 पी एम से 03:26 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त 06:05 पी एम से 06:33 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या 06:08 पी एम से 07:31 पी एम
  • निशिता मुहूर्त 12:37 ए एम, फरवरी 14 से 01:32 ए एम, फरवरी 14
  • चर - सामान्य 08:02 ए एम से 09:18 ए एम
  • लाभ - उन्नति 09:18 ए एम से 10:34 ए एम
  • शुभ - उत्तम 01:05 पी एम से 02:21 पी एम
  • चर - सामान्य 04:52 पी एम से 06:08 पी एम
  • शुभ - उत्तम 01:04 ए एम से 02:48 ए एम, फरवरी 14

विजया एकादशी के लिए पूजा कैसे करें?

1. स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें

2. भगवान श्री हरि विष्णु का जलाभिषेक करें

3. प्रभु का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें

3. विष्णु भगवान को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें

4. मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें

5. संभव हो तो व्रत रखें और व्रत संकल्प करें

6. विजया एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें

7. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें

8. पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें

9. प्रभु को तुलसी दल सहित भोग लगाएं

10. अंत में क्षमा प्रार्थना करें

विजया एकादशी उपाय

विजया एकादशी के दिन श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें। इस दिन तुलसी जी के समक्ष दीपक जलाएं।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय, ॐ नमो नारायणाय नमः

विजया एकादशी के नियम

विजया एकादशी के दिन चावल का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है इस दिन जो व्यक्ति चावल का सेवन करता है, रेंगने वाले जीव की योनि में उसका जन्म होता है। वहीं, इस दिन तुलसी की पत्तियों को तोड़ने से बचें। विजया एकादशी के दिन चाहे आपने व्रत रखा हो या न रखा हो, इस दिन मास-मदिरा का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!